डीएनए के बारे में 15 अनोखे तथ्य | Amazing Facts about DNA in Hindi

आज आप पढने वाले हैं Amazing facts about DNA in Hindi डीएनए के बारे में 15 अनोखे रोचक तथ्य जिसे पढ़कर आपको यकीन नही होगा की हमारे DNA के पीछे इतनी सारी अनोखी जानकारियाँ छिपी हुईं हैं। चलिए जानते हैं डीएनए से जुड़े कुछ मजेदार रोचक जानकारियों के बारे में

15 Interesting & Amazing Facts about DNA in Hindi

#1. DNA (deoxyribonucleic acid) दरअसल अणुओं की एक घुमावदार सीढ़ीनुमा श्रृंखला है जिसमे जीवों की विशेषताओं और उनके अनुवांशिक लक्षणों के बारे में जानकारी होती है|

#2. जैसा की आपको पता है की हमारे पूर्वज बंदर थे और शायद यही वजह है की इंसान का DNA 95% चिंपांज़ी से मिलता है |

#3. आपको जानकर हैरानी होगी की human DNA का 50% हिस्सा केले के DNA के सामान होता है | जी हाँ फल वाला केला, जिसे हम खाते हैं |

#4. केले के अलावा गोभी के DNA से भी इन्सान के डीएनए का कुछ प्रतिशत हिस्सा मिलता है |

#5. अगर आपके डीएनए को फैलाया जाय तो वह पृथ्वी से सूर्य तक लगभग 600 बार पहुँच सकता है |

#6. 1 ग्राम DNA में 700 terabytes data स्टोर किया जा सकता है |

#7. डीएनए इंसानी शरीर की हर कोशिका में पाया जाता है| जब भी कोशिका का विभाजन होता है डीएनए अपने आप की कॉपी बना लेता है ताकि दोनों कोशिकाओं में एक-एक DNA हो सके |

#8. प्रत्येक DNA 1.8 मीटर तक लम्बी हो सकती है लेकिन यदि इन्हें सिकोड़ दिया जाय तो ये 0.09 माइक्रो मीटर तक कम हो सकते हैं |

#9. आप यह जानकर आश्चर्यचकित रह जायेंगे – आपका DNA आपके पूर्वजों के बारे में भी बता सकता है| आपके पूर्वजों में पीढ़ी दर पीढ़ी क्या-क्या बदलाव हुए और वे सेकड़ों-हजारों साल पहले दुनिया के किस स्थान पर रहते थे ये सारी जानकारियां आपके शरीर के डीएनए में उपलब्ध है |

#10. पीढ़ी दर पीढ़ी मनुष्यों के विकास के साथ-साथ उनके डीएनए में भी बदलाव होता रहता है और इस प्रक्रिया में अब तक 510 DNA कोड खत्म हो चुके हैं |

#11. इस दुनियां में जितने भी digital information हैं उन्हें यदि डीएनए में स्टोर किया जाय तो इसके लिए केवल 2 ग्राम DNA ही पर्याप्त है |

#12. डीएनए को पहली बार Friedrich Miescher नामक व्यक्ति द्वारा खोजा गया था|

#13. सन 1943 में वैज्ञानिकों को पता चला की DNA में जेनेटिक जानकारियां स्टोर रहतीं हैं | इससे पहले यह माना जाता था की अनुवांशिक जानकारियाँ प्रोटीन में पाई जातीं हैं|

#14. मानव शरीर के हर कोशिका में डीएनए हर एक दिन में 1,000 से 10 लाख बार क्षतिग्रस्त होता है। लेकिन सौभाग्य की बात यह है की इनकी मरम्मत के लिए हमारे शरीर में एक सिस्टम बना हुआ है जो की लगातार काम करता रहता है| यदि इन क्षतिग्रस्त डीएनए में सुधार होना बंद हो जाए तो वह कैंसर का कारण बन सकता है या इंसान की मृत्यु भी हो सकती है |

#15. सूरज की UV किरने भी DNA को नष्ट कर सकतीं हैं | कई बार नष्ट हुआ डीएनए रिपेयर नही हो पाता है ऐसी स्थिति में म्युटेशन होने का खतरा होता है यानि की डीएनए का वह गुण विलुप्त हो जाता है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *