ऊन देने वाले 5 जानवरों के नाम | Wool Animals in Hindi

ऊन देने वाले जानवरों का नाम पूछा जाए तो हममें से ज्यादातर लोगों को एक या दो ही नाम पता होते हैं। ऊनी जानवरों में से भेड़ के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन क्या आपको पता है की भेड़ के अलावा ऐसे कई सारे जानवर हैं जिनके बालों से बेहतरीन कपड़े बनाये जाते हैं। हो सकता है आपने जो कपड़े पहने हैं वो भी इन्हीं में से किसी एक जानवर के बाल से बने हों। आज हम आपको ऐसे ही जानवरों के नाम बताने वाले हैं जिनसे ऊन का उत्पादन किया जाता है।

ऊन देने वाले जानवरों के नाम

  • भेड़
  • बकरी
  • ऊंट
  • लामा
  • कस्तूरी बैल
  • खरगोश

ऊन देने वाले जानवरों के बारे में जानकारी

आइये अब हम इन जानवरों के बारे में कुछ जानकारी लेते हैं:

भेड़ (Sheep)

Sheep

जब ऊनी जानवर की बात की जाती है तो सबसे पहले हमारे दिमाग में भेड़ का ही नाम आता है क्योंकि सबसे ज्यादा ऊन भेड़ों से ही निकाले जाते हैं। भेड़ों से निकाले गये ऊन तीन प्रकार के होते हैं, पतले ऊन, मध्यम ऊन और मोटे ऊन। ऊन का प्रकार निर्भर करता है भेड़ के बालों की मोटाई और गुणवक्ता पर। अलग-अलग प्रजाति के भेड़ों के ऊन में भी अंतर होता है। मरीनो प्रजाति की भेड़ सबसे अच्छी गुणवक्ता वाले ऊन का उत्पादन करते हैं इनकी ऊन पतली होती है और इससे कपड़े बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। मोटे ऊन का उपयोग अक्सर हाथ से बुनने वाले ऊनी कपड़े बनाने के लिए किया जाता है।

बकरी (Goat)

ऊन निकालने के लिए बकरी की कुछ भारतीय नस्लें जैसे कश्मीरी बकरी, चेंगु आदि प्रसिद्ध हैं । कश्मीरी बकरी पश्मीना के नाम से भी जानी जाती है जिससे पश्मीना ऊन निकाले जाते हैं जो की उच्च गुणवक्ता वाले रेशे होते हैं ये बहुत ही पतले, मुलायम और मजबूत होते हैं। पश्मीना ऊन से बनी पश्मीना शॉल बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर हम विदेशी प्रजातियों की बात करें तो अंगोरा बकरी प्रसिद्ध है जिससे मोहेयर ऊन (Mohair wool) निकाले जाते हैं। मोहेयर ऊन से भी कपडे और शॉल बनाये जाते हैं।

ऊंट (Camel)

ऊंट के बाल का उपयोग 17वीं शताब्दी से ही कपड़े बनाने के लिए किया जा रहा है। ऊंट के बाल सबसे अधिक मंगोलिया और चीन के अन्य क्षेत्रों में निकाले जाते हैं। ऊंट के बाल आमतौर पर साल में एक बार कतरे जाते हैं, एक ऊंट हर साल लगभग 20 पाउंड ऊन का उत्पादन कर सकता है। ऊंट का बाहरी फर मोटा होता है जिसे किसी अन्य ऊन को मिलाकर कपडे बनाये जाते हैं। इसका अंदरूनी फर छोटे-छोटे और अधिक नरम होते हैं जिन्हें नर्म कपड़ों के लिए उपयोग किया जाता है। ऊंटों की ऊन का उपयोग स्कार्फ, दस्ताने और जैकेट सहित कई अन्य वस्त्रों के निर्माण के लिए किया जाता है।

लामा (Lama)

दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले जानवर लामा की कुछ प्रजातियाँ जैसे अल्पाका, विकुना और गुआनाकोस आदि से ऊन निकाले जाते हैं। इनमें से अल्पाका ऊन उत्पादन के लिए सबसे आम हैं। लामाओं से आम तौर पर साल में एक बार ऊन निकाला जाता है और इससे ज्यादातर मोटे ऊन का उत्पादन होता है। जब मोटे बालों को ऊन में छोड़ दिया जाता है तो इसका उपयोग रस्सियों और आसनों के लिए किया जाता है, जब इन मोटे ऊन को हटा दिया जाता है तो इसे सूत के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अल्पाका को आमतौर पर हर एक से दो साल में कतर दिया जाता है, जिससे हर बार लगभग 6 पाउंड ऊन का उत्पादन होता है। अल्पाका ऊन में मोटे बाल नहीं पाए जाते हैं और इसका उपयोग महीन धागों को बनाने के लिए किया जाता है।

कस्तूरी बैल (Musk Ox)

Musk Ox wool animal

कस्तूरी बैल कनाडा, ग्रीनलैंड और अलास्का जैसे उत्तरी जलवायु वाले स्थानों में पाया जाता है। कस्तूरी के शरीर में बाल की दो परतें होती हैं जिसमे से अंदरूनी परत को निकाला जाता है जो की सबसे ऊन बनाने के काम आता है। इस अंदरूनी बालों को किविट (Qiviut) कहा जाता है। ऊन को एक मोटे कंबल से घिसकर निकाला जाता है। एक वयस्क कस्तूरी बैल हर साल लगभग 2 किलो किवीट ऊन का उत्पादन करता है। किविट भेड़ के ऊन की तुलना में अधिक गर्म और मजबूत होते हैं। जबकि यह कश्मीरी ऊन से ज्यादा मुलायम होता है। इसका उपयोग स्कार्फ, टोपी दस्ताने और अन्य पतले वस्त्र बनाने के लिए किया जाता है।

खरगोश (Rabbit)

ऊन देने वाले खरगोश में अंगोरा खरगोश सबसे प्रसिद्ध है। अंगोरा खरगोश और अंगोरा बकरी दोनों के नाम भले ही एक ही हों लेकिन दोनों से प्राप्त ऊन में अंतर होता है। असली अंगोरा ऊन खरगोश से निकाले जाते हैं और अंगोरा बकरी से निकाले गये ऊन को मोहेयर कहा जाता है। अंगोरा अपनी कोमलता और पतले रेशों के लिए जाना जाता है। यह अपनी रेशमी बनावट के लिए भी जाना जाता है। अंगोरा खरगोश सफेद से काले रंग के विभिन्न रंगों में रेशे का उत्पादन करते हैं। अच्छी गुणवत्ता वाला अंगोरा फाइबर लगभग 12-16 माइक्रोन व्यास का होता है, और इसकी कीमत लगभग 10 – 16 डॉलर प्रति औंस हो सकती है।

आगे पढ़ें:

ऊन देने वाले जानवरों के नाम और उनके बारे में यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें निचे कमेंट करके जरुर बताएं।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *