भारत की मिसाइलों के नाम और जानकारी | Indian Missile Name list in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत की मिसाइलों के नाम और जानकारी। हमारा देश भारत एक ऐसा देश है जिसके पास लगभग सभी प्रकार की मिसाइलें मौजूद हैं। देखा जाए तो भारत के पास ऐसी बहुत सी मिसाइलें हैं जो की बहुत ही शक्तिशाली हैं और दुनिया को तबाह कर देने का दम रखती हैं। किसी भी मिसाइल की ताकत या उसकी क्षमता के बारे में अंदाजा उसकी रेंज और गति से लगाया जाता है। यदि आप भी भारत की मिसाइलों के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस पोस्ट को सारा पढ़ें। हम आपको बताएंगे कि भारत के पास कौन-कौन सी मिसाइल हैं और भारतीय मिसाइलों के नाम और पूरी जानकारी भी देंगे। 

bharat ki missile ke naam

भारत की मिसाइलों के नाम 

भारत के पास जो मिसाइलें हैं उनमें से कुछ मिसाइलों के नाम निम्नलिखित हैं –

धनुष मिसाइल 

धनुष मिसाइल को डायनेमिक्स लिमिटेड ने बनाया है और इसे डीआरडीओ (DRDO) ने नौसेना के लिए विकसित किया गया है।  

धनुष मिसाइल की मुख्य विशेषताएं

  • इसकी लंबाई लगभग 10 मीटर है और चौड़ाई 1 मीटर है। ‌
  • यह 350 किलोमीटर तक की दूरी तक जा सकती है।
  • यह लगभग 500 किलोग्राम तक के हथियारों को ढोने में सक्षम है। 

अग्नि-1 

इस मिसाइल पर 1999 में काम होने की शुरुआत हो गई थी, पर इस पर जो परीक्षण हुआ था वह साल 2002 में किया था। यह Medium range ballistic missile है।

अग्नि-1 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं

  • इसका वजन 12,000 किलोग्राम है। 
  • इसकी लंबाई 15 मीटर है और चौड़ाई 1 मीटर है। 
  • इसकी रेंज लगभग 900 किलोमीटर से लेकर 1200 किलोमीटर तक की है। 

अग्नि-2 मिसाइल

साल 2009 में इसका दो बार परीक्षण किया गया था और दोनों बार ही वह असफल हो गया था। उसके बाद जब साल 2010 में इसका परीक्षण किया गया तो वह सफल रहा। यह एक ऐसी मिसाइल है जो जमीन से जमीन तक हमला कर सकती है। 

अग्नि-2 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं

  • यह मिसाइल तकरीबन 1 टन तक का लोड ले जाने की कैपेसिटी रखती है। 
  • इसकी रेंज 2000 किलोमीटर से लेकर 3500 किलोमीटर तक की है।
  • इसे बहुत ही Advanced technology से बनाया गया है और यह Navigation system से लेस है। 

अग्नि-3 मिसाइल

अग्नि-3 मिसाइल की पहली Testing साल 2006 में की गई थी। यह जमीन से जमीन पर हमला करने वाली एक बहुत ही खतरनाक मिसाइल है। 

अग्नि-3 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं 

  • यह Advanced Computer और Navigation System से लेस है। 
  • अग्नि-3 मिसाइल की लंबाई 17 मीटर है और इसकी चौड़ाई लगभग 2 मीटर है। 
  • इस मिसाइल की रेंज 3500 किलोमीटर से लेकर 5000 किलोमीटर तक की है।
  • यह 1.5 टन तक का payload लें जा सकती है। 

अग्नि-4 मिसाइल 

अग्नि-4 मिसाइल की सफल टेस्टिंग साल 2011 में नवंबर के महीने में की गई थी। पर इससे पहले साल 2010 में इसकी टेस्टिंग पहली बार हुई थी जो कि फेल हो गई थी। इस मिसाइल को कई प्रकार की तकनीकों का यूज करके बनाया गया है। 

अग्नि-4 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं

  • यह मिसाइल बहुत ही एडवांस और हल्की है। 
  • तकरीबन 1000 किलोग्राम के Payload को ले जा सकती है। 
  • इस मिसाइल की रेंज लगभग 4000 किलोमीटर तक की है।

अग्नि-5 मिसाइल

अग्नि-5 मिसाइल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने Develop किया था। यह एक सतह से सतह तक हमला करने वाली शक्तिशाली मिसाइल है। अभी तक रूस, चीन और अमेरिका जैसे देशों के बाद इंडिया के पास यह मिसाइल है। 

अग्नि-5 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं 

  • यह एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है।  
  • इसकी रेंज लगभग 5500 किलोमीटर तक की है। 

अग्नि-6 मिसाइल 

अग्नि-6 मिसाइल अभी विकसित हो रही है। यह 4 चरण वाली intercontinental ballistic missile है। यह एक बहुत ही शक्तिशाली मिसाइल है जो कई लक्ष्य को भेद सकती है। 

अग्नि-6 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं 

  • इसकी रेंज 5000 किलोमीटर से लेकर 16000 किलोमीटर तक होगी। 
  • अग्नि-6 मिसाइल अग्नि का एक नवीनतम और बेहतरीन वेरिएंट है।  
  • इसको जमीन और समुंदर दोनों स्थानों से दागा जा सकेगा। 

पृथ्वी-1 मिसाइल 

पृथ्वी-1 मिसाइल युद्ध भूमि में शत्रु पर हमला करने के लिए काफी शक्तिशाली है। यह short range ballistic missile है जिसका निर्माण भारत में किया गया है। इसके निर्माता रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड हैं।

पृथ्वी-1 मिसाइल की विशेषताएं

  • यह मिसाइल तकरीबन 150 किलोमीटर तक की दूरी तक वार कर सकती है।
  • पृथ्वी-1 मिसाइल लगभग 1000 किलोमीटर तक विस्फोटक ले जाने की Capacity रखती है। ‌

पृथ्वी-2 मिसाइल 

पृथ्वी-1 मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बनाया है और यह एक स्वदेशी मिसाइल है। इस मिसाइल को साल 2003 में Indian Army में शामिल किया गया था। 

पृथ्वी-2 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं 

  • यह मिसाइल तकरीबन 500 किलोग्राम से लेकर 1000 किलोग्राम तक के वजन को उठा सकती है।
  • पृथ्वी-2 मिसाइल 350 किलोमीटर की दूरी तक जमीन से जमीन पर मार सकती है। 
  • Advance Technology वाली इस Missile के अंदर दो इंजन लगे हुए हैं। 

पृथ्वी-3 मिसाइल 

पृथ्वी-3 मिसाइल इंडियन आर्मी की मिसाइल है। यह हमारे देश की मिसाइल है और यह भारत में बनने वाली पहली ballistic missile है। यह मिसाइल द्रव इंजन से चलती है। 

पृथ्वी-3 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं

  • पृथ्वी-3 मिसाइल 350 किलोमीटर तक हमला करने की कैपेसिटी रखती है। 
  • यह मिसाइल लगभग 500 किलोग्राम तक भार ले जाने में सक्षम है। 

ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस मिसाइल की भारत ने 28 अप्रैल साल 2002 को Testing की थी। आपको बता दें कि भारत ने इस मिसाइल को रूस के साथ मिलकर बनाया है।‌

ब्रह्मोस मिसाइल की मुख्य विशेषताएं 

  • ब्रह्मोस मिसाइल का वजन लगभग 3 टन तक है।
  • यह मिसाइल लगभग 290 किलोमीटर तक हमला करने की कैपेसिटी रखती है।
  • इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी है कि इसे जहाज से, पनडुब्बी से, या फिर किसी भी प्लेटफार्म से दागा जा सकता है। 

आगे पढ़ें:

FAQ

Q. भारत की सबसे शक्तिशाली मिसाइल कौन सी है?

भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल अग्नि-5 है।

Q. भारत की पहली मिसाइल का क्या नाम है?

पृथ्वी मिसाइल

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट भारत की मिसाइलों के नाम और जानकारी। हमने आपको बताया कि हमारे देश भारत की कौन-कौन सी मिसाइलें हैं और उनकी रेंज कितनी है। इसके अलावा हमने आपको अपने आर्टिकल में यह भी बताया कि भारत की मिसाइलें कितना-कितना वजन ले जाने में सक्षम हैं। हमें पूरी आशा है कि आपको हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी होगी। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो इस लेख को उन लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें जो भारत की मिसाइलों के नाम और जानकारी ढूंढ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *