ट्यूलिप फूल के बारे में 20 रोचक तथ्य – Tulip Flower in Hindi

ट्यूलिप एक प्रकार का फूल है जो की बहुत ही खूबसूरत होता है आपने भी इसे कहीं न कहीं जरुर देखा होगा इसका ज्यादातर उपयोग गुलदस्ते और सजावट में किया जाता है आज इस हम इसी टुलिप फूल के बारे में (about Tulip flower in Hindi) बात करने वाले हैं।   आज हम आपको Tulip flower के बारे में कुछ रोचक और मजेदार जानकारी देने वाले हैं। हमें उम्मीद है की ये जानकारियां आपको पसंद आएँगी।

ट्यूलिप फूल से जुडी जानकारी – Information About Tulip in Hindi

1. दुनियाभर में ट्यूलिप की 3,000 से अधिक किस्म पाए जाते हैं और इनकी 150 से भी अधिक प्रजातियां हैं।

2. ‘ट्यूलिप’ नाम की उत्पत्ति फ़ारसी शब्द ‘डेलबैंड’ से हुई है जिसका अर्थ है पगड़ी, इस फूल का आकार भी पगड़ी जैसा होता है। इसका एक कारण और भी हो सकता है, दरअसल पुराने ज़माने में तुर्की के स्थानीय लोग अक्सर अपने पगड़ी को ट्यूलिप के तनों से सजाते थे और यह उनके फैशन का एक हिस्सा था।

3. Tulip flower को हिंदी में क्या कहते हैं?  क्या आप जानते हैं इसका हिंदी नाम क्या है? इसे हिंदी में कंद-पुष्प कहते हैं।

4. ट्यूलिप फूल की कलियां लगभग पूरी तरह से सुडौल होतीं हैं और यही इनकी सबसे बड़ी खासियत है।

5. ट्यूलिप दुनिया के सबसे पसंदीदा फूलों में से एक है। यह गुलाब के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फूल है।

Tulip flower ke bare me

6. ट्यूलिप लिली फूल की प्रजाति का ही एक हिस्सा हैं।

7. ट्यूलिप केवल वसंत ऋतु में सिर्फ 3 से 7 दिनों के लिए ही खिलते हैं।

8. ये फूल लगभग हर रंग में पाए जाते हैं लेकिन नीले रंग का कोई भी किस्म नही पाया जाता।

Colorful Tulip Facts

9. ट्यूलिप का पौधा आप फूलदान में लगायें या कहीं भी लगाएं, इनके फूल प्रकाश की दिशा में मुड़ते और झुकते हैं।

10. ट्यूलिप में सामान्यतः एक तने में केवल एक फूल होते हैं, लेकिन कुछ प्रजातियां ऐसी भी हैं जिनमे एक तने पर 4 फूल खिलते हैं।

11. ट्यूलिप तुर्की और अफगानिस्तान का राष्ट्रीय फूल है।

12. यह फूल की खेती ज्यादातर पहाड़ी इलाके में की जाती है।

Tulip Garden

13. पूरी दुनिया में नीदरलैंड ट्यूलिप का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, जिसका हर साल लगभग तीन बिलियन निर्यात किया जाता है।

14. ट्यूलिप के फूल किसी ज़माने में बहुत ही महंगे हुआ करते थे जिसे खरीद पाना आम इन्सान के बस की बात नही थी।

15. सन 1600 के दशक में इसकी कीमत आसमान छूने लगी थी, कई बार तो इसकी कीमत इतनी थी की इसके बदले एक घर ख़रीदा जा सकता था।

16. सन 1634 से 1637 के समयकाल को “Tulip Mania” नाम दिया गया था क्योंकि इस दौरान ट्यूलिप फूलों की कीमत सबसे ज्यादा थी। कहा जाता है की इसकी कीमत किसी बेशकीमती हीरे से कम नही थी।

Tulip mania in Hindi

17. ट्यूलिप बल्ब लगाने का सबसे अच्छा समय पतझड़ को माना गया है, ताकि ठंड बढ़ने से पहले इनकी जड़ें विकसित हो सकें।

18. यदि फूल को जल्दी खिलाना चाहते हैं तो इसे बहुत ज्यादा ठंडे स्थान पर रखना चाहिए। जैसे यदि आप इसे फ्रीज़ के अंदर रखने तो इसके जल्दी खिलने की सम्भावना अधिक होगी।

19. ट्यूलिप की पंखुड़ियां खाने योग्य हैं और कई व्यंजनों में इसका उपयोग प्याज के स्थान पर किया जा सकता है।द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, ट्यूलिप अक्सर उन लोगों द्वारा खाया जाता था जो अन्य खाद्य पदार्थ खरीद नही पाते थे।

Tulip in Hindi

20. Tulip flower को गर्म स्थानों पर नही उगाया जा सकता इसके लिए ठंडे मौसम की जरुरत होती है।

आगे पढ़ें:


अगर आपको Tulip flower in Hindi की यह जानकारी पसंद आई तो हमें कमेंट के माध्यम से जरुर बताएं और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *