जिराफ़ के बारे में 30 अनोखी जानकारियाँ – Facts About Giraffe in Hindi

जिराफ के बारे में जानकारी (about giraffe in Hindi) पढना चाहते हैं? यदि हाँ, तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं इस आर्टिकल में आप जिराफ से जुड़े रोचक तथ्य और मजेदार जानकारी मिलेंगे जिनके बारे में शायद आपको पता नही होगा। उम्मीद है यह पोस्ट आपके लिए ज्ञानवर्धक होगा।

जिराफ़ के बारे में 30 रोचक जानकारियाँ – Facts About Giraffe in Hindi

1. जिराफ पृथ्वी का सबसे लंबा स्तनधारी जीव है। जब ये पैदा होते हैं तो इनकी लम्बाई लगभग 6 फीट होती है।

2. नर जिराफ़ की लम्बाई 18 फीट तक हो सकती है। वहीँ मादा की ऊंचाई 14 फीट तक हो सकती है।

3. उनके पैर की ऊंचाई हम मनुष्यों से भी लम्बे होते हैं – लगभग 6 फीट।

4. इनकी गर्दन की लम्बाई भी छह फीट से अधिक लंबी हो सकती है।

5. जिराफ़ का वजन कितना होता है? नर का वजन लगभग 1200 किलो वहीं मादा 830 किलोग्राम की हो सकती है।

6. जिराफ़ को 15 महीने तक गर्भावस्था में रहना पड़ता है।

7. जिराफ़ अपनी लगभग पूरी जिंदगी खड़े-खड़े ही बिता देते हैं। ये खड़े-खड़े सोते हैं और ऐसे ही बच्चे भी पैदा करते हैं। हालांकि ये अपने पैर मोड़कर बैठ भी सकते हैं लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है।

8. जब जिराफ़ पैदा होता है तो वह अपनी माँ के शरीर से अलग होकर 5 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिरता है इसके बावजूद भी उसे चोंट नही लगती।

9. पैदा होने के 30 मिनट बाद ही ये चलना शुरू कर देते हैं और अगले 10 घंटे में ये अपनी माँ के साथ दौड़ लगाने के लिए तैयार रहते हैं।

10. जिराफ़ के एक नवजात बछड़े का वजन लगभग 100 किलोग्राम होता है।

11. ये 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं।

12. जिराफ़ की लम्बाई अधिक होने की वजह से इन्हें झुककर पानी पीने के लिए अपने पैर फैलाने पड़ते हैं।

13. ये भोजन में पेड़ों की हरी पत्तियां, फूल और कभी-कभी फल भी खाते हैं। ये घास बहुत ही कम खाती हैं। बबूल की पत्तियां इनकी पसंदीदा आहार में से एक है।

Giraffe ki photo

14. जिराफ़ के जीभ गहरे नीले रंग के होते हैं और ये 50-53 सेंटीमीटर लम्बे हो सकते हैं।

15. अपनी जीभ से ये अपनी कान भी साफ़ कर सकते हैं।

16. हम इंसानों की तरह इनके भी 32 दांत होते हैं।

17. हम इंसानों के अंगूठे के निशान की तरह हर जिराफ़ के शरीर पर बने हुए पैटर्न अपने आप में अलग (unique) होते हैं।

18. जंगलों में जिराफ़ की अधिकतम उम्र लगभग 25 साल होती हैं वहीँ पालतू जिराफ़ का जीवन काल इससे भी अधिक हो सकता है।

19. ज्यादातर जिराफ़ कुछ दिनों के अन्तराल में पानी पीते हैं। इन्हें पानी की कुछ मात्रा पौधों और पत्तियों के माध्यम से भी मिल जाता है।

20. जिराफ़ 24 घंटे में सिर्फ 5 से 30 मिनट में ही अपनी नींद पूरी कर सकते हैं। कई बार ये 1 से 2 मिनट की झपकी भी ले लेते हैं।

21. क्या जिराफ़ आवाज निकाल सकते हैं? पहले यह माना जाता था की जिराफ़ आवाज नही करते हैं लेकिन एक रिसर्च में यह पाया गया की रात के समय जिराफ़ विचित्र आवाजें निकालते हैं जिसका रेंज बहुत ही कम होता है और इसे हम इंसान नही सुन सकते।

22. जिराफ़ की कितनी प्रजातियाँ हैं? इनकी जीवित प्रजातियों की संख्या 4 है, जो की इस प्रकार हैं:

  • उत्तरी जिराफ (Northern giraffe)
  • दक्षिणी जिराफ (Southern giraffe)
  • जालीदार जिराफ (Reticulated giraffe)
  • मसाई जिराफ (Masai giraffe)

23. जिराफ़ का दिल 11 किलो का होता है और यह एक मिनट में 170 बार धडकता है।

24. इसका दिल एक मिनट में लगभग 60 लीटर खून पंप करता है इसके अलावा इसका ब्लड-प्रेशर भी हम इंसानों की तुलना में दोगुना होता है।

25. जिराफ़ के उम्र का पता उसके त्वचा के धब्बों से लगाया जा सकता है। धब्बे जितने गहरे होते हैं, जिराफ़ की उम्र उतनी ही अधिक होती है।

26. जिराफ़ के पर इतने मजबूत होते हैं कि वह शेर को भी लात मार उसकी जान ले सकती है।

27. जिराफ़ के शरीर से पसीना नही निकलता है। शायद यही वजह है की उन्हें कम पानी की जरुरत पड़ती है।

28. जब दो जिराफ़ आपस में गले रगड़ते हुए दिखाई दें तो समझ लीजिये की उनके बीच मुकाबला चल रहा है।

29. धरती पर पाए जाने वाले सभी स्तनधारियों में से जिराफ़ की पूँछ सबसे लम्बी होती है। एक वयस्क जिराफ़ की पूँछ की लम्बाई 8 फीट हो सकती है।

30. आपको जानकर हैरानी होगी की नर जिराफ और मादा जिराफ एक ही पेड़ के अलग-अलग हिस्सों को खाते हैं। इसलिए नर और मादा के बीच खाने को लेकर लड़ाई नही होती है।

हमें उम्मीद है की आपको जिराफ़ के बारे में जानकारी (About Giraffe in Hindi) पसंद आई होगी। आप अपने विचार नीचे कमेंट के माध्यम से हम तक पहुँचा सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें। धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *