सेब के बारे में 40 रोचक जानकारी और फायदे – Information About Apple in Hindi

सेब यानि एप्पल, हम सबके पसंदीदा फलों में से एक है। आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं। हम सेब के बारे में आपको कुछ मजेदार जानकारियाँ (Information About Apple in Hindi) देना चाहते हैं, इसके साथ ही आपको यह भी बताना चाहते हैं की सेब खाने से क्या फायदे हैं। अगर आपको भी सेब खाना पसंद है तो नीचे सेब के बारे में कुछ lines लिखें गये हैं जिन्हें आपको जरुर पढना चाहिए।

सेब के बारे में जानकारियाँ और रोचक तथ्य

1. सेब को फ्रिज से बाहर रखने पर वह 10 गुना तेजी से पकता है।

2. कभी आपने सोचा है कि सेब पानी में क्यों तैरते हैं? इसका कारण यह है कि इसके अंदर का 25 प्रतिशत भाग हवा से बना होता है।

3. धरती पर सेब बहुत पहले से मौजूद हैं। 6500 ईसा पूर्व आसपास से इसके पुरातात्विक साक्ष्य पाए गये हैं।

4. वैज्ञानिकों के अनुसार दुनिया में पहली बार सेब हजारों साल पहले मध्य एशियाई देश कज़ाख़िस्तान में पैदा हुए थे।

5. आम और केले के बाद सेब दुनिया का तीसरा सबसे लोकप्रिय फल है।

6. नींद भगाने के लिए कॉफ़ी की तुलना में एक सेब अधिक कारगर है इसकी प्राकृतिक चीनी कैफीन की तुलना में अधिक शक्तिशाली है।

7. दुनिया का सबसे बड़ा सेब जापान में पाया गया था जिसका वजन 1.849 किलोग्राम था।

8. दुनियाभर में सेब की 7500 से भी ज्यादा किस्में (प्रजातियाँ) पायी जाती हैं।

9. सेब तीन रंगों में पाए जाते हैं – पीला, हरा और लाल।

10. सेब (apple) सबसे ज्यादा कहाँ पाया जाता है? चीन, U.S, टर्की, पोलैंड और इटली सबसे ज्यादा सेब उत्पादक देश हैं।

11. एक सेव में औसतन 10 बीज होते हैं।

12. भारत में सेब का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन है? जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य सेब उत्पादन में सबसे आगे हैं।

सेब के पेड़ की जानकारी – Apple Tree information in Hindi

seb-apple-ka-tree
सेब का पेड़ (Apple tree)

13. सेब (Apple) के पेड़ 100 से अधिक वर्षों तक जीवित रह सकते हैं।

14. सेब के पेड़ों को अपना पहला फल देने में चार से पांच साल लगते हैं।

15. दरअसल सेब का पेड़ गुलाब की प्रजाति का ही एक हिस्सा है।

16. सेब के फलने से पहले इसपर फूल लगते हैं जो की गर्मी के मौसम में फूलते हैं।

17. इसके फूल बहुत ही खूबसूरत होता है जिसका रंग सफ़ेद, गुलाबी और पीला होता है।

seb-ka-phool
सेब का फूल

18. पेड़ पर एक सेब के फल के लिए लगभग 50 पत्तियों से उर्जा संग्रहित करने की जरूरत पड़ती है।

19. जंगली सेब के पेड़ों पर फल कांटेदार शाखाओं द्वारा संरक्षित होते हैं।

20. सेब के पेड़ अलग-अलग ऊंचाइयों तक बढ़ते हैं, जो पेड़ की प्रजाति के आधार पर 5 से 30 फीट तक हो सकते हैं

सेब खाने के क्या लाभ हैं? Benefits of Apple in Hindi

21. सेब में कौनसा विटामिन पाया जाता है? इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसके अलावा इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं।

22. सेब कभी भी छील कर नही खाने चाहिए, क्योंकि इसके छिलके में दो-तिहाई फाइबर और बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो की हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं।

23. सेब वजन कम करने के लिए फायदेमंद है।

24. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।

25. इसमें आयरन की मात्रा भी पाई जाती है जिससे एनीमिया की बीमारी में लाभ मिलता है।

26. यह आपके दांतों को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

27. दिल की बिमारी के खतरे को कम करता है।

28. रिसर्च में यह भी पाया गया है की सेव खाने से कैंसर का खतरा भी कम होता है।

29. अल्जाइमर से बचाता है।

30. इससे टाइप-2 मधुमेह का खतरा भी कम हो जाता है।

31. पाचन क्रिया को ठीक करता है।

32. कब्ज और दस्त जैसी समस्याओं से बचाता है।

33. गुर्दे की पथरी (स्टोन) को बनने से रोकता है।

34. हड्डियों को मजबूत करता है।

35. यह मस्तिष्क के लिए भी बहुत ही लाभदायक है। यह एकाग्रशक्ति और याददाश्त को बढ़ाने में मदद करता है।

36. शरीर से कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है।

37. आँखों से जुडी समस्याएं जैसे ग्लूकोमा, आखों की रौशनी कम होना आदि को भी ठीक कर सकता है।

38. त्वचा (स्किन) के लिए भी फायदेमंद है, चेहरे की झुर्रियां, दाग-धब्बे को दूर करता है।

39. एप्पल जूस को बालों पर लगाने से रुसी (dandruff) खत्म हो जाते हैं।

40. इसमें एंटीओक्सिडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो की शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी है।

आगे पढ़िए:

आपको यह लेख सेब के बारे में जानकारियाँ (Information about apple in Hindi) कैसी लगी हमें जरुर बताएं। धन्यवाद!

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *