शाहरुख़ खान से जुड़े 10 रोचक तथ्य

shahrukh-khan-interesting-facts-hindi

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान को आज कौन नही जानता लेकिन उनके फ़िल्मी करियर का सफ़र इतना आसान नही था उनका कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नही था जो कुछ भी पाया बस अपने हुनर और मेहनत के दम पर पाया|
शाहरुख खान ने अपनी जिन्दगी में काफी उतार-चढाव देखे हैं और यहाँ तक पहुँचने के लिए काफी संघर्ष किया है|

आज हम किंग खान से जुडी ऐसे ही कई सारी बातें आपको बताने वाले हैं जिनके बारे में शायद आप नही जानते होंगे|

शाहरुख़ खान से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें 

1. टीवी से शुरुआत 
शाहरुख़ खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे परदे से की, उन्होंने 1988 में फौजी नाम के सीरियल से अपने सफर की शुरुआत की उसके बाद सन 1989 में सर्कस नाम के सीरियल पर काम किया|

2. पहली फिल्म 
किंग खान की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म “दिल आसना है” या “अहमक” से हो सकती थी लेकिन दोनों के रिलीज में देरी होने के कारण फिल्म “दीवाना” से उनकी एंट्री बॉलीवुड में हुई|

3. असली नाम 
बहुत कम लोगों को पता है की इस सुपर स्टार का नाम अब्दुल रहमान था जो उनकी नानी ने रखा था| बाद में उनके पिता ने इस नाम को बदल कर शाहरुख़ खान रख दिया|

4. फिल्मो में नही चाहते थे आना 
शुरुआत में जब वे फौजी सीरियल पर काम कर रहे थे तब उन्होंने ने तय किया था की वे फिल्मो में नही आयेंगे और उस दौरान कुछ फिल्मों के ऑफर को रिजेक्ट भी कर दिया था| लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदला और आज वे बॉलीवुड के सबसे चहेते सुपरस्टार हैं|

5. संघर्ष
बहुत कम लोगों को इस बारे में पता है की जब शाहरुख़ खान 15 साल के थे तब उनके पिता का देहांत हो गया था| किंग खान के पिता ने आजादी की लड़ाई में भी अपना योगदान दिया था|
उन्होंने घर चलाने के लिए कई तरह के बिजनेस में हाथ आजमाया लेकिन वे असफल हुए वे चाय बेचा करते थे तो कभी नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के बाहर मेस चलाते थे इसी दौरान शाहरुख़ को कलाकारों से से मिलने जुलने का मौका भी मिल जाता था|

6. रेस्टोरेंट 
शाहरुख़ खान अपने संघर्ष के दिनों में दिल्ली के दरिया गंज में एक रेस्टोरेंट भी चलाते थे|

7. माता-पिता का देहांत 
जब तक बेटा आसमान की बुलंदियों को छूता माँ-बाप ने छोड़ कर जा चुके थे| शाहरुख़ खान को इस बात का पछतावा जरूर होगा की उनके माता-पिता उनकी सफलता को देख नही पाए|

8. सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा सितारा 
ज्यादातर लोगों को इस बात का पता नही होगा की बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे कलाकारों में से एक शाहरुख़ खान भी हैं| किंग खान ने जामिया यूनिवर्सिटी से मॉस ऑफ़ कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है|

9. सबसे लम्बे समय तक चलने वाली फिल्म
आपको भी पता होगा की डी.डी.एल.जे यानि दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म बॉलीवुड की सबसे लम्बे समय तक चलने वाली मूवी है और कमाल की बात ये की इस फिल्म को करने से पहले उन्होंने स्क्रिप्ट तक नही देखी थी और काम करने के लिए हाँ कर दिया क्योंकि यह उनके दोस्त आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म थी|

10. शाहरुख़ खान की फ़िल्में जो कभी रिलीज़ नही हो पायीं

शाहरुख़ खान की कुछ ऐसी भी पुरानी फिल्मे हैं जो आजतक रिलीज़ नही हों पायीं:

  • अश्मक – जैसा की आपने पहले पढ़ा की यह शाहरुख़ की पहली फिल्म हो सकती थी लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा की यह फिल्म आजतक रिलीज़ नही हो पाई है|
  • किसी से दिल लगा कर देखो – ये 1999 में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन आजतक नही हो पायी इसका कारण नही पता|
  • शिखर – 1995 के आसपास की यह मूवी शाहरुख़ और माधुरी दीक्षित के साथ बनाई गयी थी 
  • रश्क़ – 2001 में इसकी शूटिंग ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी लेकिन अभी तक रिलीज़ नही हुई 

दोस्तों भले ही शाहरुख़ खान आज बॉलीवुड के बादशाह हों लेकिन किसी जमाने में वे भी एक आम आदमी थे और सफलता के इस शिखर तक पहुँचने में उन्होंने बहुत संघर्ष किया है जो की हर किसी के लिए प्रेरणादायक है|
आप क्या कहते हैं इस बारे में? अपनी राय जरूर शेयर करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *