तोते के बारे में 30 रोचक जानकारी – Information About Parrot in Hindi

आज हम आपके लिए लेकर आये हैं तोते के बारे में जानकारी (Information about Parrot in Hindi) और  आपको बताएँगे 30 रोचक और मजेदार तथ्य जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों। आप इन जानकारियों हिंदी में तोते पर निबंध (essay on parrot in Hindi) लिखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

तोते के बारे में रोचक जानकारी – Amazing Information about Parrot in Hindi

1. ऑस्ट्रेलियन नाइट तोते को दुनिया का सबसे मायावी और रहस्यमय पक्षी माना गया है, इस प्रजाति के पक्षी को इस सदी में केवल तीन लोगों के द्वारा देखे जाने की पुष्टि हुई है।

2. क्या आपको पता है? भारत में तोते को पिंजड़े में पालना गैर कानूनी है।

3. तोते के पंख में प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरिया तत्व पाए जाते हैं।

4. तोते ही एकमात्र ऐसे पक्षी हैं जो अपने पैरों से खाना पकड़ कर ठीक उसी तरह खा सकते हैं जैसे हम इंसान अपने हाथों से खाते हैं।

parrot in hindi - Tote ke bare mein
Amazing Information about Parrot in Hindi

5. माना जाता है कि तोते सबसे बुद्धिमान प्रजाति के पक्षियों में से एक हैं।

6. तोते को पढना, गिनना, रंगों और आकृतियों को पहचानना सिखाया जा सकता है।

7.  तोते की कितनी प्रजाति होती है? पूरी दुनिया में तोते की लगभग 400 से भी ज्यादा प्रजाति पाई जातीं हैं।

8. Puck नामक तोते का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज क्योंकि इसने 1728 शब्द याद कर लिए थे।

9. कुछ प्रजातियाँ ऐसी भी होती हैं जो इंसानों की आवाज़ की नकल कर सकते हैं।

10. तोते के बारे में रोचक तथ्य यह भी है की तोते पराबैंगनी प्रकाश (अल्ट्रावायलेट किरणों) को भी देख सकते हैं, जबकि हम मनुष्य ऐसा नहीं कर सकते।

11. तोते अलग-अलग आकार और वजन के होते हैं। औसतन एक तोते का आकार 3.5 से 40 इंच (8.7 से 100 सेंटीमीटर) और वजन 64 ग्राम से 1.6 किलोग्राम हो सकता है।

12. काकापो (Kakapo) तोता दुनिया का सबसे भारी तोता है। इसका औसत वजन 4 किलोग्राम होता है।

13. दुनिया के सबसे छोटे और हल्के तोते का नाम पिग्मी (Pygmy) है जिसका औसत वजन 10 ग्राम होता है।

14. तोते की उम्र कितनी होती है? तोते का जीवनकाल अन्य पक्षियों की तुलना में अधिक होता है, कई बार ये आपके साथ उम्रभर भी रह सकते हैं तो कई बार ये अपने मालिक से अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। आमतौर पर बड़ी प्रजाति के तोते अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं जो की 30-70 साल तक भी जी सकते सकते हैं।

तोते के बारे में जानकारी – Information about Parrot in Hindi

15. सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाले तोते का नाम कुकी (Cookie) है जिसकी सन 2016 में 83 साल की आयु में मौत हो गयी। इसने अपना लगभग पूरा जीवनकाल Brookfield Zoo में बिताया।

15. तोता क्या-क्या खाता है? अधिकांश तोते भोजन के रूप में बीजों का उपयोग करते हैं। इसके अलावा ये फल, फूल या छोटे कीड़े भी खा सकते हैं। यानि ये शाकाहारी भी होते हैं और मांसाहारी भी।

16. इस बात का हमेशा ध्यान रखें – तोते को कभी भी चॉकलेट नही खिलाना चाहिए, यह उनके लिए जहरीला होता है और इससे उनकी जान जा सकती है।

