हंस के बारे में 25 रोचक जानकारी – About Swan in Hindi

दुनिया में छोटे-बड़े, रंग-बिरंगे कई सारे पक्षी हैं जिनमे से एक पक्षी है हंस, जो की बेहद खूबसूरत और समझदार पक्षियों में से एक है। आज हम इसी के बारे में बात करेंगे। यहाँ आज हम आपको हंस के बारे में कुछ रोचक और मजेदार जानकारियाँ (information about Swan in Hindi) देने वाले हैं जिनके बारे शायद आप नही जानते होंगे।

हंस के बारे में दिलचस्प जानकारी – Swan Facts in Hindi

1. आपने सफेद हंस तो जरुर देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है की हंस काले रंग का भी होता है जो की ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।

Hans bird in Hindi

2. कुल मिलाकर हंस पक्षियों की 6 अलग-अलग प्रजातियां हैं।

3. इनकी काले गर्दन वाली नस्ल भी होती है, जो की दक्षिण-अमेरिकी क्षेत्र में पाए जाते हैं।

4. हंस की अलग-अलग प्रजातियाँ दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में पाए जाते हैं। लेकिन अफ्रीका और अंटार्कटिका ऐसी जगहें हैं जहाँ ये पक्षी नही पाए जाते।

5. इनके शरीर पर 25,000 से भी अधिक पंख पाए जाते हैं।

swan bird in hindi

6. हंस सबसे बड़े उड़ने वाले पक्षियों में से एक हैं। इनका वजन 15 किलो तक भी हो सकता है।

7. एक नर हंस का आकार और वजन मादा हंस की तुलना में अधिक होता है

8. क्या आपको पता है की हंस इस दुनिया के सबसे वफादार प्राणियों में से एक हैं।

9. आपने “दो हंसों का जोड़ा” कहते हुए किसी न किसी को जरुर सुना होगा, दरअसल दो हंसों के जोड़े को प्रेम का प्रतीक माना जाता है क्योंकि ये पक्षी अपने जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं और पूरी जिंदगीभर एक दुसरे का  साथ देने की कोशिश करते हैं।

facts about swan in hindi

Interesting Information About Swan in Hindi

10. लेकिन कई बार यह भी देखा गया है इनके बीच तलाक भी हो जाता है और इसके बाद या जीवनसाथी की मौत हो जाने पर वे आगे की जिन्दगी के लिए दूसरा साथी ढूंढ लेते हैं।

11. एक रिसर्च के अनुसार इनके बीच तलाक होने की सम्भावना केवल 6% होती है

12. ये जीव बहुत ही कम उम्र लगभग 3-4 साल के होते हैं तब से ही प्रजनन करना शुरू कर देते हैं।

13. अगर अण्डों की बात करें तो उन्हें सेने के लिए इन्हें 35-45 दिन लगते हैं।

14. एक मादा हंस 3 से 9 अंडे तक दे सकती है।

hans ki photo

15. इस पक्षी की याददाश्त बहुत तेज़ होती है।

16. हंस पक्षी दिखने में शांत होते हैं और पानी पर बहुत ही धीरे-धीरे तैरते हैं लेकिन हवा में ये 60 मील प्रति घंटे (95 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ़्तार से उड़ सकते हैं।

17. एक साथ कई सारे हंस जब समूह में उड़ते हैं तो वे एक वी-आकार में उड़ते हैं।

swan-flying-v-formation

18. हंस को रोटी खिलाने से बचना चाहिए यह उनके पाचन तंत्र के लिए अच्छा नहीं होता। आप उन्हें सलाद, कटा हुआ अंगूर, बिना पका हुआ जई खिला सकते हैं।

19. हंस शिकारियों या किसी भी जानवर से अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। किसी दुश्मन या शिकारी को डराने के बाद, वे अपने पंख फड़फड़ाते हैं और इस जश्न में एक-दूसरे को बुलाते हैं।

20. हंस बहुत ही क्रोधी होते हैं, खासकर जब वे अपने अंडों या शिशुओं की रक्षा कर रहे होते हैं। उनके क्षेत्र में प्रवेश करने वाले दुसरे पक्षियों, कुत्तों या इंसानों पर भी हमला कर देते हैं।

21. सन 2001 में, एक हंस ने आयरलैंड में एक व्यक्ति पैर भी तोड़ दिया था। इससे पता चलता है की ये पक्षी कितने आक्रामक हो सकते हैं।

22. हिंदू धर्म में माँ सरस्वती का वाहन हंस है, माँ सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है।

23. मादा हंस अपनी पूरी उम्र प्रजनन करने में सक्षम होती हैं अपने जीवनकाल में कई बार अंडे दे सकते हैं।

24. हंस अपने बच्चे की देखभाल लगभग 6 महीने तक करती है। 6 माह में हंस के बच्चे पर्याप्त समझदार हो जाते हैं और वे अपना भोजन स्वयम ढूंढ लेते हैं।

25. क्या आप जानते हैं शुरुआत में लोगों को यही लगता था की हंस सफ़ेद रंग के ही होते हैं। लेकिन 1636 में एंटोनी कैन नाम के एक डच नाविक ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार काले रंग के हंस को देखा।

हंस पक्षी के बारे रोचक जानकारी (information about Swan in Hindi) पढ़कर आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

2 Comments

  1. Ambrish Joshisays:

    हंस के बारे मे जानकारी प्राप्त करके बहुत ही अच्छा लगा, सबसे बढ़िया यह बात की काले हंस भी होते हैं |

  2. Divyanshu Jainsays:

    मुझे मोर, हरा तोता, बतख और हंस बहुत अच्छे लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *