तितली के बारे में 30 रोचक जानकारी – About Butterfly in Hindi

आज हम आपको तितली के बारे में जानकारी (About Butterfly in Hindi) देने जा रहे हैं जो की बहुत ही रोचक, मजेदार और ज्ञानवर्धक हैं। हमें उम्मीद है की तितली के बारे में ये रोचक तथ्य आपको पसंद आयेंगे।

रंगबिरंगी प्यारी तितलियाँ हम सबको पसंद हैं। ये दिखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। यह एक प्रकार का कीड़ा है लेकिन प्रकृति ने इसे इतना सुन्दर बनाया है की ये सबका मनमोह लेते हैं। लेकिन हमें तितली के बारे में कई सारी बातें पता नही होती। आज हम इसी के बारे में कुछ रोचक हैरान करने वाली जानकारियां आपको बताने वाले हैं।

तितली के बारे में 30 रोचक जानकारियां – Facts about Butterfly in Hindi

1. पूरी दुनिया में तितली की लगभग 20,000 प्रजातियां हैं। भारत में इनकी 1500 प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

2. पूरी दुनिया में मोनार्क तितलियाँ एकमात्र कीट हैं जो हर सर्दियों में औसतन 2,500 मील की यात्रा करती हैं।

3. औसतन एक तितली की आयु 1 महिने की होती है। लेकिन अलग-अलग प्रजातियों की उम्र अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा मादा तितली नर की तुलना में अधिक उम्र तक जिन्दा रहतीं हैं।

4. जिस अंडे से तितली बाहर निकलतीं हैं उसी अंडे का छिलका उसका पहला भोजन होता है।

5. तितलियाँ अपने भोजन का स्वाद अपने पैरों से लेती हैं।

6. किसी वस्तु के गंध का पता उन्हें उनके सर पर लगे हुए एंटीना से मिलता है।

7. तितलियाँ पराबैगनी किरणों को भी देख सकती हैं। इनकी आँखों में लगभग 6000 लेंस लगे होते हैं।

8. हजारों लेंस लगे होने के बावजूद ये सिर्फ लाल, हरा और पीला रंग ही देख सकते हैं।

9. तितली दुनिया के हर हिस्से में पायी जाती हैं बस अंटार्कटिका ही एक ऐसा महाद्वीप है जहाँ एक भी तितली नही है।

10. पूरी दुनिया में मोनार्क तितलियाँ एकमात्र कीट हैं जो हर सर्दियों में औसतन 2,500 मील की यात्रा करती हैं।

monarch-butterfly-in-hindi

Interesting Information About Butterfly in Hindi

11. वैज्ञानिकों को लगता था की तितली बहरी होती हैं लेकिन सन 1912 में तितलियों की कान की पहचान की गयी।

12. तितलियों के पास एक लंबी, ट्यूब जैसी जीभ होती है जिसके जरिये वे अपने भोजन को सोखने लेती हैं।

13. आपको यह जानकर हैरानी होगी की कई वयस्क तितलियाँ अपना खाना पूरी तरह से पचा लेती हैं और अपने शरीर से कुछ भी कचरा बाहर नही निकालतीं हैं।

14. इनका खून ठंडा होता है।

15. अगर हवा का तापमान 55 डिग्री फ़ारेनहाइट से कम हो जाए तो तितलियाँ नहीं उड़ सकतीं। चूंकि तितलियां ठंडे खून वाले होते हैं, वे अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित नहीं कर पाते और ठंड की वजह से उड़ नही पाते।

16. तितली के पंख पारदर्शी होते हैं, जो रंग और पैटर्न हम देखते हैं, वे दरअसल पंखो के ऊपर लगे पतले परत पर प्रकाश के परावर्तन से बनता है।

17. तितलियाँ आकार में भिन्न-भिन्न हो सकती हैं – सबसे बड़ी प्रजाति का आकार 12 इंच, जबकि सबसे छोटी तितली आकार में सिर्फ आधा इंच हो सकती है।

18. तितली की कुछ प्रजातियां केवल एक ही प्रकार के पौधे पर अपने अंडे देती हैं।

19. पुरुष तितलियों के लिए कुछ जरुरी खनिज और तत्व पौधों व फूलों में नही पाए जाते, इन्हें गीली मिट्टी से ये सारे तत्व प्राप्त होते हैं।

20. जन्म के बाद के बाद एक इल्ली (लार्वा) को तितली बनने में 10 से 15 दिन लगते हैं।

21. बर्डविंग नामक प्रजाति के तितलियों के पंख पक्षियों की तरह होते हैं और ये चिड़ियों की तरह ही उड़ते हैं।

Birdwing butterfly

22. ऐसा माना जाता है की इनकी उड़ने की रफ़्तार ही नही बल्कि इनका दिमाग भी तेज गति से चलता है।

23. तितलियों के पीठ पर चार पंख होते हैं।

24. मादा तितली हमेशा पत्ते के निचले हिस्से में ही अंडे देती हैं इसलिए ज्यादातर इनके अंडे दिखाई नही देते।

25. वयस्क तितली औसतन 3 से 4 सप्ताह तक जीवित रहती है।

26. तितली की कुछ प्रजातियां बेहद तेज होती हैं। स्किपर नाम की तितली घोड़े से भी तेज उड़ सकती है।

27. तितलियों की कुछ प्रजातियों को कई बार जानवरों के खुले घावों से खून पीते हुए भी देखा गया है।

28. बकऑय नाम की तितली सबसे अधिक पायी जाने वाली तितली है जिसके शरीर में आँखों की तरह दिखने वाले अलग-अलग रंग के पैटर्न बने होते हैं।

buckeye-butterfly-eye-pattern

29. विशाल Swallowtail बटरफ्लाई दुनिया की सबसे बड़ी तितली प्रजातियों में से एक है, जिसके पंखो का फैलाव 4 से 7 इंच तक हो सकता है।

30. तितली की कई प्रजातियां बहुरूपी होते हैं और अपने आसपास के वातावरण में घुलने-मिलने की क्षमता रखते हैं।

यह भी पढ़ें:

इस आर्टिकल में तितली के बारे में जानकारी (information about butterfly in Hindi) पढ़कर आपको कैसा लगा हमें जरुर बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *