भगत सिंह के बारे में 10 लाइन वाक्य और निबंध

आज हम आपको सरदार भगत सिंह के बारे में 10 लाइन या वाक्य बताने वाले हैं जिनका उपयोग आप भगत सिंह पर निबंध लिखने के लिए भी कर सकते हैं। भगत सिंह के एक महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी भी दे दी इसलिए इनके बारे में हर किसी को जानना चाहिए।

भगत सिंह के बारे में 10 लाइन निबंध

  1. भारत की आजादी में शहीद भगत सिंह का एक बहुत बड़ा योगदान है।
  2. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह ने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे दिए थे।
  3. भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर सन 1907 को पंजाब के लायलपुर जिले के बंगा गाँव में हुआ था।
  4. भगत सिंह की माता का नाम विद्यावती और उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह था जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
  5. भगत सिंह को 5 भाषाओं का ज्ञान था उन्हें हिन्दी, उर्दू, पंजाबी तथा अंग्रेजी के अलावा बांग्ला भी आता थी।
  6. भगत सिंह ने आजादी की लड़ाई के लिए “नौजवान भारत सभा” की स्थापना की थी।
  7. अंग्रेजों द्वारा लाला लाजपत राय की हत्या करने के बाद भगत सिंह ने बदला लेने के लिए17 सितंबर 1928 को एक अंग्रेज पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स को मार दिया था।
  8. 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह तथा बटुकेश्वर दत्त ने ब्रिटिश सरकार को जगाने के लिए सेंट्रल असेंबली के सभागार में बम और पर्चे फेंके।
  9. असेंबली में बम फेंकने के बाद उन्होंने वहीं पर अपनी गिरफ्तारी दे दी ।
  10. भगत सिंह को और उनके दो अन्य साथियों, राजगुरु तथा सुखदेव को 23 मार्च, 1931 को एक साथ फांसी पर लटका दिया गया।

भगत सिंह के बारे में 5 लाइन वाक्य

  1. भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे और अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर किए जाने वाले अत्याचार का पुरजोर विरोध किया करते थे।
  2. जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद भगत सिंह ने अपने कॉलेज की पढ़ाई छोड़ कर अंग्रेजो के खिलाफ आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे।
  3. उनके दल में भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव आदि प्रमुख क्रांतिकारी थे।
  4. उन्होंने अपने दल के साथ मिलकर 8 अप्रैल 1929 को अंग्रेजों के विरोध में दिल्ली विधानसभा में बम फेंका था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दे दी थी।
  5. 23 वर्ष की उम्र में भगत सिंह को अंग्रेजों द्वारा फांसी दे दी गई साउथ इनके साथियों राजगुरु और सुखदेव को भी फांसी पर चढ़ा दिया गया।

भगत सिंह के बारे में 10 वाक्य निबंध

  1. भगत सिंह का जन्म पंजाब में 28 सितंबर 1907 को एक सिख परिवार में हुआ था।
  2. भगत सिंह के पिता किशन सिंह और चाचा अजीत सिंह व स्वर्ण सिंहभी एक स्वतंत्रता सेनानी थे और जेल भी जा चुके थे।
  3. जब भगत सिंह का जन्म हुआ तब उनके पिता और चाचा जेल जेल से रिहा हुए थे।
  4. भगत सिंह का नाम उनकी दादी ने “भागो वाला” रखा था जिसका अर्थ है ‘अच्छे भाग्य वाला’।
  5. इंकलाब जिंदाबाद का प्रसिद्ध नारा भगत सिंह द्वारा दिया गया था।
  6. भगत सिंह को यह पता था कि उनकी शहादत के बाद स्वतंत्रता संग्राम में तेजी आएगी इसलिए वे हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए अपनी जान की कुर्बानी दे दी।
  7. भगत सिंह राजगुरु, सुखदेव को 23 मार्च 1931 को फांसी पर लटका दिया गया।
  8. यह माना जाता है कि मृत्युदंड की तारीख 24 मार्च थी लेकिन लोगों की डर की वजह से उन्हें 23 मार्च की रात्रि को ही फांसी पर चढ़ा दिया गया।
  9. वीर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह एक अच्छे लेखक भी थे उन्होंने कई सारी रचनाएं भी लिखी थी।
  10. भगत सिंह का अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष और देश के लिए शहादत हर एक नवयुवक के लिए प्रेरणादायक है।

शहीद भगत सिंह के बारे में ये वाक्य और निबंध आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *