बैडमिंटन से जुड़े 25+ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न – Badminton GK in Hindi

बैडमिंटन से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्न और उत्तर पढने के लिए आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं। Badminton GK in Hindi के इस पोस्ट में आप ये सभी जानकारियां पढ़ सकते हैं।

बैडमिंटन से जुड़े समान्य ज्ञान प्रश्न – Badminton GK in Hindi

1. बैडमिंटन खेल के अविष्कारक कौन है
इसके अविष्कारक का नाम किसी को नही पता। कहा जाता है की इसकी खोज भारत के पुणे शहर में हुई थी और इसलिए उस समय इस खेल को पूना के नाम से जाना जाता था। बाद में यह 1870 में ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा विदेश तक पहुँच गया। 1873 में ब्यूफोर्ट के ड्यूक ने इंग्लैंड में बैडमिंटन खेल की शुरुआत की इसलिए उन्हें बैडमिंटन का जनक कहा जाता है, खेल का नाम उसके निवास स्थान बैडमिंटन हाउस से प्राप्त हुआ।

2. बैडमिंटन खेलने वाले मैदान को क्या कहा जाता है?
बैडमिंटन कोर्ट।

3. विश्व स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाडी कौन है?
प्रकाश पादुकोण।

4. ऑल इंडिया बैडमिंटन चॅंपियन मे दो बार खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी का नाम क्या है?
प्रकाश पादुकोण।

5. ऑल इंग्लेंड बैडमिंटन चॅंपियनशिप्स सिंगल्स फाइनल में दो बार पहुँचने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी कौन है?
प्रकाश पादुकोण।

6. बैडमिंटन में विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी कौन है?
सायना नेहवाल।

7. बैडमिंटन कोर्ट का आकार कितना होता है?
डबल्स के लिए 44 X 20 फीट और सिंगल्स के लिए 44 X 17 फीट

8. बैडमिंटन के नेट की ऊंचाई कितनी होती है?
5 फीट।

9. एक शटलकॉक में कितने पंख होते हैं?
एक शटलकॉक में 16 पंख लगाये जाते हैं।

10. बैडमिंटन रैकेट की लंबाई कितनी होती है?
26 इंच।

11. बैडमिंटन को एशियाई खेलों में पहली बार कब शामिल किया गया था?
1974 में पहली बार तेहरान में बैडमिंटन को एशियाई खेलों में शामिल किया गया।

12. कौन से वर्ष में बैडमिंटन को ओलिंपिक खेल में शामिल किया गया?
1992 में।

13. पुराने से समय में बैडमिंटन को किन-किन नामो से जाना जाता था?

  • शटलकॉक
  • पूना
  • बैटलडोर

14. सबसे पुराना बैडमिंटन क्लब कौन सा है?
New castle badminton club, इसका निर्माण आर्मस्ट्रांग कॉलेज में 24 जनवरी 1900 में किया गया था।

15. अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन संघ का गठन कब किया गया था?
1934 में।

16. बैडमिंटन मे कितने प्लेयर होते हैं?
2 या 4 खिलाडी, सिंगल्स में एक-एक खिलाडी दोनों तरफ होते हैं और डबल्स में एक टीम में दो खिलाडी होते हैं।

यह भी पढ़ें:

17. साइना नेहवाल ने बैडमिंटन क्यों चुना?
साइना नेहवाल की बायोग्राफी से पता चलता है की पहले वे हैदराबाद में कराटे सीखा करतीं थीं लेकिन एक दिन करतब दिखाने के लिए कराते टीचर ने यह तय किया छात्रों के हाथों के ऊपर से एक मोटरसाइकिल गुजारी जायेगी। लेकिन यह सायना के माता-पिता इसके लिए तैयार नही हुए और उन्होंने कराटे सीखने से मना कर दिया इसके बाद से उनके बैडमिंटन की सफ़र की शुरुआत हुई।

18. बैडमिंटन ओलिंपिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी कौन हैं?
पी. वी. सिन्धु।

19. ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी कौन हैं?
सईद मोदी।

20. 2001 में ऑल इंग्लैंड ओपन चैंपियनशिप किसने जीता?
पुलेला गोपीचंद।

21. 2015 में पद्मश्री पुरूस्कार प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की बैडमिंटन खिलाडी कौन है?
पी.वी. सिन्धु।

22. भारत ओपन ग्रांड प्रिक्स गोल्ड टूर्नामेंट किस स्टेडियम में आयोजित किया गया था?
बाबु बनारसी दास इंडोर स्टेडियम।

23. इंडिया ओपन सुपर सीरीज़ बैडमिंटन टूर्नामेंट 2015 में किस खिलाड़ी ने महिला एकल खिताब जीता?
सायना नेहवाल।

24. बैडमिंटन में सबसे ज्यादा ओलंपिक मैडल जीतने वाला देश कौन सा है?
बैडमिंटन ओलिंपिक में अब तक सबसे अधिक 41 मैडल चीन ने जीते हैं, इसके बाद इंडोनेशिया का नाम आता है जिसने इस खेल में अब तक 19 पदक जीते हैं।

25. भारत ने अब तक बैडमिंटन में कितने ओलिंपिक मैडल जीते हैं?
भारत ने अब तक कुल दो पदक जीते हैं जिसमे से एक कांस्य (ब्रोंज) पदक सन 2012 (लन्दन) में सायना नेहवाल द्वारा और एक रजत (सिल्वर) पदक सन 2016 (रियो) में पी.वी सिन्धु द्वारा जीता गया है।

26. दक्षिण कोरिया ने बैडमिंटन में अब तक कितने ओलंपिकपदक जीते हैं?
19 पदक।

आपको बैडमिंटन के बारे में ये सामान्य ज्ञान Badminton GK in Hindi कैसे लगे हमें जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *