विटामिन ई की कमी से क्या होता है? | Vitamin E की कमी से होने वाले रोग के नाम

हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग-अलग प्रकार के विटामिन की जरूरत पड़ती है। आज हम विटामिन ई के बारे में बात करने वाले हैं। जानने वाले हैं कि विटामिन ई की कमी से क्या होता है और विटामिन ई की कमी से होने वाले रोग के नाम क्या हैं।

विटामिन ई हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे हमारे शरीर को कई तरह के रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। मसल्स ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  विटामिन ई हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसमें एंटी एजिंग की गुण भी पाए जाते हैं।

हमारा शरीर विटामिन ई स्वयं नहीं बना सकता। विटामिन ई के लिए हमें बाहरी खाद्य पदार्थों के ऊपर निर्भर रहना पड़ता है । यह हमें अलग-अलग प्रकार के फल और सब्जियों से मिलते हैं। यही वजह है कि हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं कि विटामिन ई की कमी से क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं, उनके लक्षण क्या है, और क्या खाने से विटामिन ई की कमी दूर की जा सकती है।

विटामिन ई की कमी से क्या होता है?

विटामिन ई की कमी से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसकी कमी से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। लेकिन इससे पहले आपके शरीर पर कुछ लक्षण जरूर दिखाई देते हैं जैसे:

  1. विटामिन ई की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
  2. बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं।
  3. त्वचा पर दाग धब्बे पड़ जाते हैं और मुंहासे हो जाते हैं।
  4. विटामिन ई की कमी से देखने की क्षमता भी कम हो सकती हैं।
  5. इसकी कमी से मांसपेशियां भी कमजोर हो जाती हैं।
  6. पाचन तंत्र पर भी इसका असर देखने को मिलता है और पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज आदि भी हो सकते हैं।
  7. पैरों में दर्द और कमजोरी महसूस होता है।
  8. सिर दर्द, पेट दर्द जैसी समस्याएं आ सकती है।
  9. इससे मानसिक समस्याएं भी आ सकती हैं।
  10. विटामिन ई की कमी से कोलेस्ट्रॉल अनियंत्रित हो सकता है।

अगर ऐसे लक्षण आपके शरीर पर दिखाई दे रहे हैं तो आपको अपने चिकित्सक की सलाह से विटामिन ई से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे गंभीर बीमारियां भी हो सकती है।

विटामिन ई की कमी से होने वाले रोग का नाम

अगर लंबे समय तक हमारे शरीर में विटामिन कमी होती है तो इससे कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं । अब यह जानते हैं विटामिन ई की कमी से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं:

  1. एनीमिया: खून में विटामिन ई की कमी होने के कारण एनीमिया की बीमारी हो सकती है।
  2. कैंसर: शरीर में लंबे समय तक विटामिन ई की पूर्ति ना हो तो कैंसर का खतरा होता है।
  3. प्रजनन संबंधित बीमारियां: शरीर में विटामिन ई की कमी होने पर प्रजनन क्षमता कम हो जाती है।
  4. आंखों से संबंधित बीमारियां: विटामिन ई की कमी होने पर आंखें कमजोर होने से लेकर मोतियाबिंद तक की बीमारियां हो सकती हैं।
  5. त्वचा संबंधित समस्याएं: चेहरे पर चमक गायब हो जाती है और झुर्रियां पड़ने लगती है। कई लोगों को इससे खुजली की बीमारियां भी हो जाती है।
  6. बालों से संबंधित समस्याएं: विटामिन ई की कमी से बाल झड़ने जैसी समस्याएं आती हैं।
  7. तंत्रिका प्रणाली मैं समस्याएं: तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे हाथ पैरों में जलन और झुनझुनी जैसी समस्याएं आ सकती है।
  8. लिवर से जुड़ी बीमारियां: विटामिन ई की कमी होने पर लीवर संबंधी बीमारी भी हो सकती है।

यह समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं यदि समय पर उचित इलाज ना किया जाए। इसके अलावा आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि आप पहले ही अपने खान-पान का ध्यान रखेंगे तो आपको आपके शरीर पर विटामिन ई की कमी नहीं होगी।

विटामिन ई के लिए क्या खाना चाहिए?

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि विटामिन ई के लिए हमें अलग-अलग प्रकार के फल-सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों के ऊपर निर्भर होना पड़ता है क्योंकि हमारा शरीर स्वयं विटामिन ई तैयार नहीं कर सकता।

चलिए जानते हैं विटामिन ई के लिए आपको क्या क्या खाना चाहिए:

  • मूंगफली
  • सूरजमुखी का बीज
  • बादाम
  • अखरोट
  • पालक
  • सरसों का साग
  • कीवी
  • शिमला मिर्च

और अधिक जानकारी के लिए पढ़ें: विटामिन ई वाले फल और सब्जियों की सूची

हमें उम्मीद है विटामिन ई के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आप इस बारे में अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।

आगे पढ़ें:

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए दी गई है। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षण मिलने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *