बंदर के बारे में 32 रोचक जानकारी – Information About Monkey in Hindi

आज हम आपको बन्दर के बारे में दिलचस्प जानकारी (Information About Monkey in Hindi) देने जा रहे हैं जिनमे से कुछ तथ्य ऐसे भी होंगे जो आपको हैरान कर सकते हैं जैसे हम सब जानते हैं की बन्दर एक बुद्धिमान जानवर है लेकिन क्या आपको पता है ये गणितीय गणनाएं भी कर सकते हैं। नही न! तो चलिए जानते हैं बन्दर से जुड़े कुछ रोचक जानकारियों के बारे में। आप इन जानकारियों और sentences का उपयोग बन्दर पर निबंध (essay on monkey in Hindi) लिखने के लिए भी कर सकते हैं।

बन्दर के बारे में जानकारी – Information About Monkey in Hindi

1. आपस में बातचीत करने के लिए बंदर अपने चेहरे के हाव-भाव, शरीर के हरकतों और आवाजों का उपयोग करते हैं।

2. पेड़, घास के मैदान, पहाड़, जंगल और ऊंचे मैदान सबसे आम जगह हैं जहाँ बंदर रहना पसंद करते हैं।

3. बन्दर कितने प्रकार के होते हैं? दुनियाभर में बंदर की लगभग 264 प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

4. बंदरों को मुख्यतः दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

  • पुरानी दुनिया के बन्दर (Old world monkey): ऐसी प्रजातियाँ जो एशिया और अफ्रीका में पाए जाते हैं ओल्ड वर्ल्ड मंकी की श्रेणी में आते हैं।
  • नयी दुनिया के बन्दर (New world monkey): अमेरिका में पाए जाने वाले बंदरों को न्यू वर्ल्ड मंकी कहा जाता है।

5. बन्दर के बारे में यह कहा जाता है की ये धरती पर लगभग 50 लाख साल से मौजूद हैं।

6. मकड़ी बंदर (स्पाइडर मंकी) के पूँछ इतने मजबूत होते हैं की इससे अपने शरीर का पूरा वजन उठा सकते हैं।

7. इनकी सभी प्रजातियों में से Howler monkey की आवाज़ सबसे तेज होती है जिसे 3 मील की दूरी से भी सुना जा सकता है।

8. बन्दर और मदारी की कहानी आपने जरुर सुनी होगी, हो सकता है आपने देखा भी, सर्कसों में बंदरों का उपयोग मनोरंजन के लिए किया जाता है।

9. कई लोग बन्दर को पालते भी हैं और बंदर भी अपने मालिक के प्रति वफादार और करीबी होते हैं। हालही में उत्तरप्रदेश के फतेपुर में एक अजीब से घटना देखी गयी जहाँ मालिक की मौत के तुरंत बाद बंदर ने भी अपने प्राण त्याग दिए थे और दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

10. हर साल 14 दिसंबर को बन्दर दिवस (Monkey Day) के रूप में मनाया जाता है।

11. बन्दर एक मात्र ऐसा जानवर है जो हम इंसानों की तरह केले को तरह छीलकर खाता है।

facts about monkey in hindi - बन्दर के बारे में जानकारी
Facts about monkey in hindi – बन्दर के बारे में जानकारी

 

बन्दर पर निबंध – Monkey Essay in Hindi

12. दुनिया की सबसे तेज बन्दर की प्रजाति को Patas Monkey कहा जाता है जो की जमीन पर 55 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं।

13. मलेशिया और थाईलैंड में नारियल के पेड़ से नारियल तोड़ने के लिए बंदरों को प्रशिक्षित किया जाता है।

14. आपको जानकर हैरानी होगी की जापान में एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है जहाँ पर बंदरों को वेटर की तरह उपयोग किया जाता है।

15. बंदरों की कुछ प्रजातियां रंगों को देख सकती हैं, जबकि कुछ प्रजाति ऐसे भी हैं जो केवल काले और सफेद रंग देख पाते हैं।

16. बंदर की उम्र कितनी होती है? एक बंदर की उम्र प्रजातियों के आधार पर 10 से 50 वर्ष तक हो सकती है।

17. चार्ल्स डार्विन ने बताया था की हमारे पूर्वज बन्दर थे और समय के साथ शारीरिक और मानसिक बदलाव होता गया और बाद में हम इन्सान बन गये।

10 lines About Monkey in Hindi

18. क्या आपको पता है बन्दर और इन्सान के डीएनए 98% आपस में मिलते हैं।

19. सबसे बड़ा बन्दर कौन सा है? बंदर की सबसे बड़ी प्रजाति का नाम मैनड्रिलस स्फिंक्स  है जो की 1 मीटर (3.3 फीट) लम्बे और 36 किलोग्राम  वजन वाले होते है।

20. Pygmy Marmoset प्रजाति के बंदर दुनिया के सबसे छोटे बंदर होते हैं जिनका वजन महज 100 ग्राम होता है और इनका आकार 5 से 6 इंच होता है।

21. बन्दर की ज्यादातर प्रजातियाँ पेड़ों पर रहती हैं लेकिन कुछ प्रजाति ऐसे भी हैं जो जमीन पर रहना पसंद करते हैं जैसे बबून।

22. ये सामाजिक प्राणी हैं और हमेशा झुंड में रहना पसंद करते हैं ये जहाँ भी जाते हैं समूह में रहते हैं इनके झुण्ड में हजारों की संख्या में बंदर हो सकते हैं।

23. बंदर सर्वाहारी होते हैं। प्रजातियों के आधार पर इनके खाने में फल, फूल, पत्ते, बीज, शहद, से लेकर अंडे, कीड़े और सरीसृप जैसी मांसाहारी चीजें भी हो सकतीं हैं।

24. मादा बन्दर के गर्भ धारण की अवधि 5 महीने से 8 महीने तक हो सकती है। ज्यादातर मादा एक बार में केवल एक ही बच्चे पैदा करती है।

25. अंतरिक्ष में जाने वाला अल्बर्ट-II पहला बंदर था। उसे 14 जून, 1949 को चन्द्रमा पर ले जाया गया था।

26. हिन्दू और बौद्ध धर्म में बंदरों का अपना एक खास महत्व है। बंदर को भगवान हनुमान से जोड़कर देखा जाता है।

27. बंदरों की उछल-कूद देखने में तो सबको अच्छा लगता है लेकिन कई बार ये मुसीबत भी पैदा कर देते हैं, ये किसानो की फसलों को बर्बाद भी कर देते हैं। कई स्थानों में इनसे निपटने के लिए इन्हें पकड़ा भी जाता है।

28. नर बन्दर मादा बंदरों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने पेशाब को अपने शरीर पर लगा लेता है।

29. बन्दर के बारे में वैज्ञानिको का कहना है की उन्होंने ने मादा बन्दर को अपने बच्चों को दांत साफ़ करना सिखाते हुए देखा है।

30. बंदर के पूँछ की नोक बहुत ही संवेदनशील होती है इससे चीजों को छूकर महसूस किया जाता है।

31. बन्दर क्या खाता है? बंदर ज्यादातर शाक-सब्जियां, फल, पत्तियां आदि खाना पसंद करते हैं लेकिन एक शोध के अनुसार बन्दर शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं। भोजन की कमी होने पर ये मांस भी खा सकती हैं।

32. बन्दर का दिल होता है या नही? हाँ बिलकुल, बन्दर के सीने में भी दिल (कलेजा) होता है।

 

हमें उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल में दिए गये बन्दर के बारे में जानकारी और निबंध  (Information about monkey in Hindi essay)  पसंद आये होंगे। आप अपनी राय नीचे कमेंट में जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *