एक रहस्यमयी ब्रिज जहाँ से कूदकर कुत्ते करते हैं आत्महत्या

क्या आपने कभी कुत्ते को आत्महत्या करते देखा है? नही न, बल्कि हमने तो कभी सोचा भी नही होगा की कुत्ते भी आत्महत्या कर सकते हैं। लेकिन आज हम एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ कई सारे कुत्ते आत्महत्या कर चुके हैं।

स्कॉटलैंड में डंबार्टन के पास मिल्टन नाम के गाँव में एक पुल है जिसे लोग मौत का पुल कहते हैं क्योंकि यहाँ पिछले 160 सालों से कुत्तों की आत्महत्या की रहस्मयी घटनाएँ हो रहीं हैं।

इस ब्रिज का नाम ओवरटाउन ब्रिज है जिसे 1895 में बना कर तैयार किया गया था। इसकी ऊँचाई लगभग 50 फीट है जहाँ से अब तक लगभग 600 कुत्तो ने कूदकर अपनी जान दे दी है।

dog-suicide

सबसे आश्चर्यजनक बात यह है की कुत्ते कूदने के बाद भी जिन्दा थे लेकिन उन्हें जैसे ही मौका मिला वे दोबारा उसी जगह से कूद गये।

रहस्यमयी पुल -overtoun bridge

हैरानी की बात यह भी है की लोगों का कहना है की लगभग सभी कुत्ते ब्रिज के एक ही स्थान पर चढ़ कर छलांग लगाते हैं| इस रहस्यमयी जगह की कई बार जांच करने की कोशिश की गयी लेकिन अभी तक इन घटनाओं की सच्चाई का पता नही चल पाया है।

यह भी पढ़ें: कुत्ते के बारे में 35 रोचक जानकारी

कुत्तों की आत्महत्या की क्या वजह हो सकती है?

वैसे तो इस रहस्य के पीछे के कारण की पुख्ता जानकारी किसी को नही है लेकिन जैसा की आप जानते होंगे की कुत्तों में सूंघने और ऐसी चीजों को देख पाने की एक विलक्षण शक्ति होती है जो हम आम इंसानों में नही होती, शायद इसी वजह से यह अंदाजा लगाया जा रहा है की ये कुत्ते किसी ऐसी चीज को देखते या सूंघते हैं जो उन्हें अपनी ओर इतना आकर्षित करते हैं की वे ऊँचाई का अंदाजा नही लगा पाते और कूद जाते हैं जिनसे उनकी मौत हो जाती है।

mysterious bridge

जांच में यह पाया गया की धूप के समय और खुले मौसम में ऐसी घटनाएँ ज्यादातर होती हैं क्योंकि ऐसे मौसम में वहां फैलने वाली खुशबू ज्यादा तेज़ होती है।

कुत्तों के अलावा वहां पर कुछ इंसानों ने भी आत्महत्या की है। लोग इस स्थान को भूत-प्रेत और नकारात्मक शक्तियों से भी जोड़कर देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *