सपनों के बारे में 20 रोचक जानकारी – Facts about Dreams in Hindi

Amazing Facts about Dreams in Hindi: सपने हर कोई देखता कुछ अच्छे सपने तो कुछ बुरे वहीँ कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो जागने के बाद हमारे मन में कई सारे सवाल छोड़ जाते हैं। कई बार हम सोचने पर मजबूर हो जाते हैं की हमने ऐसा क्यूँ देखा? क्या इस सपने का कोई अर्थ है? यह हमारे भविष्य में होने वाली किसी घटना का संकेत तो नही है?

आज हम आपके लिए सपने से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य लेकर आये हैं जिसके बारे में शायद आप अब तक नही जानते होंगे।

सपनों के बारे में रोचक जानकारी – Top 20 Facts about Dreams in Hindi

1.  क्या हर इंसान देखता है सपना

किसी मानसिक बिमारी से ग्रस्त व्यक्ति को छोड़ कर इस दुनिया में ऐसा कोई भी इंसान नही है जो सपने न देखता हो, हां कभी-कभी हमें लगता है की हमने कोई सपना नही देखा लेकिन असल बात तो यह है की हम अपने देखे हुए सपने को भूल चुके होते हैं।

2. सपने में अनजान चेहरा ? 

unknown face

सपने में हम कुछ भी देख सकते हैं, हम कहीं भी घूम सकते हैं, किसी भी व्यक्ति से मिल सकते हैं। कभी-कभी हमें लगता है की हम सपने में किसी अनजान अपरिचित व्यक्ति से मिल रहे हैं लेकिन सच तो यह है की जो चेहरा हमें सपने में दिखाई देता है हम उससे पहले भी मिल चुके होते हैं या किसी तस्वीर या टीवी पर देख चुके होते हैं।

3. क्या खर्राटे लेने वाले भी देखते हैं सपना?

हाँ, लेकिन जिस समय व्यक्ति खर्राटे मार रहा हो तब वह कोई भी सपना नही देख सकता। इसके पीछे क्या वजह है यह कोई नही जानता।

4. सपने देखने की दवा

जो इंसान हमेशा सपने में खोये रहना चाहता चाहे रात हो या दिन तो उसके लिए Dimethyltryptamine नाम का एक प्रकार का ड्रग लेना होगा लेकिन यह पूरी तरह से गैरकानूनी है।

5. क्या जानवर भी सपना देखते हैं?

pet dreaming

हाँ, जानवर भी सपना देख सकते हैं। आपने किसी सोते हुए कुत्ते को अपना पैर या पूँछ हिलाते हुए देखा होगा असल में वे उस वक्त सपना देख रहे होते हैं।

यह भी पढ़ें: कुत्ते के बारे में 35 रोचक जानकारी#6 औरतों के सपने 

आपको यह जानकर हैरानी होगी की पुरुष और महिलायें अलग-अलग तरह के सपने देखते हैं। पुरुष ज्यादातर आक्रामक और हिंसक सपने देखते हैं और उनके सपने में लगभग 70% लोग पुरुष होते हैं। जबकि महिलाएं पुरुष और महिलाओं के बारे में लगभग सामान तरीके से सपना देखते हैं।

7. सपने में पढाई 

reading in dream

हम सपने में कोई किताब या लिखे हुए शब्दों को नही पढ़ सकते ऐसा ही कुछ घडी के साथ होता है, सपने में जब भी हम घड़ी में समय देखने की कोशिश करते हैं तो हर बार अलग-अलग समय दिखाई देता है।

8. क्या अंधे भी सपना देखते हैं?

हाँ, एक अँधा इंसान भी सपने देख सकता है। जो इंसान जन्म से ही अँधा होता है वह सपने में आवाजें सुन सकता है, चीजों को महसूस कर सकता है लेकिन कुछ भी देख नही सकता।

9. नकारात्मक सपने 

यदि आपको बुरे सपने आते हैं तो परेशान होने की जरुरत नही है क्योंकि आप अकेले ऐसे व्यक्ति नही हैं जो बुरे सपने देखता हो। हैरान करने वाली बात यह है हमें सकारात्मक से कहीं ज्यादा नकारात्मक सपने दिखाई देते हैं।

10. Lucid Dreaming क्या है?

Lucid dreaming hindi

यदि कोई इंसान अपने सपने को कंट्रोल कर आश्चर्यजनक चीजें जैसे उड़ना, एक-जगह से दुसरे जगह जाना यहाँ तक की समय से पहले या भविष्य में जाना (टाइम ट्रेवल करना) आदि कर सकता है तो उसे Lucid dreaming कहते हैं। कई लोग इसकी practice भी करते हैं।

11. सपने में दिमाग तेजी से काम करता है 

हमें लगता है जब हमारा दिमाग थक जाता है तब हम आराम से शांत होकर सो जाते हैं लेकिन असल बात तो यह है की सोने के बाद हमारा दिमाग और ज्यादा सक्रीय हो जाता है।

12. आँखों की जरुरत नही है

जैसा की हमने ऊपर बताया की अंधे भी सपना देख सकते हैं यानी की सपने देखने के लिए आँखों की जरुरत नही है। यदि आँखें न हों तो सपने में हमारी दूसरी इन्द्रियां जैसे कान, नाक, त्वचा आदि से हम चीजों को अनुभव कर सकते हैं।

13. सपना आविष्कार की जननी है 

जी हाँ, इतिहास गवाह है की कई सारी बेहतरीन चीजों के अविष्कार से पहले उसका आईडिया सपने में देखा गया है। DNA, सेविंग मशीन जैसी कई सारी चीजों को बनाने से पहले उसे सपने में देखा गया है।

14. ज्यादातर सपने याद नही रहते 

यह तो आपको अच्छे से पता है की सपने देखने के बाद हम उसे भूल जाते हैं, एक रिसर्च के अनुसार हमारे 60% सपने ऐसे होते हैं जिन्हें हम देखने के 5 मिनट बाद ही भूल जाते हैं।

15. बच्चे सपने में क्या देखते हैं?

Child dreaming

4 साल से कम उम्र के बच्चे अपने सपने में खुद को नही देख पाते हैं | जाहिर सी बात है इस उम्र के बच्चों को कोई भाषा नही आती इसलिए उनके सपनो में सिर्फ तस्वीरें दिखाई देती हैं आवाजें नही | ऐसे बच्चों के सपने डरावने नही होते क्योंकि वे डरना हि नही जानते |

16. एक से ज्यादा सपने

आप एक रात में एक से ज्यादा सपने देखते हैं लेकिन उनमे से सिर्फ वही सपने आपको याद रहते हैं जो की बहुत गहरे होते हैं और आपसे गहराई से जुड़े हुए होते हैं |

17. 6 साल के सपने 

एक आम इंसान अपने जीवनकाल के 6 साल सिर्फ सपने देखने में बिता देता है |

18. लम्बे सपने 

हम हर 90 मिनट में एक सपना जरूर देखते हैं और सबसे लम्बा सपना 35-40 मिनट का हो सकता है जिसे हम सुबह होने के समय देखते हैं|

19. Sleep paralysis क्या है?

Sleep paralysis को हम नींद का लकवा भी कह सकते हैं। नींद के दौरान एक ऐसी अवस्था आती है जिसे REM (Rapid Eye Movement) कहते हैं यानि की इस स्थिति में हमारी आँखें लगातार हिलती-डुलती रहती हैं| REM के दौरान कई बार हम लकवा ग्रस्त महसूस करते हैं और जागने के बाद भी हिलडुल नही पाते  हैं। असल में हम इस अवस्था में कई तरह के डरावने सपने देखते हैं हम सपने में भाग  रहे होते हैं ऐसी स्थिति में हमारा शरीर तो सो रहा होता है लेकिन दिमाग जाग रहा होता है और वह हमारे शरीर को नुकसांन से बचाने के लिए लकवाग्रस्त यानि पैरालाईस कर देता है।

20. नींद में चलना 

Sleepwalker

नींद में चलना ( sleepwalking ) एक प्रकार का sleep disorder है। कई बार कुछ लोग नींद में एक ऐसी स्थिति में चले जाते हैं जो की निंद्रा और जागृत अवस्था का एक मिश्रण होता। लोग जैसा सपने में देख रहे होते हैं असल जिंदगी में भी वे उस सपने के अनुसार हरकते करने लगते हैं जैसे नींद में कहीं भी चले जाना, छत से कूद जाना यहाँ तक की कुछ लोगों ने नींद में खून कर दिया है।

आपको सपने के बारे में ये रोचक जानकरी (Facts about Dreams in Hindi) कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *