10 पालतू जानवरों के नाम हिंदी में | 10 Pet Animals Name in Hindi English

आज हम इस आर्टिकल Name of Pet Animals in Hindi में पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में बताने वाले हैं। साथ ही पालतू जानवरों के बारे में कुछ सामान्य जानकारी (information about pet animals in Hindi) भी देने वाले हैं। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी।

पालतू जानवरों के नाम और जानकारी – Pet Animals Name in Hindi

लोग अपने शौक के लिए किसी भी जानवर को पाल सकते हैं, यहाँ तक की कई लोग शेर, भालू, चीता, सांप जैसे खतरनाक जीवों को भी पालतू जानवर बना लेते हैं।

ऐसे में पालतू जानवरों के नाम की लिस्ट में कई सारे जानवरों के नाम आ सकते हैं लेकिन हम सिर्फ उन्हीं जीवों के नाम लिख रहे हैं जो की ज्यादातर भारतीय घरों में पाले जाते हैं।

पालतू जानवर किसे कहते हैं? What is Pet Animal in Hindi?

ऐसे जानवर या पशु जिन्हें लोग अपने शौक के लिए पालते हैं पालतू जानवर कहलाते हैं। जैसे आपने देखा होगा लोग कुत्ता, बिल्ली, तोता, खरगोश, कछुआ, चूहा आदि को अपने घरों में पालते हैं। ये सभी पालतू जानवर की श्रेणी में आते हैं।

इन के अलावा और भी कई सारे पशु हैं जिन्हें pet animal के रूप में लोग बड़े प्यार से पालना पसंद करते हैं। इन पालतू जानवरों के नाम की सूची निचे दी गयी है।

पालतू जानवरों को इन्सान किसी व्यवसाय या उत्पादन के लिए नही पालते हैं। पैसे कमाने के लिए पाले गये पशुओं को पालतू पशु नही कहा जाता। जैसे मुर्गी पालन, भेड़ पालन, बकरी पालन करने वाले ज्यादातर लोगों का मकसद व्यवसाय करना होता है इसलिए इस प्रकार के जानवर को पालतू जानवर नही कहा जाता। हालाँकि साधारण बोलचाल में दोनों को एक ही समझा जाता है।

10 पालतू जानवर के नाम

हमने निचे 10 पालतू जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश दोनों में दी है। Pet animals name की यह list आपके काफी काम आ सकती है। नाम के साथ-साथ हमने पालतू जानवरों के बारे कुछ सामान्य जानकारी भी दी है।

1. कुत्ता (Dog)

dog pet animal
dogdog

भारत में कुत्ता सबसे पसंदीदा पालतू जानवर है। इन्सान और कुत्ते का रिश्ता सदियों पुराना है।

कुत्ते की खासियत यह है की ये बहुत ही वफादार और मिलनसार होते हैं। ये हमेशा सतर्क रहते हैं और इनके सुनने और सूंघने की क्षमता हम इंसानों से कई गुना अधिक होती है। इन्ही कारणों से इन्हें लोग अपने घरों में सुरक्षा के लिए भी पालते हैं।

इनकी कई सारी प्रजातियाँ पाई जातीं है और लोग अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग प्रजाति के कुत्तों और पिल्लों को पालना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: कुत्ते के बारे में जानकारी (35 रोचक तथ्य)

2. बिल्ली (Cat)

cat

भारत में कई सारे ऐसे लोग हैं जो अपने घरों में बिल्ली पालना पसंद करते हैं। गावों-शहरों में बिल्लियाँ गली-मोहल्लों और घरों में घुमती हुई अक्सर देखी जा सकती हैं।

हालाँकि कई लोग बिल्ली को अशुभ भी मानते हैं और इसके रास्ता काटने पर अपना रास्ता बदल देते हैं लेकिन इस मान्यता का कोई आधार नही है।

यह शेर के परिवार की है इसलिए इसे शेर की मौसी भी कहते हैं। बिल्ली सर्वाहारी है इसका भोजन शाकाहारी और मांसाहारी दोनों हो सकता है इसके अलावा इन्हें दूध पीना भी बहुत पसंद है।

3. खरगोश (Rabbit)

khargosh

खरगोश बहुत ही खूबसूरत प्राणी है। इनकी हरकतें भी बहुत प्यारी होती हैं। ये बहुत ही चालक और समझदार होते हैं। इन्हें भी अक्सर कई लोग अपने घरों में पालते हैं।

घर में खरगोश पालते समय उनका विशेष ध्यान रखना पड़ता है। इन्हें अकेले बाहर नही छोड़ना चाहिए क्योंकि कुत्ते-बिल्लिओं से बहुत खतरा होता है।

खरगोश को कई लोग शौक से पालते हैं तो कुछ लोग इसके फर और मांस के लिए खरगोश पालन करते हैं। इनका जीवन काल लगभग 10 साल का होता है।

4. तोता (Parrot)

tota

अगर पालतू पक्षी की बात करें तो सबसे पहले तोता का नाम आता है। पुराने जमाने से लोग तोता पालन करते आ रहे हैं। तोता दिखने में बहुत ही सुन्दर होता है।

तोते की खास बात यह है की इसे बोलना सिखाया जा सकता है। अगर आप बोर हो रहे हों तो इनके साथ आप बातें कर सकते हैं।

हिंदू धर्म में तोते को समृद्धि का प्रतीक भी माना गया है। हालाँकि इसके बारे में शुभ और अशुभ प्रभाव दोनों के बारे में अलग-अलग मान्यताएं हैं।

यह भी पढ़ें: तोते के बारे में जानकारी (30 रोचक तथ्य)

5. मैना (Myna)

myna

तोते के साथ-साथ मैना को भी कई सालों से पाला जा रहा है। तोता-मैना की कहानी बहुत ही प्रचलित है।

मैना की भी कई सारी प्रजातियाँ हैं, इनमे प्रमुख पहाड़ी मैना, भारतीय मैना, गुलाबी मैना आदि हैं।

यह छत्तीसगढ़ और मेघालय राज्य का राजकीय पक्षी है।

6. घोड़ा (Horse)

ghoda

घोड़ा एक पालतू जानवर है। प्राचीन काल से ही मनुष्य घोड़े का उपयोग यातायात के लिए करता आ रहा है। रामायण से लेकर महाभारत काल में भी इनका उपयोग बहुतायत रूप से होता आया है।

घोड़े भी अपने मालिक के प्रति बहुत ही वफादार होते हैं। घोड़ों को घुड़सवारी और रेस के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

शादियों में घोड़े का उपयोग दुल्हे को बिठाकर बारात जाने की परम्परा आज भी चली आ रही है। कई लोगों को घोडा पालना और घुड़सवारी करना बहुत पसंद होता है।

7. रंगीन मछली (Color Fish)

color fish

सिर्फ भारत में ही नही बल्कि दुनियाभर में रंगीन मछलियों को शिशे के एक्वेरियम में पालने का एक अलग ही शौक और फैशन है।

ये दिखने में बहुत ही खूबसूरत होती हैं इसलिए इसे सजावट के लिए घरों व् दफ्तरों में अक्सर देखा जा सकता है।

इनके भी अलग-अलग प्रजाति हैं और सभी अलग-अलग रंग रूप हैं।

8. कछुआ (Turtle)

kachua

पालतू जानवरों के नाम लिस्ट में हम कछुए का नाम भी लिख सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं की हम बात करें तो कछुआ पालना बहुत ही शुभ माना गया है।

कछुआ जल और थल दोनों में रह सकता है। यह अलग-अलग आकार और रूप में पाया जाता है। ऐसा माना जाता है की इसे घरों और दफ्तरों में रखने से धन-संपत्ति और सुख-शांति प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: कछुए के बारे में 35 रोचक जानकारी

9. चूहा (Mouse)

mouse

Name of pet animals in Hindi की इस लिस्ट में चूहे का भी नाम लिखा जा सकता है। जी हाँ, जहाँ लोग अपने घरों में चूहे से परेशान रहते हैं वहीँ कुछ लोग इसे पालने का भी शौक रखते हैं।

लोग अक्सर सफेद चूहे हो पालना पसंद करते हैं क्योंकि यह दिखने में खूबसूरत होता है।

10. गिलहरी (Squirrel)

gilhari

उछल कूद करती हुई गिलहरी सबको बहुत ही प्यारी लगती है यह चालाक और फुर्तीली होती है। कई लोग इसे पालना पसंद करते हैं।

इसकी सबसे पसंदीदा भोजन गाजर है। यह शाक-सब्जी, फल, नट्स आदि खाना पसंद करते हैं। पालतू जानवरों के नाम में हम इसे भी लिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गिलहरी के बारे में 30 रोचक जानकारी

आगे पढ़ें:

आज आपने इस आर्टिकल में 10 पालतू जानवरों के नाम की लिस्ट (Pet animals name in Hindi and English with pictures) देखि जो की आपके काम आ सकती है। हमें उम्मीद है यह आपको पसंद आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *