बाघ (टाइगर) के बारे में जानकारी एवं 40 रोचक तथ्य | Tiger Information in Hindi

 आज हम आपको भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ यानि टाइगर के बारे में 45 points में कुछ अनोखी और दिलचस्प जानकारियाँ बताने वाले हैं। इनमे से कुछ तथ्य ऐसे भी हैं जिनके बारे में आपको शायद ही पता हो। तो चलिए जानते हैं बाघ के बारे में जानकारी (About Tiger in Hindi) आप इन जानकारियों को बाघ पर निबंध (essay on tiger in Hindi) लिखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

बाघ के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

बाघ एक प्रकार का वन्य जानवर है जिसके शरीर का रंग पीला या नारंगी होता है और उसपर काले रंग की धारियां बनी होती हैं। हर बाघ के शरीर की धारिया हम इंसानों के फिंगरप्रिंट की तरह अलग-अलग होती है। बाघ मांसाहारी जानवर है जो की अन्य पशु-पक्षियों का शिकार कर अपना पेट भरता है। बाघ बहुत ही फुर्तीले होते हैं और ये बहुत तेज गति से दौड़ सकते हैं। बाघ बिल्ली की प्रजाति का सबसे बड़ा जानवर है। एक वयस्क बाघ का वजन 300 से 400 किलो होता है।

बाघ का वैज्ञानिक वर्गीकरण:

  • बाघ का वैज्ञानिक नाम: पेंथेरा टिग्रिस (Panthera tigris)
  • वर्ग: स्तनधारी (Mammalia)
  • वंश: पैन्थेरा (Panthera)
  • गण: मांसाहारी (Carnivora)
  • कुल: फ़ेलिडाए (Felidae)
  • उपकुल: पैन्थेरिनाए (Pantherinae)

बाघ के बारे में जानकारी 1 – 10 रोचक तथ्य – Facts and Information About Tiger in Hindi

1. पूरी दुनिया के लगभग 70% बाघ भारत में ही पाए जाते हैं। सन 2006 में सिर्फ 1,411 टाइगर ही बचे थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढती जा रही है और 2016 तक इनकी संख्या बढ़ कर 3,890 हो गयी थी।

2. बाघ (Tiger) पूरी दुनिया में बिल्ली की सबसे बड़ी प्रजाति है।

3. धरती के सबसे बड़े मांसाहारी जानवरों की लिस्ट में बाघ तीसरे नंबर पर है, जबकि पहले स्थान पर ध्रुवीय भालू और दुसरे पर भूरे भालू हैं।

4. बाघ अपने जन्म से एक सप्ताह तक पूरी तरह से अंधे होते हैं। जिनमे से लगभग आधे शावक वयस्क होने से पहले ही मर जाते हैं।

5. जन्म के बाद 2 सालों तक बच्चों की देखभाल केवल मादा ही करती है।

bagh-tiger-in-hindi

6. हम इंसानों की उंगलियों के निशान की तरह प्रत्येक बाघ के शरीर की धारियां अपने आप में अलग होती हैं।

7. बाघों की रात में देखने की क्षमता मनुष्य की तुलना में लगभग छह गुना बेहतर है।

8. इनके दहाड़ने की आवाज़ बहुत तेज़ होती है इसे आप 3 किलोमीटर दूर से भी सुन सकते हैं।

9. टाइगर की दौड़ने की रफ़्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

10. टाइगर लगभग 8 मीटर की दूर और 5 मीटर ऊंचाई तक छलांग लगा सकते हैं।

बाघ के बारे में जानकारी 11 – 20 तथ्य – Facts and Information About Tiger in Hindi

11. इनके मांसल पैर इतने मजबूत होते हैं की ये मृत अवस्था में भी कुछ समय तक खड़े रह सकते हैं।

12. एक बाघ के पिछले पैर उसके आगे के पैरों से अधिक लंबे होते हैं, जिससे उन्हें अधिक दूरी तक छलांग लगाने की क्षमता मिलती है।

13. ज्यादातर बाघों की आंखें पीली होती हैं, लेकिन सफेद बाघों की आँखें आमतौर पर नीली होती हैं।

14. बाघ की औसत उम्र 10-15 साल होती है लेकिन विशेष परिस्थिति में ये 25 साल तक भी जीवित रह सकते है।

15. बाघ के बारे में यह भी कहा जाता है की ये अपने इलाके को चिन्हित करने के लिए पेड़ों को खरोंचकर पंजे का निशान बनाते हैं इसके अलावा वे इसके लिए अपने बदबूदार मूत्र का भी उपयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें:

16. मादा की तुलना में नर बाघों का क्षेत्र बड़ा होता है। नर और मादा बाघ के क्षेत्र एक दुसरे से मिले हुए हो सकते हैं लेकिन कभी भी दो नर या दो मादा का क्षेत्र आपस में मिला हुआ नही हो सकता।

17. सामान्यतः बाघ अन्य जानवरों पर नहीं दहाड़ते हैं, बल्कि वे दूर-दूर के बाघों से संवाद करने के लिए दहाड़ते हैं।

18. टाइगर को भूख बहुत जल्दी लगती है और ये 2-3 हफ्ते भूखा रहें तो इनकी मौत हो सकती है जबकि एक सामान्य व्यक्ति 30-40 दिनों तक बिना खाए जिन्दा रह सकता है।

tiger information in hindi

19. आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी की बाघ अन्य जानवरों की आवाजों की नकल भी कर सकते हैं। शिकार को अपनी तरफ खीचने के लिए यह तरीका इनके लिए बहुत ही कारगर होता है।

20. बाघ अपने शिकार को गला घोंट कर मारता है, इसके अलावा गले की नस काटने के बाद खून की कमी से भी शिकार मर जाता है।

बाघ के बारे में जानकारी 21 – 30 तथ्य – Facts About Tiger in Hindi

21. टाइगर की 10 सेंटीमीटर की दांत इतनी मजबूत होती है की यह अपने जबड़े से एक झटके में अपने शिकार का गला तोड़ सकती है।

22. बाघ के बारे में कहा जाता है की इन्हें घात लगा कर शिकार करना पसंद होता है। वैसे तो ये अधिकतर रात में शिकार करते हैं, लेकिन मौका मिलने पर ये दिन में भी हमला कर सकते हैं।

23. बाघों के पास बड़े-बड़े गद्देदार पैर होते हैं जो उनके लिए चुपचाप अपने शिकार तक पहुँचने में मदद करते हैं।

24. कहा जाता है की यदि आप बाघ की तरफ देख रहे हों तो यह संभावना बहुत कम होती है की वह आप पर हमला करे।

25. इसलिए भारत के विभिन्न इलाकों में लोग जंगलों से गुजरते समय अपने सिर के पीछे इंसान के चेहरे की तरह दिखने वाला एक मुखौटा पहनते हैं ताकि शेर पीछे की तरफ से हमला न करे।

bagh se bchne ka tarika tiger in hindi

26. माना जाता है की बाघों को 10 से 20 शिकार के प्रयासों में से केवल एक बार ही सफलता मिलती है।

27. शिकार करने के बाद बाघ मादा और शावकों का इंतजार करते हैं, और उनके खाने के बाद ही स्वयं खाते हैं।

28. बाघ के बारे में यह भी देखा गया है की किसी शिकार को खाने के लिए वे आपस में झगड़ा नही करते हैं बल्कि अपनी बारी का इंतजार करते हैं।

29. वैसे तो बाघ इंसानों को शिकार के तौर पर नही देखते लेकिन किसी प्रकार का खतरा महसूस होने पर या शिकार के लिए अन्य जीव नही मिलने पर ये इंसानों पर भी हमला कर सकते हैं।

30. ये पानी में नहाना भी पसंद करते हैं, यही नही ये एक कुशल तैराक भी होते हैं। ये बड़ी-बड़ी नदियों को पार करने में सक्षम होते हैं। बाघ द्वारा पानी में अब तक एक दिन में सबसे लम्बी दूरी तय करने का रिकॉर्ड लगभग 30 किलोमीटर का है।

टाइगर के बारे में जानकारी 31 – 40 जानकारियाँ – Facts About Tiger in Hindi 10 Points

31. कई बार नदी पार करते समय इन पर मगरमच्छ का हमला होता है। मगरमच्छ से निपटने के लिए इन्हें कुछ अलग तरीके से काम करना पड़ता है, ये मगर के गले पर वार नही करते क्योंकि वह बहुत कठोर होता है इसलिए ये मगरमच्छ को उल्टा करके उसके मुलायम पेट पर वार करते हैं, कई बार तो ये आँख फोड़ कर उसे अँधा भी कर देते हैं।

32. टाइगर की कितनी प्रजाति होती है? आज बाघों की छह उप-प्रजातियां हैं:

  1. साइबेरियाई बाघ (Panthera tigris altaica)
  2. साउथ चाइना बाघ (Panthera tigris amoyensis)
  3. इंडोचाइनीज टाइगर (Panthera tigris corbetti)
  4. मलायण बाघ (Panthera tigris jacksoni)
  5. सुमात्रा टाइगर (Panthera tigris sumatrae)
  6. और बंगाल टाइगर (Panthera tigris tigris)

33. साइबेरियन बाघ (Siberian Tiger) दुनिया के सबसे बड़े बाघ होते हैं, इनकी लम्बाई 3.5 मीटर तक हो सकती है और इसका वजन 300 किलो तक हो सकता है।

34. इसके अलावा सुमात्रा (इंडोनेशिया का एक आइलैंड) में पाए जाने वाला बाघ दुनिया का सबसे छोटा बाघ होता है। एक वयस्क सुमात्रा बाघ की लम्बाई 2 मीटर और वजन केवल 100 किलो होता है।

35. इन 6 उप प्रजातियों के अलावा Tiger के और भी subspecies हुआ करते थे लेकिन पिछले 80 वर्षों में बाघ की तीन उप प्रजातियां शिकार होने की वजह से विलुप्त हो चुकी हैं:

36. बाघों के लार में एंटीसेप्टिक होता है। वे अपने घाव को चाटकर कीटाणुरहित कर सकते हैं।

37. बाघ की याददाश्त इंसानों की तुलना में 30 गुना अधिक होती है।

38. इनके दिमाग का वजन 300 ग्राम होता है।

39. एक वयस्क बाघ एक बार में 40 किलो तक मांस खा सकता है। इसके बाद यह चार या पांच दिनों के लिए दूसरा शिकार नही करता।

40. बाघ बिल्ली की एकमात्र  प्रजाति हैं जिनका शरीर पूरी तरह से धारीदार होता है। शरीर के केवल बालों पर ही नही बल्कि उनकी पूरी त्वचा में भी धारियां बनी होती हैं।

पढ़िए:

FAQ – About Tiger in Hindi

टाइगर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब:

दुनिया का सबसे बड़ा टाइगर कौन सा है?

साइबेरियन बाघ (Siberian Tiger) दुनिया के सबसे बड़े बाघ होते हैं।

दुनिया का सबसे छोटा टाइगर कौन सा है?

सुमात्रन टाइगर दुनिया का सबसे छोटा बाघ होता है। एक वयस्क सुमात्रा बाघ की लम्बाई 2 मीटर और वजन केवल 100 किलो होता है।

बाघ की उम्र कितनी होती है?

बाघ की औसत उम्र 10 से 15 साल होती है।

आपको टाइगर के बारे में जानकारीInformation About Tiger in Hindi ) पढ़कर कैसा लगा हमें जरुर बताएं। इसे आप essay on tiger in Hindi  की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *