मौत से जुड़े 15 रोचक तथ्य – Facts About Death in Hindi

मौत अपने आप में ही अनोखी और रहस्यमय घटना है जिनसे जुड़े कई सारे अनसुलझे सवाल भी हैं जिनका जवाब अब भी ढूँढा जाना बाकी है| आज हम मौत के बारे में कुछ अनोखे और अजब-गजब तथ्य (Facts About Death in Hindi) आपके सामने लेकर आयें हैं जिन्हें पढ़कर आप हैरान जरूर हो जायेंगे|

मौत के बारे में रोचक तथ्य – Facts About Death in Hindi

#1. हर साल हर 1000 लोगों में से 8 लोगों की मृत्यु होती है यानि एक दिन में 151,600 लोग, एक घंटे में 6,316 और हर सेकंड 105 लोगों की मौत होती है|

death-facts-hindi

#2. आप कभी अकेले नही मरेंगे, जिस दिन आपकी मृत्यु होगी ठीक उसी दिन लगभग 1,59,653 लोगों की भी मौत होगी|

death fact in hindi

#3. डॉक्टरों की खराब लिखावट हर साल 7 हजार लोगों की मौत का कारण बनती है|

doctor bad hand writing

#4. मृत व्यक्ति को जलाने की प्रथा पिछले 3 लाख सालों से चलती आ रही है|

dead-body-burning

#5. पूरी दुनिया में युवाओं की ज्यादातर मौत की वजह कार एक्सीडेंट है|

car accident

#6. इंसान बूढा क्यों होता है इसका अब तक पता नही चल पाया है पर यह सच है की ज्यादातर लोगों की मौत बुढ़ापे में होती है लेकिन मौत की वजह बुढ़ापा नही बल्कि बुढ़ापे में होने वाली बीमारियाँ हैं|

old man nearly dead

#7. आपके शरीर के 5000 कोशिकाएं (सेल्स) मर चुके हैं और जब तक आप इसे पढ़ेंगे उनकी जगह नये सेल्स बन जायेंगे|

Human Body Cells

#8. आपको यह जान कर हैरानी होगी की हर साल 150 लोगों की मौत सर पर नारियल गिरने हो जाती है|

Coconut Falling on Head -Death cause

#9. हर 90 सेकंड में एक महिला की मौत गर्भावस्था या बच्चे पैदा करते समय हो जाती है|

Pregnant Lady

#10. अब तक के इतिहास में लगभग 10,000 करोड़ लोगों की मौत हो चुकी है|

dead humans

#11. सड़क दुर्घटना में मारे जाने वाले लोगों की संख्या मलेरिया से मरने वाले लोगों से कहीं ज्यादा है|

Road Accident

#12. हमारे पेट में पाए जाने वाले एंजाइम्स जो खाना पचाने के काम आते हैं वे मौत के 3 घंटे बाद शरीर को अंदर से खाने लगते हैं|

#13. करीब 25,000 लेफ्ट हैंडेड ( बाएं हाथ से काम करने वाले ) लोग ऐसे उपकरणों के इस्तेमाल से मारे जाते हैं जो की दाहिने हाथ से काम करने वालों के लिए बनाये गये होते हैं|

left handed

#14. माउन्ट एवेरेस्ट पर लगभग 200 व्यक्तियों के मृत शरीर पड़े हुए हैं जिनमे से कुछ दफन हो चुके हैं और कुछ पहाड़ पर चढने वालों के लिए लैंड मार्क की तरह काम करते हैं|

mount everest

#15. आपको जानकर बहुत हैरानी होगी की इस धरती पर कुछ जीव ऐसे भी हैं जो कभी नही मरते – जैसे की जैली फिश

Jelly Fish

हमें उम्मीद है इन मौत के बारे में जानकारियाँ और रोचक तथ्य आपको जरुर पसंद आई होंगी। आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *