लिली फूल के बारे में रोचक जानकारी – Information about Lily Flower in Hindi

लिली फूल एक बहुत ही खूबसूरत फूल है जो की दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह अलग-अलग कई प्रकार के रंगों और प्रजातियों में पाया जाता है। इनकी सुंदरता के कारण दुनिया भर में लिली फूल की खेती की जाती है। लिली का उपयोग मुख्य रूप से सजावट के लिए किया जाता है। दुनिया भर में शादी या किसी विशेष आयोजन में लिली को गुलदस्ते में जरुर शामिल किया जाता है।

आज हम इसी लिली फूल के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं। हमें उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आएगी।

लिली फूल के बारे जानकारी – Information about Lily Flower in Hindi

lily phool

1. लिली बारहमासी पौधे हैं। यह लगभग हर महीने बाजार में उपलब्ध रहता है।

2. लिली फूल दुनियाभर के कई देशों में पाए जाते हैं और इसके लगभग 100 प्रजातियाँ पायी गयी हैं।

3. लिली फूल का रंग लाल, सफेद, गुलाबी, पीला या नारंगी हो सकता है।

4. इस फूल के पौधे की ऊंचाई 2 से 6 फीट तक हो सकती है।

5. लिली को पूरी दुनिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फूलों में से एक माना जाता है। लिली फूल दुनिया भर के शीर्ष 10 फूलों में शामिल है।

8. लिली की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें टाइगर लिली कहा जाता है इनका रंग नारंगी होता है और इनपर टाइगर की तरह भूरे रंग के धब्बे बने होते हैं।

9. लिली फूल को रंग और प्रकार के अनुसार अलग-अलग भावनाओं का प्रतीक माना जाता है जैसे:

  • सफेद लिली – इसे ईस्टर लिली के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वच्छ, बेदाग़, निर्दोषता, पवित्रता, आशा और सदाचार का प्रतीक है।
  • गुलाबी लिली – यह धन और समृद्धि का प्रतीक है। वे शादियों, और जन्मदिन और अन्य विभिन्न समारोहों के लिए एक आदर्श उपहार हैं। यह आशाओं और आकांक्षाओं के लिए भी खड़ा है।
  • ऑरेंज लिली – इस आश्चर्यजनक सुंदर फूलों को टाइगर लिली भी कहा जाता है जो धन-समृद्धि और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
  • पीला लिली – पीली लिली खुशी, कृतज्ञता, अच्छे स्वास्थ्य और चिकित्सा का प्रतिनिधित्व करती है।
  • लाल लिली – लाल रंग हमेशा किसी न किसी चीज का प्रतीक रहा है। लाल लिली इच्छा, जुनून, रोमांस और प्रेम का प्रतीक है।

10. लिली के फूल में 6 पंखुडियां होती हैं और इसके अंदर मीठा रस पाया जाता है जिसे नेक्टर (nectar) कहा जाता है।

11. लिली अपने बड़े रंगीन फूलों और स्वादिष्ट पराग के कारण कीड़ों को आकर्षित करती है।

12. केवल सफेद और टाइगर लिली को उनकी सुंदर गंध से जाना जाता है। लिली की अन्य प्रजातियां गंधहीन होती हैं।

13. लिली फूल दिखने में बहुत ही सुन्दर होते हैं और इनका उपयोग सजावट के लिए और किसी को भेंट देने के लिए भी किया जाता है।

14. लिली की कुछ प्रजातियों को खाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लिली के बल्बों में बहुत अधिक स्टार्च होता है और उन्हें सब्जियों के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

15. लिली फूल का उपयोग एशियाई देशों में चिकित्सा के लिए भी किया जाता है, कई क्षेत्रों में इसका उपयोग तनाव कम करने के लिए किया जाता है।

16. लिली से निकाले गए तेल में हीलिंग और सॉफ्टनिंग के गुण पाए गए हैं। फटे और शुष्क त्वचा के लिए यह तेल अच्छी तरह से काम करने के लिए जाना जाता है।

17. लिली की कुछ प्रजातियाँ कुत्ते और बिल्लियों के लिए विषैले होते हैं। इससे उनकी किडनी को नुकसान हो सकता है।

18. इस फूल को खाने से कुत्ते-बिल्लियों को उलटी, अपच, किडनी फेल होना जैसी समस्या हो सकती है। इससे उनकी जान भी जा सकती है।

आगे पढ़िए:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *