कुत्ते के बारे में 35 रोचक जानकारी – Essay & Information About Dogs in Hindi

आज हम आपको कुत्ते के बारे में जानकारी (Information about Dogs in Hindi) देना चाहते हैं ये जानकारियाँ बहुत ही मजेदार और रोचक हैं। आप इन जानकारियों को पालतू जानवर, my favorite pet animal या कुत्ते पर निबंध (Essay on Dog in Hindi) लिखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

कुत्ते के बारे में जानकारी – Information of Dog in Hindi

1. कुत्तों के नथुने (नाक) हमेशा गीले रहते हैं और रसायनों के गंध को सूघने में यही इनकी मदद करते हैं।

2. जैसे हम इंसानों के फिंगरप्रिंट अलग-अलग होते हैं ऐसे ही कुत्तों के नाक के प्रिंट भी अपने आप में अलग होते हैं।

3. क्या आप जानते हैं? डूबते हुए टाइटैनिक में कुल 12 कुत्ते थे जिनमे से 3 को बचा लिए गये थे।

4. अत्यधिक गर्मी पड़ने पर और हाँफते समय कुत्ते की सूंघने की क्षमता 40% तक कम हो जाती है।

5. क्या आपको पता है? कुत्ते भेड़ियों के ही वंशज हैं।

6. आपको जान कर हैरानी होगी की कुत्तों की आँखों में तीन पलकें होती हैं जिसमे से दो हमें दिखाई देते हैं लेकिन तीसरा पलक दिखाई नही देता है क्योंकि यह दोनों पलकों के निचे और आँखों के कोने में मौजूद होता है।

7. Bloodhound नाम की प्रजाति के कुत्तों की सूंघने की क्षमता इतनी अधिक होती है की इन्हें कोर्ट में सबूत के तौर पर उपयोग किया जा सकता है।

8. ब्लडहाउंड कुत्ते किसी अपराधी के 300 घंटे पुराने ट्रैक्स को पहचान सकता है और यही नही उस ट्रैक को 200 किमी तक पीछा भी कर सकता है।

9. विश्व का सबसे लम्बा कुत्ता कौन सा है? Great Dane प्रजाति के कुत्ते सबसे लम्बे माने जाते हैं। वैसे तो इस प्रजाति के कुत्ते 28-30 इंच ऊँचे होते हैं लेकिन इसी प्रजाति का Zeus नाम का एक कुत्ता विश्व के सबसे ऊँचे कुत्ते का रिकॉर्ड बना चुका है इसकी ऊंचाई 44 इंच है।

विश्व का सबसे लम्बा कुत्ता (Zeus)

 

10. कुत्तों को लुका-छिपी का खेल बहुत पसंद है।

कुत्तों से जुड़े रोचक तथ्य – Information about dogs in Hindi

11. इनके सूंघने की क्षमता हम इंसानों से 10000 गुना अधिक होती है।

12. ग्रेहाउंड प्रजाति का कुत्ता लम्बी दूरी के रेस में चीते को भी पीछे छोड़ सकता है। इस प्रजाति को विश्व का सबसे तेज कुत्ता माना जाता है इसकी रफ्तार लगभग 70 किमी प्रति घंटे की होती हैं। वहीँ ये 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार 10 किमी से भी अधिक दूरी तक दौड़ सकता है जबकि चीता इसी रफ्तार से लगातार 1 किमी भी नही दौड़ सकता।

13. विश्व का सबसे पुराना कुत्ता कौन सा है? पूरी दुनिया में कुत्तों की सबसे पुरानी प्रजाति सालुकी है। इस breed के कुत्ते का जीवाश्म 329BC पुराना है। प्राचीन मिश्र के जमाने में इसे पसंदीदा पालतू पशु के रूप में देखा जाता था। कहा जाता है की यह प्रजाति यमन के प्राचीन शहर सलूक से आया था और शायद इसी वजह से इसका नाम सालुकी पड़ा।

14. कुत्ते के गले में कांटेदार पट्टा डालने का चलन मिश्र के ज़माने से है उस समय शिकारी जानवरों से कुत्तों को बचाने के लिए ऐसा किया जाता था। आज भी इसे एक फैशन के रूम में उपयोग किया जाता है।

15. जानकारों के अनुसार कुत्ते लगभग 1000 शब्दों को सीख सकते हैं।

16. इन्हें गिनती गिनना और छोटी-छोटी गणितीय समस्याओं को हल करना भी सिखाया जा सकता है।

17. बसेंजी कुत्तों की इकलौती ऐसी प्रजाति है जो भौंक नही सकती।

18. पिल्ले के मुंह में 28 दांत होते हैं जबकि वयस्क कुत्तों के 42 दांत होते हैं।

19. कुत्तों के पिल्ले पहले चार से पांच महीनों में अपने शरीर का आधा वजन बढ़ा लेते हैं। बाकी के आधे वजन को हासिल करने के लिए एक वर्ष या उससे अधिक समय लग सकते हैं।

20. एक कुत्ते का जीवनकाल 10 से 14 साल तक का हो सकता है।

21. पिल्ले जब पैदा होते हैं तो वे अंधे, बहरे और बिना दांत वाले होते हैं।

22. कुतिया अपने बच्चों को जन्म से पहले 9 महीने अपने कोख में रखती है।

23. जन्म के 12 से 24 महीनों के अंदर में ये पूरी तरह से अपने आकार में आ जाते हैं।

24. सामान्यतः यह देखा गया है की बड़ी प्रजाति के कुत्तों का जीवनकाल छोटी प्रजाति के मुकाबले कम होती है।

25. इनके शरीर का पसीना इनके पंजों से बाहर निकलता है।

26. यह जानकर आप हैरान हो सकते हैं, कुत्तों को इस तरह से प्रिशिक्षित किया जा सकता है की वे इंसानों शरीर में कैंसर और अन्य प्रकार की बिमारियों का पता लगा सकते हैं।

27. कुत्ते शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं ये फल, सब्जियां और मांस भी खाते हैं।

28. कुत्तों की दृष्टी भोर (सुबह) और संध्याकाल में सबसे अधिक होती है।

29. बाइबिल में कुत्तों का जिक्र 35 बार किया गया है।

30. कुत्तों को समय का भी एहसास होता है और वे खाने, टहलने जैसे अपने दिनचर्या के समय को याद रखते हैं।

31. इनके सुनने की क्षमता मनुष्य की तुलना में 4 गुना अधिक होती है।

32. कुत्तों और बिल्लियों के पानी पिने का तरीका एक जैसा होता है।

33. इन्हें अँधेरे में हमसे बेहतर दिखाई देता है और ये परछाइयों को आसानी से देख लेते हैं।

34. आपका डॉग आपको सूंघकर आपकी भावनाओं का पता लगा सकता है, आप खुश हों या दुखी इन्हें पता चल जाता है।

35. कुत्ते को इंसान का सबसे अच्छा और वफादार दोस्त माना जाता है और इस दोस्ती का इतिहास बहुत ही पुराना है।

कुत्ते के बारे में जानकारी – about dog in Hindi

हमें उम्मीद है की आपको यह कुत्तों के बारे में जानकारी (Dog information in Hindi) पसंद आई होगी आप इसे कुत्ते पर निबंध (Essay on dog in Hindi) लिखने के लिए भी कर सकते हैं।

 

आपको ये Information about dogs in Hindi कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *