आज हम आपको अटल बिहारी वाजपेयी जी के बारे में जानकारी (about Atal Bihari Vajpayee Hindi) देने वाले हैं जो की बेहद रोचक और मजेदार हैं। उम्मीद है आपको ये रोचक तथ्य जरुर पसंद आयेंगे।
Unkown Facts about Atal Bihari Vajpayee in Hindi
#1. भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भविष्यवाणी की थी कि अटल बिहारी वाजपेयी एक दिन भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
#2. वाजपेयी जी एक लॉ स्टूडेंट थे, जिन्होंने विभाजन दंगा के कारण अपनी पढाई छोड़ दिया था।
#3. जब उन्होंने अपने लॉ की पढाई के लिए डीएवी कॉलेज कानपुर में दाखिला लेने का फैसला किया, तो उनके पिता जी भी उसमें शामिल हो गए क्योंकि उन्हें भी कानून की पढाई में दिलचस्पी थी। पिता-पुत्र दोनों एक ही कक्षा में बैठते थे और छात्रावास में एक ही कमरे में रहते थे|
#4 सन 1942 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने के लिए 23 दिनों के लिए बड़े भाई प्रेम के साथ अटल को गिरफ्तार किया गया था।
#5. अटल जी ने कभी शादी नहीं की लेकिन उन्होंने एक बेटी गोद लिया है, जिसका नाम नमिता है जो की भारतीय संगीत और नृत्य की शौक़ीन हैं|
#6. 1977 में, उन्हें मोरारजी देसाई सरकार में विदेश मंत्री नियुक्त किया गया और जब उन्होंने विदेश मंत्रालय के कार्यालय में प्रवेश किया तब उन्हें पता चला कि जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर वहां से हटा दी गयी है, उन्होंने कर्मचारियों से उस तस्वीर को वापस लगाने को कहा।
#7. अटल बिहारी वाजपेयी का हिंदी के प्रति प्रेम हर किसी को पता है। वास्तव में वे पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने बतौर विदेश मंत्री (1977 में) और प्रधान मंत्री संयुक्त राष्ट्र जाकर हिंदी में भाषण दिया था।
#8. अटल बिहारी वाजपेयी को उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग प्यार से ‘बाप जी‘ कह कर पुकारते हैं।
#9. अटल बिहारी वाजपेयी ने एक साक्षात्कार में बताया की वे शुरुआत से ही एक पत्रकार बनना चाहते थे लेकिन गलती से राजनीति में आ गये।
#10. 13 मई 1998 को, उन्होंने राजस्थान के पोखरन में ऑपरेशन शक्ति नामक सफल परमाणु परीक्षण का नेतृत्व किया और भारत को दुनिया के परमाणु शक्ति देशों में शामिल कर दिया|
#11. सन 2000 में उनका स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो गया था, 2001 में उन्हें एक घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी करानी पड़ी और 2009 में एक स्ट्रोक का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वे अब ठीक से बातचीत भी नही कर पाते।
#12. 25 दिसम्बर 2014 को भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से अटल बिहारी वाजपेयी जी को सम्मानित किया गया था
#13. वे बहुत ही प्रसिद्ध कवियों में से एक हैं जिसकी झलक आप उनके भाषणों में भी देख सकते हैं|
ऐसे ही काम की रोचक जानकारी और Latest Update के लिए फैक्ट दुनिया की Instagram Page को फॉलो करें