10 मांसाहारी जानवरों के नाम हिंदी इंग्लिश में – Carnivorous Animals Name in Hindi
दुनिया में कई प्रकार के जंगली-जानवर पाए जाते हैं उनमे से कुछ शाकाहारी तो कुछ मांसाहारी होते हैं। आज हम मांसाहारी जानवरों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताने वाले हैं। छोटे बच्चों को अक्सर स्कूल में मांसाहारी जानवरों के नाम या Carnivorous Animals Name in Hindi English पूछे जाते हैं। आज यहाँ मांसाहारी जंतुओं की लिस्ट दी गयी है जो की बच्चों के लिए उपयोगी साबित होंगे।
Contents
मांसाहारी जानवर किसे कहते हैं? What is Carnivorous animal in Hindi?
प्रकृति में पाए जाने वाले ऐसे जानवर जो अपने भोजन के रूप में केवल मांस खाते हैं उन्हें मांसाहारी जानवर कहा जाता है। ऐसे जानवर कभी भी शाक-सब्जी, फल-फूल, पत्तियां आदि नही खाते हैं। ये पूर्ण रूप से मांसाहार होते हैं।
इस प्रकार के जानवरों में पाचन की विशेष क्षमता होती है और इनका पाचन तंत्र मांस से लेकर हड्डियों को पचाने में सक्षम होता है। इनमे कुछ जानवर जैसे शेर, चीता, भालू आदि के अंदर शिकार करने की विशेष कला होती है।
शिकारी जानवर अपना शिकार स्वयं करते हैं लेकिन कुछ जंतु ऐसे भी होते हैं जो मांसाहारी तो होते हैं लेकिन ये दूसरों के शिकार से अपना पेट भरते हैं।
10 मांसाहारी जानवरों के नाम – Carnivorous Animals Names in Hindi English
- शेर – Lion
- बाघ – Tiger
- चीता – Cheetah
- तेंदुआ – Leopard
- भेड़िया – Wolf
- लकडबग्घा – Hyena
- वन बिलाव – Lynx
- जैगुआर – Jaguar
- कौगर – Cougar
- ध्रुवीय भालू – Polar Bear
- नेवला – Mongoose
- उदबिलाव – Otters
५ मांसाहारी जंतुओं के नाम -Carnivorous Animals Names in Hindi
- शार्क – Shark
- सांप -Snake
- मगरमच्छ – Crocodile
- छिपकली -Lizard
- मकड़ी – Spider
- उल्लू – Owl
- बाज – Eagle
- एनाकोंडा – Anaconda
मांसाहारी जानवरों के नाम और जानकारी
No. | Image | हिंदी में नाम | अंग्रेजी में नाम | जानकारी |
---|---|---|---|---|
1 | ![]() | शेर (सिंह) | Lion | शेर एक मांसाहारी जानवर है। एक वयस्क शेर हर दिन 5-10 किलो मांस खाता है। |
2 | ![]() | बाघ | Tiger | बाघ भी शेर की तरह ही पूरी तरह से मांसाहारी होते हैं। शेर और बाघ के खाने की खुराक (diet) लगभग एक समान होती है। पढ़ें: बाघ के बारे में 40 रोचक तथ्य |
3 | ![]() | चीता | Cheetah | एक वयस्क चीता एक दिन में लगभग 3 किलो मांस खाता है। |
4 | ![]() | तेंदुआ | Leopard | जानकारों के अनुसार तेंदुआ एक साल में लगभग 400 किलो मांस खाते हैं यानी एक दिन में इन्हें लगभग 1 किलो मीट की जरुर पड़ती है। पढ़ें: तेंदुए के बारे में 21 रोचक जानकारी |
5 | ![]() | भेड़िया | Wolf | भेड़िया भी एक मांसाहारी जानवर है। एक भेड़िये को एक दिन में कम से कम 1.5 किलो मांस की जरुर पड़ती है। |
6 | ![]() | लकडबग्घा | Hyena | लकडबग्घा को भी मांसाहारी जानवरों की श्रेणी में रखा गया है। इन्हें भी हर दिन 3-4 किलो मांस की जरुरत पड़ती है। |
7 | ![]() | वन बिलाव | Lynx | बन बिलाव बिल्ली के सामान ही दिखाई देती है लेकिन यह पूरी तरह मांसभक्षी होते हैं। ये हर दिन एक से दो किलोग्राम मांस खा जाते हैं। |
8 | ![]() | जैगुआर | Jaguar | जैगुआर एक चालाक शिकारी जानवर है जो हर मौके का फायदा उठाता है। यह हिरण, बन्दर, मछली, कछुआ पक्षी आदि खाता है। |
9 | ![]() | नेवला | Mongoose | नेवला चूहे के समान दिखता है लेकिन यह चूहे की प्रजाति का नही है यह पूरी तरह से मांसाहारी जीव है। |
10 | ![]() | ध्रुवीय भालू | Polar Bear | ध्रुवीय भालू अन्य भालुओं से अलग होता है यह केवल मांस खाने वाला जानवर है और इसका मुख्य भोजन सील है। |
हमें उम्मीद है मांसाहारी जानवरों के नाम की लिस्ट (Carnivorous Animals Name in Hindi) आपके काम आएगी। इसे आप अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।