महात्मा गांधी पर 10 लाइन – 10 Lines About Mahatma Gandhi in Hindi
आज हम इस आर्टिकल में महात्मा गाँधी के बारे में कुछ वाक्य और लाइन दे रहे हैं। अक्सर स्कूल के छात्रों से परीक्षा या होमवर्क में महात्मा गाँधी पर 10 लाइन, 10 Lines About Mahatma Gandhi in Hindi, महात्मा गाँधी पर 5 वाक्य, गाँधी जी पर निबंध आदि लिखने के लिए कहा जाता है।
इस आर्टिकल में गांधी जी के बारे में हिंदी में जानकारी दी गयी है जो की बहुत सरल शब्दों में लिखे गये हैं। इसे पढ़कर महात्मा गाँधी जी पर निबंध भी लिख सकते हैं। हमें उम्मीद है की यह जानकारी class 3, 4, 5 आदि के बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगा।
Contents
महात्मा गांधी पर 10 लाइन – 10 Lines About Mahatma Gandhi in Hindi

- महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर सन 1869 में हुआ था।
- महात्मा गांधी जी का पूरा नाम मोहन दास करमचंद गाँधी था।
- उनके पिता का नाम करमचंद गाँधी और माता का नाम पुतली बाई था।
- महात्मा गाँधी को लोग प्यार से बापू भी कहते हैं।
- गाँधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
- स्वतंत्रता की लड़ाई में गाँधी जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- गाँधी जी हमेशा सत्य और अहिंसा का प्रचार करते थे।
- गाँधी जी ने “करो या मरो” का नारा दिया था।
- गाँधी जी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- महात्मा गाँधी जी की मृत्यु 30 दिसंबर 1948 को हुई थी। नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
15 Line About Mahatma Gandhi in Hindi
- महात्मा गाँधी जी की शादी 15 वर्ष की उम्र में हो गयी थी और उनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा गाँधी था।
- गाँधी जी अपने बचपन में बहुत ही शर्मीले स्वभाव के थे।
- गाँधी जी ने वकालत की पढाई की थी।
- सन 1893 में गाँधी जी दक्षिण अफ्रीका चले गये थे जहाँ वे 21 वर्षों तक रहे।
- दक्षिण अफ्रीका में भारतियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ और नागरिक अधिकारों के लिए सत्याग्रह करते रहे।
- दक्षिण अफ्रीका से सन 1915 में वे भारत लौटे और आजादी की लड़ाई के लिए सत्याग्रह की शुरुआत की।
- सत्याग्रह आन्दोलन की शुरुआत सन 1917 में चंपारण जिले में हुआ था।
- बापू हमेशा हिंसा के खिलाफ थे वे हमेशा अहिंसा की लड़ाई लड़ते रहे।
- गांधी जी को पहली बार ‘महात्मा’ नाम रविन्द्रनाथ टैगोर ने दिया था तब से लोग उन्हें महात्मा गाँधी पुकारते हैं।
- महात्मा गाँधी ने सिर्फ भारत की आजादी में अपना योगदान नही दिया बल्कि पूरी दुनिया में लोगों को अपने हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया।
- “अंग्रेजों भारत छोडो” का नारा भी गाँधी जी ने दिया था।
- आजादी की लड़ाई में बापू को कई बार जेल भी जाना पड़ा।
- राष्ट्र के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखकर उन्हें राष्ट्रपिता भी कहा गया।
- 30 दिसंबर 1948 को नाथूराम गोडसे ने उन्हें 3 गोलियां मारी थी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
- नई दिल्ली के राजघाट में गाँधी जी की समाधी बनायी गयी है।
महात्मा गांधी पर 5 वाक्य – 5 Lines About Mahatma Gandhi in Hindi
- गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान में हुआ था।
- महात्मा गाँधी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति थे।
- स्वतंत्रता की लड़ाई में गाँधी जी का महत्वपूर्ण योगदान था।
- गाँधी जी को राष्ट्रपिता भी कहा जाता है।
- लोग गाँधी जी को प्यार से बापू भी कहते हैं।
यह भी पढ़ें:
आपको गाँधी जी के बारे में 10 वाक्य और यह जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं। आप गाँधी जी पर निबंध लिखने के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं।