स्पेन के बारे में 30 रोचक जानकारियाँ – Facts About Spain in Hindi

स्पेन देश के बारे जानकारी और रोचक तथ्य पढना चाहते हैं? यदि हाँ तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं. आज इस आर्टिकल में आपको स्पेन के बारे में रोचक और मजेदार जानकारियां (About Spain in Hindi) पढने को मिलेंगी जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को पता नही होता।

Basic Information about Spain in Hindi

आधिकारिक नाम: Kingdom of Spain
राजधानी: मैड्रिड
जनसंख्या: 49,331,076 (2018)
आधिकारिक भाषा: स्पेनिश राष्ट्रव्यापी; क्षेत्रीय रूप से कैटलन, गैलिशियन, बास्क, अरानेज़
मुद्रा: यूरो (EUR)
सरकार का रूप: संसदीय संवैधानिक राजतंत्र
कुल क्षेत्रफल: 195,124 वर्ग मील (505,370 वर्ग किलोमीटर)

स्पेन के बारे में 30 रोचक तथ्य और जानकारियां – Spain Facts

1. दुनियाभर के पर्यटकों के लिए स्पेन सबसे पसंदीदा देश है। हर साल लगभग 5 करोड़ पर्यटक घूमने के लिए इस देश में आते हैं।

2. स्पेन में 8000 से भी अधिक समुद्र तट मौजूद हैं।

3. स्पेन देश के की साक्षरता दर 98% से भी अधिक है।

4. स्पेनिश दुनिया में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 44 देशों में स्पेनिश भाषा बोली जाती है।

5. स्पेन में अक्सर लोग आपस में बातचीत के लिए कई बार शब्दों की जगह इशारों का उपयोग करते हैं।

6. स्पेन पहला यूरोपीय देश था जिसने बार और सार्वजानिक स्थानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाया था।

7. स्पेन का आधिकारिक नाम “Kingdom of Spain” है।

8. स्पेन की तलाक की दर बहुत कम है, और स्पेन में केवल 5% बच्चे अविवाहित माता-पिता से पैदा होते हैं।

9. ला टोमाटिना स्पेन में एक बहुत बड़ा त्योहार है, और यह पूरी दुनिया में प्रसिद्द है। यह हर अगस्त में आयोजित किया जाता है, और लोग हर साल 150,000 टमाटर फेंकते हैं।

10. स्पेन का राष्ट्रीय खेल बुलफाइटिंग है जो की वहां के लोगों का एक लोकप्रिय खेल है।

11. हर साल स्पेन में बुल्स फेस्टिवल का आयोजन करता है। यह फेस्टिवल जुलाई में सेंट फर्मीना दिवस पर होता है और हर साल देश-विदेश से 10 लाख से अधिक लोग इसे देखने के लिए आते हैं और इस खेल में लोग स्पेनिश बैल के साथ सड़कों पर दौड़ लगाते हैं।

12. स्पेन दुनिया में जैतून के तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है। दुनिया के जैतून के तेल का लगभग 45% स्पेन से आता है।

13. स्पेन ईरान के बाद दुनिया में केसर की दूसरी सबसे बड़ी मात्रा का उत्पादन करते हैं।

14. आपको यह जानकर हैरानी होगी की स्पेन के राष्ट्रगान में कोई भी शब्द नहीं हैं।

15. वैज्ञानिकों ने स्पेन में एक दांत की खोज की है जो एक प्राचीन पूर्वज का है। यह अनुमान है कि दांत 10 लाख वर्ष से भी अधिक पुराना है।

16. इस देश में 1936 से 1939 तक गृहयुद्ध चला था। युद्ध में आधे से अधिक जनसँख्या मारी गयी थी।

17. दुनिया का सबसे पुराना लाइट हाउस स्पेन में स्थित है। इसे हरक्यूलिस टॉवर कहा जाता है इसका निर्माण पहली शताब्दी में किया गया था और यह आज भी अपने स्थान पर खड़ा है।

18. इसके अलावा सन 1900 में रोमन द्वारा बनाए गए दो बांध आज भी स्पेन में उपयोग किये जा रहे हैं।

19. स्पेन में life expectancy 82 वर्ष है यानि वहां के लोगों की जीवित रहने की उम्मीद 82 साल तक है जो की दुनिया में चौथे नंबर पर है। इस मामले में भारत की बात करें तो इस लिस्ट में यह 125 वें नंबर पर है।

20. स्पेन में सभी नागरिकों को अंग दाता माना जाता है।

21. परंपरागत रूप से स्पेन में दो सर नेम रखने का चलन है यहाँ पिता और माता दोनों के उपनाम को अपने नाम के आगे जोड़ा जाता है।

22. स्पेन में बार की संख्या अधिक है यहाँ हर 132 व्यक्ति के लिए एक बार है।

23. एक घर का मालिक होना स्पेन के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और लगभग 80% स्पेनिश लोग स्वयं के घर में रहते हैं।

24. स्पेन के 90% से अधिक रोमन कैथोलिक हैं। लेकिन दूसरे धर्म के लोग भी वहां रह सकते हैं।

25. यहाँ 2005 से ही समलैंगिंग विवाह कानूनी तौर पर मान्य है।

26. यहाँ लोग फ़ोन की तुलना में कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।

27. स्पेन ने पहले और दूसरे विश्व युद्ध का हिस्सा नहीं लिया था।

28. स्पेन में मुसलमानों ने 800 वर्षों तक शासन किया जिसे बाद में इसाई राज्यों के द्वारा युद्द करके खदेड़ दिया गया या उन्हें इसाई धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर कर दिया। सन 2016 के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में मुसलमानों की जनसंख्या लगभग 19 लाख थी जिसमे से 58% लोग स्पेन के मूल नागरिक नही हैं।

29. स्पेनिश लोग दोपहर का खाना 1 बजे से 3 बजे के बीच खाते हैं वहीँ रात का भोजन 10 बजे के आसपास करते हैं।

30. पंख से बने कलम (quill pen) का आविष्कार स्पेन में 1400 साल पहले हुआ था।

स्पेन के बारे में (about Spain in Hindi) यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरुर बताएं। धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *