ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर 10, 20 लाइन वाक्य | 10 Lines on A.P.J. Abdul Kalam in Hindi

आज हम आपको डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर 10 लाइन वाक्य और निबंध देने वाले हैं। 10 Lines on A.P.J. Abdul Kalam in Hindi के इस पोस्ट में आप भारत के मिसाइलमैन कहे जाने वाले व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जान पाएंगे। डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और राष्ट्रपति थे वे देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। निचे हमने अब्दुल कलाम पर 10 पंक्तियों के अलावा एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 20 लाइन भी दिए हैं। हमें उम्मीद है की यह जानकारी आपके काम आयेगी।

10 Lines on A.P.J. Abdul Kalam in Hindi

10 Lines on A.P.J. Abdul Kalam in Hindi

  1. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का पूरा नाम अब्दुल पाकिर जैनुल आब्दीन कलाम है।
  2. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है।
  3. डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था।
  4. उनका जन्म रामेश्वरम के धनुषकोडी ग्राम में हुआ था जो की अब तमिलनाडु में स्थित है।
  5. वे एक गरीब परिवार से थे और अपनी पढाई पूरी करने के लिए वे अखबार बेचा करते थे।
  6. उन्होंने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अंतरिक्ष विज्ञान में स्नाकोत्तर की पढाई पूरी की।
  7. पढाई पूरी करने के बाद वे रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन (DRDO) में एयरोस्पेस इंजीनियर के तोर पर काम करने लगे।
  8. 1962 में ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था) से जुड़े और उपग्रह प्रक्षेपण कार्यों में शामिल हुए।
  9. 2002 से 2007 तक वे भारत के राष्ट्रपति भी रहे।
  10. 27 जुलाई 2015 को उनकी मृत्यु शिलांग मेघालय में एक व्याख्यान के दौरान हुई थी। 

ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर 10 वाक्य

  1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे।
  2. उनके पिता का जैनुलआब्दीन और माता का नाम असीमा था।
  3. वे वैज्ञानिक होने के साथ ही एक प्रतिभाशाली लेखक भी थे।
  4. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी को पद्मा भूषण, पद्मा विभूषण, भारत रत्न जैसे कई बड़े पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया था। 
  5. भारत में बैलेस्टिक मिसाइल के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी इसलिए उन्हें “भारत का मिसाइल मैन” कहा जाता है।
  6. अब्दुल कलाम बेहद साधारण जीवन जीना पसंद करते थे।
  7. राजस्थान के पोखरण में हुए दूसरे सफल परमाणु परिक्षण में डॉ. कलाम का महत्वपूर्ण योगदान था।
  8. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के 11 वें राष्ट्रपति थे।
  9. उनके जन्मदिन 15 अक्टूबर के अवसर पर तमिलनाडु में ‘युवा पुनर्जागरण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  10. डॉ. कलाम एक महान व्यक्ति थे जो की पूरे देश के लोगों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं।

एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 20 लाइन

  1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे।
  2. वे 2002 से 2007 तक भारत के 11 वें राष्ट्रपति रह चुके हैं।
  3. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में हुआ था।
  4. अब्दुल कलाम के जन्मदिन 15 अक्टूबर को भारत सहित पूरी दुनिया में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  5. कलाम के चार भाई और एक बहन थे जिसमे वे सबसे छोटे थे।
  6.  उनके पिता ज़ैनुलाबदीन एक नाव के मालिक और एक स्थानीय मस्जिद के इमाम थे।
  7. परिवार में पैसे की कमी की वजह से कलाम को बचपन में अखबार भी बेचने पड़े।
  8. उनके अंदर बचपन से ही सीखने की तीव्र इच्छा थी और वे एक मेहनती छात्र थे।
  9. वे स्कूल के दिनों में गणित विषय पर अधिक ध्यान दिया करते थे।
  10. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा श्वार्ट्ज हायर सेकेंडरी स्कूल, रामनाथपुरम से पूरी की।
  11. इसके बाद वे 1954 में सेंट जोसेफ कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से भौतिकी में स्नातक किया।
  12. उन्होंने सन 1955 में मद्रास में स्थित मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढाई की।
  13. फाइटर जेट का पायलट बनना उनका एक सपना था।
  14. लड़ाकू पायलट बनने का सपना वे पूरा नही कर पाए क्योंकि 8 पदों की रिक्तियां थीं और वे क्वालीफाइंग राउंड में 9 वें स्थान पर थे।
  15. पढाई के बाद वे 1960 में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान में शामिल हुए। 
  16. डॉ. कलाम ने 1963 से 1964 तक नासा के लैंगली रिसर्च सेंटर पर काम किया।
  17. 1969 में कलाम को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में शामिल हुए। 
  18. इसरो में वे भारत के पहले सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (एसएलवी-III) के परियोजना निदेशक थे।
  19. वे एक प्रतिभाशाली लेखक भी थे और उन्होंने 30 से अधिक किताबें लिखीं थी।
  20. 27 जुलाई 2015 को डॉ. कलाम की 83 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

आपको ऊपर दिए गये डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर 10 लाइन वाक्य, निबंध और जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

आगे पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *