10 सर्वाहारी जानवरों के नाम हिंदी इंग्लिश में – Omnivores Animals Names in Hindi English

जंगलों में कई प्रकार के जीव-जंतु और जानवर पाए जाते हैं जिनमे से कुछ मांसाहारी जानवर, कुछ शाकाहारी तो कुछ सर्वाहारी होते हैं। सर्वहारी जंतु किसे कहते हैं और सर्वहारी जानवरों के नाम बताओ या Omnivores Animals Names in Hindi जैसे सवाल अक्सर स्कूल में पुछा जाता है। आज का यह पोस्ट ऐसे सवालों के जवाब देने में मदद करेगा।

आज हम आपको सर्वाहारी जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश दोनों में बताने वाले हैं। इस सर्वहारी जंतुओं की लिस्ट में जानवरों की चित्र भी दी गयी है जिससे समझने में आसानी हो सके।

सर्वाहारी जंतु किसे कहते हैं?

ऐसे जीव-जंतु या जानवर जो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं सर्वहारी जंतु कहलाते हैं। ऐसे जीव फल-फूल, पेड़-पौधे, पत्तियां जैसे शाकाहारी भोजन तो खाते ही हैं साथ ही ये मांसाहार का भी सेवन करते हैं।

इस श्रेणी में केवल जानवर ही नही बल्कि हम इंसान भी आते हैं क्योंकि मनुष्य शाकाहारी और मांसाहारी दोनों है।

10 सर्वाहारी जानवरों के नाम – Omnivores Animals Names in Hindi English

  1. कुत्ता – Dog
  2. बिल्ली – Cat
  3. भालू – Bear
  4. सूअर – Pig
  5. बन्दर – Monkey
  6. शुतुरमुर्ग – Ostrich
  7. गिलहरी – Squirrel
  8. रैकून – Raccoons
  9. लोमड़ी – Fox
  10. चूहा – Rat

अन्य सर्वाहारी जंतुओं (जीवों) के नाम – Omnivores Animals Names in Hindi

  • चींटी – Ant
  • झींगुर – Crickets
  • कौआ – Crow
  • कठफोड़वा – Woodpeckers
  • बतख – Duck
  • हंस – Swan
  • कैटफ़िश – Catfish
  • मक्खी – Flies
  • तिलचट्टे – Cockroaches
  • कछुआ – Turtle

यह भी पढ़ें:

सर्वाहारी जानवरों के नाम और जानकारी

निचे हमने सर्वाहारी जानवरों के नाम चित्र सहित दिए हैं साथ इन जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश दोनों में दिए गये हैं।

dog

1. कुत्ता – Dog

कुत्ता पालतू जानवर है यह शाकाहारी औए मांसाहारी दोनों प्रकार का खाना खा सकता है।

पढ़ें: कुत्ते के बारे में 35 रोचक जानकारी

cat

2. बिल्ली – Cat:

बिल्ली भी एक सर्वाहारी जानवर है इसे चूहा खाना पसंद है साथ ही यह शाकाहारी चीजों को भी खाती हैं।

bear

3. भालू – Bear:

भालू को मछली खाना और शहद पीना पसंद है। यह भी सर्वाहारी जानवर है।

pig

4. सूअर – Pig

सूअर शाक-सब्जियों के साथ मांस भी खा सकती हैं ये भी सर्वहारी जानवरों में शामिल हैं।

monkey

5. बन्दर – Monkey

बन्दर को फल खाते आपने जरुर देखा होगा कभी-कभी ये मांसाहारी चीजों को भी खाते हैं।

पढ़ें: बन्दर के बारे में जानकारी और रोचक तथ्य

ostrich

6. शुतुरमुर्ग:

Ostrich शुतुरमुर्ग को भी सर्वहारी जानवरों की लिस्ट में रखा गया है।

squirrel

7. गिलहरी – Squirrel

गिलहरियों को नट्स और फलों के बीज खाना पसंद है इसके अलावा ये मकड़ी, छोटे कीड़े, चूहे के बच्चे, अंडे आदि भी खाते हैं।

पढ़ें: गिलहरी के बारे में 30 रोचक जानकारी

Raccoon

8. रैकून – Raccoon

रैकून फल-सब्जी आदि के अलावा कीड़े-मकोड़े, गिलहरी, चूहे आदि को भी खाते हैं।

fox

9. लोमड़ी – Fox

लोमड़ी खरगोश, पक्षी, मेंढक आदि का शिकार करते हैं लेकिन ये पूरी तरह मांसाहारी नही हैं ये फलों को भी खाते हैं।

rat

10. चूहा – Rat

चूहे कुछ भी खा सकते हैं ये मांस भी खाते हैं इसलिए इन्हें सर्वहारी जंतु कहा जा सकता है।

पढ़िए: चूहा क्या-क्या खाता है? क्या चूहा पानी पीता है?

हमें उम्मीद है आपको यह सर्वाहारी जानवरों के नाम की लिस्ट, Omnivores Animals Names in Hindi आपके काम आएगी।

Leave a Reply