50 जंगली जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में – Wild Animals Name in Hindi English

जंगल में रहने वाले जानवरों को जंगली जानवर कहा जाता है। जंगल में कई प्रकार के जानवर पाए जाते हैं और आज हम आपको ऐसे ही जंगली जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Wild animals name in Hindi English) बताने वाले हैं।

वैसे तो पूरी दुनिया में जानवर कई प्रकार के पाए जाते हैं जैसे: पालतू जानवर, जंगली जानवर, समुद्री जीव-जंतु, कीड़े-मकोड़े, पक्षियाँ, शाकाहारी जानवर, मांसाहारी जानवर आदि। लेकिन आज हम इस पोस्ट में जंगली जानवरों के नाम (wild animals name) बताने वाले हैं।

wild animals name in hindi

जंगली जानवरों के नाम – Wild Animals Name in Hindi English

क्र.जंगली जानवरों के नाम हिंदी मेंजंगली जानवरों के नाम अंग्रेजी में
1घोड़ाHorse
2हाथीElephant
3जिराफGiraffe
4नील गायNilgai
5जंगली भैंसBison
6ऊंटCamel
7बन्दरMonkey
8दरियाई घोड़ाHippopotamus
9गेंडाRhino
10सांडBull
11शेरLion
12बाघTiger
13चीताCheetah
14तेंदुआLeopard
15भालूBear
16लोमड़ीFox
17गीदड़Jackal
18हिरणDeer
19भेड़ियाWolf
20बारहसिंगाReindeer
21जंगली बिल्लीWild Cat
22चूहाRat
23खरगोशRabbit
24सूअरPig
25भेड़Sheep
26मगरमच्छCrocodile
27नेवलाWeasel
28छछूंदरMoles 
29साहीPorcupine
30लकड़बग्घाHyena
31खच्चरMule
32कछुआTortoise
33सांपSnake
34ध्रुवीय भालूPolar Bear
35मकड़ीSpider
36बिच्छूScorpion
37रैकूनRaccoon
38ऊदबिलावBeaver
39पैगोंलिनPangolin
40कांटेदार चूहाhedgehog
41कोआलाkoala
42गिरगिटchameleon
43घोंघाsnail
44लामाllama
45बतखDuck
46मुर्गीChicken
47टर्कीTurkey
48चीलEagle
49गिद्धVulture
50लकड़बग्घाHyena
51सियारjackal
52छिपकलीLizard                
53चींटीAnt
54मधुमक्खी Honey Bee
55उल्लूOwl
56व्याध पतंग (ड्रगन फ्लाई)Dragonfly
57मेंढकFrog
58मच्छरMosquito          
59टिड्डीGrasshoper
60कौआCrow
61हंसSwan
62कोयलCuckoo
63गौरयाSparrow
64कीड़ेWorms
65शुतुरमुर्गOstrich
66पेंगुइनPenguin
67तोताParrot
68मोरPeacock
69घड़ियालAlligator
70पोस्समPossum
71सीलSeal
72कोबराCobra
73बटेरQuail
74प्लैटीपस Platypus
75पूमा / प्यूमा / कूगरPuma / Cougar
76कबूतर Pigeon
77जेलीफिशJellyfish
78साइगाSaiga
79बनबिलावLynx
80टपीरTapir
81नीलकंठKingfisher
82बबूनbaboon
83तिलचट्टाCockroach
84सिफाकाSifaka
85फोसाFossa
86एमुEmu
87ओरिक्सOryx 

10 जंगली जानवरों के नाम चित्र सहित

1. हाथी – Elephant

elephant

यह एक विशालकाय जीव है जो की जंगलों में रहता है। इसका शरीर बहुत ही भारी होता है। इसके चार मोटे-मोटे पैर और एक लम्बीं सूंड होती है। इसके दो लम्बे-लम्बे दांत होते हैं। इसके कान भी बहुत बड़े और फैले हुए होते हैं। यह बहुत ही शक्तिशाली जानवर है जो की पेड़-पौधे और पत्तियां आदि खाता है।

2. शेर – Lion

lion

शेर एक जंगली जानवर है जो की बहुत ही खतरनाक होता है। शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। यह एक मांसाहारी जानवर है जो की अन्य जीवों का शिकार करके अपने पेट भरता है। यह बिल्ली की प्रजाति का जानवर है। शेर को सिंह के नाम से भी जाना जाता है। इसके चार पैर और एक पूँछ होती है। इसके गले में लम्बे-लम्बे बाल होते हैं।

पढ़िए: शेर के बारे में 10 वाक्य | 10 Lines on Lion In Hindi

3. बाघ – Tiger

tiger

बाघ हमारे देश का राष्ट्रिय पशु है। यह भी शेर की तरह बिल्ली की प्रजाति का ही एक मांसाहारी जानवर है। यह जीव-जंतुओं का शिकार करता है यहाँ तक की कभी-कभी यह इंसानों पर भी हमला कर देता है। इसके पूरे शरीर पर बाल होते हैं और उनपर लम्बी-लम्बी धारियां बनी होती हैं जो की इसे अन्य जानवरों से अलग बनाती है।

पढ़िए: बाघ के बारे में 40 रोचक जानकारियाँ

4. चीता – Cheetah

cheetahs

शेर और बाघ की तरह चीता भी एक मांसाहारी जीव है। चीता अपने शिकार का बहुत तेज गति से पीछा करता है। इसके दौड़ने की रफ़्तार जमीन पर रहने वाले सभी जीवों से अधिक होती है। यह बहुत ही फुर्तीला जानवर है। इसका शरीर भी बाघ की तरह होता है लेकिन इनके शरीर में लम्बी-लम्बी धाराएं नही होती हैं। इसके पूरे शरीर में काले रंग के धब्बे होते हैं जिन्हें देखकर इन्हें पहचाना जा सकता है।

5. जिराफ़ – Giraffe

giraffe

जिराफ़ अपनी ऊँची गर्दन के लिए जाना जाता है। इसकी ऊंचाई अन्य जानवरों की तुलना में बहुत अधिक होती है। इनकी उंचाई 5-6 मीटर होती है। जिराफ़ एक शाकाहारी जानवर है जो की पेड़-पौधे, फल, फूल और पत्तियां आदि खाते हैं। जिराफ को बबूल की पत्तियां खाना बहुत पसंद है। जिराफ ज्यादातर अफ्रीका के जंगलों में पाए जाते हैं। एक नर जिराफ़ का वजन लगभग 1200 किलो और मादा का 800 किलो तक होता है।

6. तेंदुआ – Leopard

leopard

तेन्दुआ पैन्थरा जीनस का बड़ी बिल्ली प्रजाति का जानवर है जो अफ़्रीका और एशिया में पाया जाता है। यह  शेर, बाघ और जैगुअर की तुलना में सबसे छोटा होता है। तेंदुए बहुत शक्तिशाली और चालाक जानवर है। इनकी शिकार करने की तकनीक और हमला करने की शैली इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी जानवर बनाती है। तेंदुए 56 से 60 किमी प्रति घण्टे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़िए: तेंदुए के बारे में 21 रोचक जानकारी

7. जेब्रा – Zebra

zebra

जेब्रा घोड़े की तरह दिखने वाला एक जानवर है जिसके शरीर पर काले और सफ़ेद रंग की धारियां बनी होती हैं। इनके शरीर पर बनी ये धारियां इन्हें अन्य जीवों से अलग बनाती हैं और इसे देखकर आप बड़ी आसानी से ज़ेबरा को पहचान सकते हैं। ये जानवर झुण्ड में रहना पसंद करते हैं। ज़ेबरा शाकाहारी जानवर होते हैं जो की पेड़-पौधे, पत्तियां आदि खाते हैं।

8. कंगारू – Kangaroo

kangaroo

कंगारू ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रिय पशु है। यह ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पाया जाने वाला स्तनधारी जानवर है। इनकी शरीर की बनावट बिलकुल अलग होती है, इनके शरीर पर एक थैली बनी होती है जिसमे ये अपने बच्चे को रख सकती हैं। इनकी अगली टांगें पिछली से छोटी होती हैं। ये उछलकर चलने वाले जानवर हैं और इनकी भारी पूँछ इन्हें उछलते समय संतुलन बनाने में मदद करती हैं।

9. दरियाई घोडा – Hippopotamus

hippo

दरियाई घोड़ा को जलीय घोड़ा भी कहा जाता है यह एक विशालकाय जीव है जो की अफ्रीका का मूल निवासी है। भले ही इसे दरियाई घोड़े के नाम से जाना जाता है लेकिन इसका घोड़ों से कोई संबंध नहीं है। प्राणिविज्ञान के अनुसार यह सूअरों का दूर का रिश्तेदार है। यह दिखने में खतरनाक लगता है लेकिन यह एक शाकाहारी प्राणी है। यह समूह में रहता है और नदियों एवं झीलों के किनारे तथा मीठे जल में रहना पसन्द करता है।

दरियाई घोड़े के बारे में और पढ़िए: दरियाई घोड़े की 20 रोचक जानकारी

10. बन्दर – Monkey

monkey

कहा जाता है की हम इंसानों के पूर्वज बन्दर थे इसलिए बंदरों के हाव-भाव इंसानों से मिलते हैं। बंदर बहुत ही प्यारा जीव है। इसे उछल-कूद करना बहुत पसंद है। ये बड़े फुर्तीले होते हैं और पेड़ों पर एक डाल से दुसरे डाल पलक छपते ही पहुँच जाते हैं। ये जंगलों में तो रहते ही हैं लेकिन कई बार गाँव शहर और इंसानों की बस्ती में भी दिखाई देते हैं। ये शाकाहारी होते हैं और इन्हें फल-फूल खाना पसंद होता है।

यह भी पढ़िए: बंदर के बारे में 32 रोचक जानकारी – Information About Monkey in Hindi

आगे पढ़ें:

हमें उम्मीद है की आपको 50 जंगली जानवरों के नाम की यह लिस्ट और जानकारी पसंद आई होगी। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों से साथ भी साझा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *