Water Animals Name in Hindi | पानी में रहने वाले 20 जानवरों के नाम

आज हम आपको पानी में रहने वाले जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में बताने वाले हैं। अक्सर बच्चों से पानी वाले जानवर और वाटर एनिमल के बारे में पूछा जाता है। तो आज हम ऐसे ही वाटर एनिमल्स के नाम बताने वाले हैं। जलीय जीवों को दो अलग-अलग भागों में बांटा गया है एक खारे पानी या समुद्र में रहने वाले जीव और दुसरे मीठे पानी यानि नदी में रहने वाले जीवों के नाम। आइये देखते हैं Water Animals Name in Hindi English की लिस्ट कौन-कौन से नाम हैं।

Water Animals Name in Hindi

पानी में रहने वाले जानवर – Water Animals in Hindi

ऐसे जीव जो पानी के अंदर अपना जीवनयापन करते हैं पानी में रहने वाले जानवर या जलीय जीव कहलाते हैं। हमारी पृथ्वी पर कई प्रकार के जीव-जंतु पाए जाते हैं। उनमे से कुछ थलचर होते हैं तो कुछ जलचर यानि धरती पर रहने वाले जानवर को थलचर और जल में पाए जाने वाले जानवर जलचर कहा जाता है। आज हम जलीय जीवों के बारे में बात करने वाले हैं।

पानी में रहने वाले जानवर कई सारे हैं और इनमे से कुछ जानवर नदी, तालाब, झील आदि में दिख जाते हैं तो कुछ जलीय जीव समुद्र के अंदर पाए जाते हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी की समुद्र के अंदर गहराई में ऐसे और भी जीव-जंतु रहते हैं जिनके बारे में शायद किसी को पता भी नही है समय-समय पर ऐसे जानवरों की पहचान की जाती है। खैर आज हम आपको जल में रहने वाले जीव के नाम हिंदी और अंग्रेजी में बताने वाले हैं।

पानी में रहने वाले 20 जानवरों के नाम (Water Animals Name in Hindi)

  1. शार्क – Shark
  2. व्हेल – Wheal
  3. ऑक्टोपस – Octopus
  4. मेंढक – Frog
  5. मछली – Fish
  6. केकड़े – Crab
  7. बत्तख – Duck
  8. हंस – Swan
  9. मगरमच्छ – Alligator
  10. झींगे – Lobster
  11. सांप – Snake
  12. डॉलफिन – Dolphin
  13. कछुआ – Turtle
  14. सील – Seal
  15. जलव्याघ्र – Sea Lions
  16. स्क्विड – Squid
  17. झींगा मछली – Lobster
  18. सीप – Oyster
  19. वालरस – Walrus
  20. केचुए – Earthworms

पानी में रहने वाले 5 जानवरों के नाम और जानकारी

१. शार्क – Shark

शार्क एक बड़े आकार की खतरनाक मछली है जो की समुद्र के अंदर गहरे पानी में पाई जाती है। यह एक शिकारी मछली है जिसके जबड़े बहुत ही मजबूत होते हैं। शार्क की कई सारी प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिसमे से व्हाइट शार्क सबसे खतरनाक मानी जाती है जो को इंसानों को भी अपना शिकार बना सकती है।

२. व्हेल – Wheal

व्हेल एक विशालकाय मछली है। इसकी प्रजाति ब्लू व्हेल को धरती का सबसे बड़ा जानवर कहा जाता है। एक ब्लू व्हेल 33 हाथियों के बराबर हो सकता है।

3. ऑक्टोपस – Octopus

ऑक्टोपस एक समुद्री जीव है जो की समुद्र की गहराई में सतह पर पाई जाती है। इसकी आठ भुजाएं होती हैं इसलिए इसे अष्टबाहू भी कहा जाता है। कुछ ऑक्टोपस जहरीले भी होते हैं जिसके काटने से इन्सान की मौत भी हो सकती है।

4. डॉलफिन – Dolphin

डॉलफिन एक जलीय जीव है जिसे हिंदी में सूंस कहा जाता है। यह बहुत ही समझदार होती है। यह एक मांसाहारी जीव है जो की छोटी-छोटी मछलियों को अपना शिकार बनाती है। भारत में गंगा नदी में डॉलफिन पाई जाती है जिसे गंगा सूंस कहा जाता है और इसे भारत का राष्ट्रिय जलीय जीव घोषित किया गया है।

५. वालरस – Walrus

वालरस एक विशाल शरीर वाला समुद्री स्तनपायी जानवर है। इनके मुंह में दो लम्बे दांत निकले होते हैं जिसे खांग कहा जाता है। इनकी लम्बी-लम्बी मूंछें भी होती हैं। वालरस समुद्री हिस्सों में निवास करते हैं और अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग बर्फ़ीले समुद्र में भोजन की तलाश में गुजारते हैं।

समुद्री जीवों के नाम – Sea Animals Name in Hindi

खारे पानी का सबसे स्त्रोत समुद्र है जो की बहुत ही बड़ी और गहरी होती है। समुद्र की गहराई में हजारों प्रकार के जीव-जंतु पाए जाते हैं। ऐसे जीव-जंतुओं को समुद्री जीव या खारे पानी में रहने वाले जानवर कहा जाता है। कुछ जानवर ऐसे होते हैं जोकि ज्यादातर समुद्र में पाए जाते हैं आइये इन समुद्र में रहने वाले जीवों के नाम जानते हैं:

  1. शार्क – Shark
  2. व्हेल – Wheal
  3. ऑक्टोपस – Octopus
  4. डॉलफिन – Dolphin
  5. कछुआ – Turtle
  6. सील – Seal
  7. जलव्याघ्र – Sea Lions
  8. स्क्विड – Squid
  9. झींगा मछली – Lobster
  10. सीप – Oyster
  11. केकड़ा – Crab
  12. वालरस – Walrus
  13. मगरमच्छ – Alligator
  14. समुद्री सांप – Sea Snake
  15. केचुए – Earthworms

मीठे पानी में रहने वाले जलीय जीवों के नाम

मीठे पानी वाले जल स्त्रोत नदी, तालाब, झील आदि हैं जिनके पानी खारे नही होते बल्कि मीठे होते हैं। ऐसे जानवर जो की नदी तालाब आदि में पाए जाते हैं मीठे जल वाले जलीय जीव कहलाते हैं। आइये ऐसे ही कुछ नदी में रहने वाले जानवरों के नाम जानते हैं:

  1. मेंढक – Frog
  2. मछली – Fish
  3. केकड़े – Crab
  4. बत्तख – Duck
  5. हंस – Swan
  6. दरियाई घोड़ा – Hippopotamus
  7. घड़ियाल – Alligator
  8. झींगे – Lobster
  9. सांप – Snake
  10. केचुआ – Earthworm

जल और थल दोनों में रहने वाले जीवों के नाम – (उभयचर प्राणी के नाम)

कुछ जीव-जंतु ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ पानी में ही नही बल्कि पानी के बाहर थल यानी जमीन में भी जीवित रह सकते हैं। ऐसे जीवों को उभयचर भी कहा जाता है। आइये ऐसे ही कुछ उभयचार जीवों के नाम जानते हैं।

उभयचर जंतुओं के नाम:

  • मेंढक
  • टोड
  • मगरमच्छ
  • घड़ियाल
  • कछुआ
  • बतख
  • सेलामेंडर

आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें निचे कमेंट करके जरूर बताएं।

FAQ about Water Animals in Hindi

Q. भारत का राष्ट्रिय जलीय जीव कौन सा है?

Ans: गंगा डॉलफिन को भारत का राष्ट्रिय जलीय जीव घोषित किया गया है।

Q. जल में रहने वाले को एक शब्द में क्या कहते हैं?

Ans: जल में पाए जाने वाले जंतु को “जलीय जीव” या “जलचर” कहा जाता है।

Q. पानी में रहने वाला सबसे बड़ा जानवर कौनसा है?

Ans: ब्लू व्हेल सबसे बड़ा जलीय जीव है।

Q. जल और थल दोनों में रहने वाला जीव को क्या कहते हैं?

Ans: उभयचर

आगे पढ़ें:

Leave a Reply