विटामिन ई किसमें पाया जाता है? Vitamin E Foods in Hindi

हमें स्वस्थ रहने के लिए हमारे भोजन में संतुलित आहार और सभी जरुरी पोषक तत्वों का प्रचुर मात्रा में होना अति आवश्यक है। हमारे शरीर में प्रोटीन, वसा, विटामिन आदि सभी चीजें संतुलित मात्रा में होनी चाहिए। खासतौर पर विटामिन ई, आपने विटामिन-ई के बारे में कई बार सुना होगा और पढ़ा भी होगा। आज हम विटामिन ई किसमें पाया जाता है और विटामिन ई के स्त्रोत क्या-क्या हैं इसके बारे में बताने वाले हैं।

कई फलों, तेलों और ड्राय फ्रूट्स में भी विटामिन-ई पाया जाता है जो की कई प्रकार के होते है। मगर हर किसी को इसके बारे में संपूर्ण जानकारी नहीं होती है इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थ और संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करने वाले है।

vitamin e foods in hindi

विटामिन ई किसमें पाया जाता है?

विटामिन ई से भरपूर खाद्य स्रोतों में बादाम, मकई का तेल, वनस्पति तेल, ताड़ का तेल, हेज़लनट्स, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, इसके अलावा कई अन्य फल और सब्जियां शामिल हैं जिनका हम अपने आहार में सेवन करते हैं। टोकोफेरोल हमारे आहार में विटामिन ई के प्रमुख स्रोत हैं और टोकोट्रिएनोल्स की तुलना में पूरक हैं। 

जिन खाद्य पदार्थों में टोकोट्रियनॉल अधिक होता है, वे हैं चावल की भूसी, जई, राई, जौ और ताड़ का तेल। सूरजमुखी का बीज विटामिन ई से भरपूर होता है। सूरजमुखी के 100 ग्राम बीजों में 35.17 मिलीग्राम विटामिन ई पाया जाता है। ये विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत है।

आप सभी को मूंगफली पसंद होगी और आपने खाई  भी होगी। ये भी विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके 100 ग्राम में 4.93 मिलीग्राम विटामिन ई पाई जाती है।

विटामिन ई के स्त्रोत कौन कौन से है?

  1. आपको शायद पता न हो लेकिन शिमला मिर्च में भी विटामिन ई मौजूद होता है। अगर आप 149 ग्राम लाल या हरी शिमला मिर्च का सेवन करते हैं तो इससे आपको 2.4 मिलीग्राम विटामिन ई प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त शिमला मिर्च में कुछ ऐसे एंटी−ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आंखों की हेल्थ के लिए अच्छा होते हैं।
  2. मूंगफली में भी विटामिन ई पाया जाता है। अगर आप पीनट बटर को अपनी डेली डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपको कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। जैसे इसमें विटामिन ई के अतिरिक्त फाइबर भी मौजूद होता है, जो वजन घटाने में सहायक होता है। इसके अतिरिक्त इसमें गुड फैट व मैग्नीशियम पाया जाता है जो बोन्स को बिल्डअप करने में अहम भूमिका निभाता है।
  3. बादाम सिर्फ आपके दिमाग के लिए ही अच्छे नहीं होते, बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, इसमें विटामिन ई की प्रचुरता है। अगर आप लगभग 95 ग्राम बादाम का सेवन करते हैं तो इससे आपको 24.9 मिलिग्राम विटामिन ई प्राप्त होता है। आप चाहें तो बादाम को यूं ही चबाकर खाएं या फिर बादाम के तेल व बादाम के दूध का सेवन करें।
  4. ब्रोकली में भी अच्छा खासा विटामिन ई पाया जाता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बहुत ही कारगर है। खानपान में ब्रोकली को प्राथमिकता दें क्योंकि यह स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ साथ इससे और भी कई तरह के फायदे हासिल होते हैं। हालांकि ब्रोकली मे विटामिन ई के अलावा अन्य कई पोषक तत्व होते हैं जिनसे हमें बहुत से फायदे हासिल होते हैं। 
  5. पालक में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन ई होता है। इसके साथ ही आयरन भी होता है। ऐसे में अगर आप विटामिन ई की कमी से जूझ रहे हैं तो डाइट में पालक का सूप या फिर पालक की सब्जी जरूर शामिल करे।
  6. इन सबके अलावा दूध , मक्खन , हरी साग सब्जियां और फले जैसे की किवी, एवोकाडो, अमरूद और अनार में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है।

यह भी पढ़ें:

विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थ

  • गेहूं के बीज का तेल
  • सूरजमुखी, कुसुम, और सोयाबीन तेल
  • सूरजमुखी के बीज
  • बादाम
  • बादाम का तेल
  • मूंगफली, मूंगफली का मक्खन (पीनट बटर)
  • चुकंदर का साग
  • पालक
  • सरसों का साग
  • शकरकंद
  • कद्दू
  • लाल शिमला मिर्च
  • आम
  • कीवी फल
  • खुबानी 
  • एवोकाडो
  • अमरूद 
  • अनार 

विटामिन e सबसे ज्यादा किसमें पाया जाता है?

हमने विटामिन ई वाले खाद्य पदार्थों के बारे में आपको बता दिया है। यदि आपके मन में यह सवाल आ रहा है की इन सभी में विटामिन e सबसे ज्यादा किसमें पाया जाता है तो आइये जानते हैं।

5 ऐसे खाद्य पदार्थ जिसमे विटामिन e सबसे ज्यादा पाया जाता है

  1. सूरजमुखी का बीज: प्रति 100 ग्राम सूरजमुखी के बीज में 26.1 mg विटामिन ई पाया जाता है।
  2. बादाम: 100 ग्राम बादाम में 25.6 mg विटामिन ई पाया जाता है।
  3. एवोकाडो: 100 ग्राम एवोकाडो में विटामिन ई की मात्रा 2.1 mg होता है।
  4. पालक: हर 100 ग्राम पालक में 2.1 mg विटामिन ई होता है।
  5. किवी फल: इसमें प्रति 100 ग्राम 1.5 mg विटामिन e पाया जाता है।

विटामिन ई युक्त तेल

कुछ ऐसे भी तेल है जिसमे वसा के अलावा एक अच्छी मात्रा में विटामिन ई भी पाया जाता है जैसे:

  • बादाम तेल (100 ग्राम) – 39.2 मिलीग्राम विटामिन ई।
  • राइस ब्रान ऑइल (100 ग्राम) – 32.3 मिलीग्राम विटामिन
  • हेजलनट्स आयल (100 ग्राम) – 47.2 मिलीग्राम
  • गेहूं के बीज का तेल (वीट जर्म ऑयल) 100 ग्राम – 149.4 मिलीग्राम विटामिन ई।
  • कपास का तेल – 35.3 मि.ग्रा. प्रति 100 ग्राम
  • अंगूर के बीज का तेल (100 ग्राम) – 28.8 मिलीग्राम विटामिन ई।
  • मूंगफली का तेल – 15.7 मि.ग्रा. प्रति 100 ग्राम

विटामिन ई से क्या फायदे हैं?

विटामिन ई से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं यह हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। 

  1. साल 2010 में हुई एक स्टडी के मुताबिक विटामिन ई की एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज (antioxidant properties) हेयर फॉल और हेयर लॉस होने से रोकती हैं। यह हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। फैट में सॉल्युबल न्यूट्रीएंट के रूप में विटामिन ई मुख्य रूप से एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है।
  2. यह कोशिकाओं (Cells) को अणुओं (Radicals) से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह सेल्स को डैमेज होने से भी रोकता है, जिससे शरीर का कई हेल्थ प्रॉब्लम से बचाव होता है।
  3. फ्रीजी और डैमेज हेयर (Frizzy Hair) के लिए विटामिन ई फायदेमंद है। इसलिए बालों से जुड़ी समस्याओं में विटामिन ई से भरपूर आहार खाने की सलाह दी जाती है। कई लोग इसके कैप्सूल को तोड़कर स्किन पर लगाते हैं या विटामिन ई के तेल का भी प्रयोग करते हैं।
  4. एक शोध के अनुसार विटामिन-ई की कमी से मानसिक रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में विटामिन-ई की पर्याप्त मात्रा मानसिक तनाव और अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करती है। विटामिन-ई में भरपूर एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं। इसके अलावा साथ भू यह झुर्रियों को भी कम करने और रोकने में बेहद प्रभावकारी है।
  5. शोध के अनुसार जिन लोगों के शरीर में विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है, उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और यह मेनोपॉज के बाद महिलाओं में होन वाले हार्ट स्ट्रोक की संभावना को भी कम करता है।
  6. विटामिन-ई का प्रयोग करने पर अल्जाइमर जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है, इसके अलावा यह कैंसर से लड़ने में भी आपकी बहुत मदद करता है। एक शोध के अनुसार जिन लोगों को कैंसर होता है, उनके शरीर में विटामिन-ई की मात्रा कम होती है।
  7. विटामिन ई की पर्याप्त मात्रा डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करती है। यह ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम, इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ एलर्जी से बचाव में भी उपयोगी होता है।

निष्कर्ष –

दोस्तों ये तो हम सभी जानते हैं की हमारे शरीर को प्रचुर मात्रा में जरुरी पोषक तत्वों की आवश्यकता है और विटामिन ई इनमें प्रमुख रुप से शामिल है। इसलिए हमें अपने भोजन में संतुलित आहार और विटामिन ई को मुख्य रूप से शामिल करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल मे हमने आपको विटामिन ई से जुड़ी हुई कुछ खास जानकारियां करने की कोशिश की है। उम्मीद है आपको हमारा आज का ये आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा ऐसे ही ज्ञानवर्धक आर्टिकल को पढ़ने हेतु जुड़े रहिए हमारे साथ।

नोट: विटामिन इ युक्त खाद्य पदार्थों नाम की सूची और इससे जुडी जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए दी गयी है। इस जानकारी का उपयोग चिकित्सा या सेहत कार्यों में करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरुर ले लेवें।

Data Source: U.S. Agricultural Research Service Food Data Central

Leave a Reply