17. Hyacinth नाम के तोते की चोंच इतनी मजबूत होती है की यह कठोर नारियल को भी तोड़ सकती है।

18. सन 1800 के अंत में, एक स्कॉच व्हिस्की कंपनी ने मार्केटिंग के लिए 500 तोते का इस्तेमाल किया था। उन्होंने अपने प्रचार के लिए कुछ स्लोगन बनाकर तोतों को रटवा दिया था और फिर उन्हें अलग-अलग पबों को दे दिया गया था।

19. तोते के बारे में यह अनोखी बात है कि अधिकांश तोते एक पैर पर खड़े होकर सोते हैं।

20. आपको जानकर हैरानी होगी की तोते का 2 करोड़ 30 लाख साल पुराना जीवाश्म पाया गया है जिनके हड्डियों की संरचना आज के तोते की तरह ही थे।

21. तोते कितने अंडे देते हैं? आमतौर पर ये एक समय में दो से आठ अंडे देते हैं, जिन्हें 18 से 30 दिनों तक सेने की आवश्यकता होती है, माता-पिता दोनों मिलकर अंडे को सेते हैं।

22. तोते के बच्चे अपने जीवन के पहले दो हफ्तों के लिए अंधे होते हैं। तीन सप्ताह में, वे अपने पंख विकसित करना शुरू कर देते हैं। एक से चार साल बाद ही ये चूजे पूरी तरह से परिपक्व हो पाते हैं।

Parrot ki photo - तोते के बारे में जानकारी

23. आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि तोते की कई प्रजातियां ऐसी भी होती हैं जिनमे नर और मादा एक समान होते हैं और लिंग पता करने के लिए रक्त परीक्षण करना पड़ता है।

24. तोते छेद वाले घोंसले में रहना पसंद करते हैं। वे अपने घोंसले का निर्माण पेड़ों के छेद, चट्टानों के गुहाओं या जमीन की सुरंगों में करते हैं।

25. तोते मिलनसार और सामाजिक पक्षी होते हैं और इन्हें झुण्ड में रहना पसंद होता है।

26. यह भी देखा गया है की यदि तोता लम्बे समय तक अकेला रहे तो वह बोर होकर पागल भी हो सकता है। इन्हें प्यार और दुलार चाहिए होता है, ये किसी न किसी के सम्पर्क में रहना पसंद करते हैं, ये लम्बे समय खाली नही रह सकते। इसलिए इन्हें कभी भी लम्बे समय तक पिंजड़े में खाली नही छोड़ना चाहिए।

27. तोते को संगीत पसंद होता है, वे संगीत की ताल को महसूस कर सकते हैं और समझ भी सकते हैं।

28. तोते के बारे में एक और आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि यदि आप एक तोते को बोलना सिखाते हैं और इसे जंगली में छोड़ देते हैं तो यह बाकी तोतों को भी बोलना सिखा सकता है।

29. तोता का एक नस्ल ऐसा भी है जो उड़ नही सकता, इसे काकापो (Kakapo) कहते हैं जो की अपनी भारी वजन की वजह से उड़ नही सकते।

30. दुर्भाग्य की बात है की काकापो की प्रजाति अब धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है – 2018 में इनकी संख्या केवल 149 रह गयी थी।

FAQ – About Parrot in Hindi

Q. तोता क्या खाता है?

Ans. तोते सब्जियां, अनाज के दाने, बीज, फल, फूल आदि खाते हैं।

Q. क्या तोता मांसाहारी है?

Ans. तोता एक सर्वाहारी पक्षी है यानि ये शाकाहारी भी होते हैं और मांसाहारी भी। ये फल-सब्जियों के अलावा छोटे-छोटे कीड़े भी खा सकते हैं।

Q. तोते को क्या नहीं खिलाना चाहिए?

Ans. तोते को दूध, दूध से बने पदार्थ, चॉकलेट, एवोकाडो आदि नही खिलाना चाहिए ये सभी उनके शरीर के लिए हानिकारक होते हैं।

Q. तोते की उम्र कितनी होती है?

प्रजाति के अनुसार तोते का जीवनकाल 30 से 70 साल तक हो सकता है।

आगे पढ़ें:

आपको तोते के बारे में जानकारी (Parrot information in Hindi) पढ़ कर कैसा लगा हमें जरुर बताएं। इसे आप essay on parrot in Hindi की तरह भी उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *