हिरन के बारे में 35 रोचक जानकारी Information About Deer in Hindi

आज हम आपके लिए लेकर आये हैं हिरण के बारे में जानकारी (Information about Deer in Hindi) और  आपको बताएँगे 35 रोचक, ज्ञानवर्धक और मजेदार तथ्य। आप इन जानकारियों हिंदी में हिरण पर निबंध (essay on deer in Hindi) लिखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

Interesting Information About Deer in Hindi (1-20)

1. हिरन अंटार्कटिका को छोड़कर दुनिया के हर क्षेत्र में पाए जाते हैं। 

2. पूरी दुनिया में हिरण की लगभग 60 प्रजातियाँ पायी गयी हैं।

3. हिरन आकार में बहुत छोटे और बहुत बड़े भी हो सकते हैं। इनकी ऊंचाई प्रजाति के अनुसार 12 इंच से 7 फीट तक हो सकती है।

4. पुडू (Pudu) नामक प्रजाति में सबसे कम ऊंचाई वाले हिरण पाए जाते हैं यह सिर्फ 12-17 इंच ऊँची होती हैं और इनका वजन केवल 9 किलो के आसपास होता है।

5. भारत में सबसे छोटे हिरण की प्रजाति को “माउस डियर” कहा जाता है। हालही में इसे छत्तीसगढ़ में देखा गया था इससे पहले इसे एक विदेशी नागरिक द्वारा सन 1905 में देखा गया था।

chevrotain-mouse-deer-in-hindi
Chevrotain (Mouse Deer)


6.
माउस डियर बेहद शर्मीले प्रजाति के होते हैं और इसकी लंबाई बमुश्किल 15 इंच होती हैं। इसे इंडियन चेर्वोटैन के नाम से भी जाना जाता हैं। 

7. वहीँ सबसे बड़ी हिरण की प्रजाति के बारे में बात करें तो इस प्रजाति को moose कहा जाता है इनकी ऊंचाई 6.5 फीट और वजन 820 किलो तक हो सकता है

यह भी पढ़ें:

8. इससे पहले सबसे बड़ी हिरण प्रजाति आयरिश थी जो 11,000 साल पहले विलुप्त हो गई। इसके कंधे तक की ऊंचाई 7 फीट और एंटलर को मिलाकर 12 फीट हुआ करती थी

9. हिरण की केवल एक प्रजाति अफ्रीका में रहती है – लाल हिरण।

10. नर हिरण के सिर पर हर साल नए antlers उगते हैं।

11. Antler दुनिया का सबसे तेज गति से उगने वाला उत्तक (tissue) है।

12. हिरण के गर्भावस्था का समय आकार के अनुसार भिन्न होता है। आम तौर पर, प्रजातियां जितनी बड़ी होती हैं, उतनी ही लंबी अवधि होती है।

13. हिरण अपने जन्म के आधे घंटे के भीतर चलना शुरू कर देते हैं।

14. अधिकांश हिरण सफेद धब्बों के साथ पैदा होते हैं लेकिन एक साल के अंदर ये दाग खत्म हो जाते हैं।

15. युवा हिरण आमतौर पर अपनी मां के साथ लगभग एक साल तक रहते हैं।

16. हिरण क्या खाता है? हिरण शाकाहारी होते हैं, वे केवल वनस्पति खाते हैं। एक हिरण के आहार में घास, छोटी झाड़ियाँ और पत्तियाँ शामिल होती हैं

17. हिरण की सभी प्रजातियों के पेट में चार कक्ष होते हैं, जो उन्हें जुगाली करने में मदद करते  है। यह आंशिक रूप से भोजन चबाने की प्रक्रिया है, इसे चबा कर रखना और फिर से चबाना आसान है जिससे इसे पचाने में आसानी होती है

Facts about deer in Hindi
Interesting Information About Deer in Hindi

18. हिरण बहुत अच्छे तैराक भी होते हैं और ये दूर जाने के लिए जल धाराओं और नदियों का भी उपयोग करते हैं।

19. हिरण की दौड़ने की रफ़्तार 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

20. ये लगभग 30 फीट तक छलांग लगा सकते हैं।

Interesting Information About Deer in Hindi (21-35)

21. इनकी उछलने की ऊंचाई 10 फीट तक हो सकती है।

22. हिरण का जीवनकाल प्रजाति के अनुसार औसतन 10 से 25 साल तक हो सकता है।

23. हिरण की सुनने की क्षमता हम इंसानों से बहुत बेहतर होती है, ये आसानी से ध्वनि के स्त्रोत का पता लगा सकती हैं। यह माना जाता है कि इनके कान बेहद ही संवेदनशील होते हैं ये आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि आवाज कितनी दूर से आ रही है।

24. हिरण की आँखें उसके सिर के किनारे पर स्थित होती हैं। इसका लाभ यह है कि हिरण खुद के आसपास 310 डिग्री देखने में सक्षम हैं।

25. इनकी आँखें बहुत बड़ी और देखने में बहुत सुन्दर होती हैं।

26. इस तरह की आँखों की बनावट का नुकसान भी है, ये दोनों आंखों को एक स्थान पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम नहीं हैं।

27. हिरण की आँखों की एक और खास बात यह है की ये color-blind होते हैं और इन्हें लाल और हरा रंग दिखाई नही देता है। हाँ ये नीले रंग और ultraviolet किरणों को देख सकते हैं।

28. हिरण के सूंघने की क्षमता मनुष्य से 100 गुना अधिक होती है।

29. हिरण दुनिया भर के कई जंगली जानवरों के शिकार हैं, जिनमें भेड़िये, प्यूमा, जगुआर, बाघ, भालू और कभी-कभी लोमड़ी शामिल हैं। इनका शिकार इंसान भी करते हैं।

30. सर्दियों में, हिरण कम सक्रिय होते हैं ताकि उर्जा की बचत की जा सके क्योंकि इस दौरान भोजन कम उपलब्ध होता है।

31. हिरण आराम करते समय पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के साथ खुद को उत्तर और दक्षिण दिशा में रखने की कोशिश करते हैं।

32. Red deer प्रजाति के पुरुष हिरण मादा को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अलग प्रकार की ध्वनि निकालते हैं।

33. हिरण के नवजात बच्चे में कोई गंध नही होती इसलिए ये शिकारी जानवरों से बच जाते हैं।

34. हिरण भी अपना क्षेत्र निर्धारित करते हैं और उसी इलाके में भोजन की तलाश करते हैं इनका इलाका 30 मील तक फैला हो सकता है।

35. हिरण एक सामाजिक प्राणी है ये झुण्ड बनाकर रहना पसंद करते हैं और झुण्ड का नेतृत्व अक्सर नर द्वारा किया जाता है।

हमें उम्मीद है की हिरण के बारे में जानकारी (Information About Deer in Hindi) पढ़कर   आपको अच्छा लगा होगा। आप इसे हिरण पर निबंध (Essay on Deer in Hindi)लिखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply