हाथ की उंगलियों के नाम – Fingers Names in Hindi English

हथेली में पांच उँगलियाँ होती हैं यह सबको पता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इन उँगलियों के नाम भी होते हैं? और इन उँगलियों की अपनी-अपनी अलग-अलग विशेषताएं भी होती हैं। आज हम इस आर्टिकल Fingers Names in Hindi English में आपको हाथ के पांच उँगलियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में बताने वाले हैं।

पांच उँगलियों के नाम तस्वीर (image) के साथ बताने के आलावा हम आपको इन उँगलियों के बारे में कुछ और भी सामान्य जानकारियाँ बताने वाले हैं जो की अपनेआप में काफी रोचक और दिलचस्प हैं।

उँगलियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में – Fingers Names in Hindi and English

निचे हमने सभी उँगलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में दिए हैं। इसके साथ आप हर एक ऊँगली की image भी देख सकते हैं ताकि आपको समझने में आसान हो जाए।

NoImageहिंदी में नामइंग्लिश में नाम
1 thumb-finger-name-hindiअंगूठाThumb Finger
2index-finger-name-hindiतर्जनीIndex Finger
3middle-finger-name-hindiमध्यमाMiddle Finger
4ring-finger-name-hindiअनामिकाRing Finger
5baby-finger-name-hindiकनिष्ठ (छोटी ऊँगली)Little Finger

पांचो उँगलियों के नाम और जानकारी – Five Fingers Name Hindi and English

हाथ की उँगलियों के नाम तो आपने जान लिए अब चलिए इन उँगलियों के बारे में कुछ सामान्य और दिलचस्प जानकारी भी जान लेते हैं:

अंगूठे (Thumb) के बारे में:

  • अंगूठे की बनावट उँगलियों से अलग होती है।
  • इसका आकार बाकि उँगलियों से छोटा होता है।
  • हमारे देश में अंगूठा दिखाने को “ठेंगा दिखाना” भी कहते हैं। जिसका मतलब किसी को चिढाना, मदद से इनकार करना या निराश करना होता है।
  • जबकि पश्चिम देशों में अंगूठा दिखाने का मतलब शुभकामनाएं देना या Best of Luck होता है।

तर्जनी (Index Finger) के बारे में:

  • अंगूठे के बाद की पहली ऊँगली को हिंदी में तर्जनी कहते हैं और अंग्रेजी में इसे index finger कहा जाता है।
  • अन्य उँगलियों के मुकाबले इस ऊँगली का अपना विशेष महत्व है।
  • दिशा दिखाने या इशारे के लिए ज्यादातर इसी ऊँगली का उपयोग किया जाता है।
  • योग मुद्राओं में इसका विशेष उपयोग होता है।
  • कलम से लिखने लिए इस ऊँगली का सहारा लिया जाता है।

मध्यमा (Middle Finger) के बारे में:

  • तर्जनी के बाद और हथेली की सबसे बीच की ऊँगली को हिंदी में मध्यमा कहते हैं और इंग्लिश में इसे middle finger कहा जाता है।
  • यह हथेली की सबसे बड़ी ऊँगली होती है।
  • मध्यमा ऊँगली (middle finger) दिखाने का मतलब किसी को निचा दिखाना होता है।
  • किसी को बेज्जत करने या चिढाने के लिए इस ऊँगली को दिखाया जाता है।
  • मध्यमा ऊँगली तर्जनी की सहयोगी ऊँगली है।

अनामिका (Ring Finger) के बारे में:

  • मध्यमा के बाद की ऊँगली को अनामिका या ring finger कहते हैं।
  • अनामिका ऊँगली का धार्मिक महत्व है।
  • इस ऊँगली से टीका लगाना शुभ माना जाता है।
  • इसी ऊँगली में शादी या सगाई की अंगूठी पहनी जाती है।

कनिष्ठ (Little Finger) के बारे में:

  • हाथ की सबसे छोटी ऊँगली को कनिष्ठ या little finger कहते हैं।
  • यह हथेली की सबसे आखरी ऊँगली है।
  • यह अनामिका ऊँगली की सहायता करती है।
  • अगर सर दर्द हो तो इस ऊँगली को दबाने से राहत मिलती है।

हाथ की उँगलियों के बारे में आपको यह जानकारी कैसी लगी? हमें जरुर बताएं।

यह भी पढ़ें:

अक्सर छोटे बच्चों से परीक्षा में पूछ लिया जाता है की उँगलियों के नाम बताइए। कई बार बड़े लोगों को भी हाथ की पांचों उँगलियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में पता नही होते। इसलिए आज Five Fingers Name Hindi and English का यह आर्टिकल सभी के लिए उपयोगी साबित होगा। आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *