बाज़ से जुड़े 20 रोचक तथ्य – About Eagle in Hindi
20 Information About Eagle in Hindi
2. दुनिया भर में बाज के 60 से भी ज्यादा प्रजातियाँ पाई जातीं हैं।
3. बाज एक ऐसा शक्तिशाली पक्षी है जो की लगभग 6 किलो तक का वजन उठा कर आसमान में उड़ सकता है जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
4. बाज़ मांसाहारी होते हैं और उनके शिकार में मछली, खरगोश, गिलहरी, चूहे, कम रफ़्तार में उड़ने वाले दुसरे पक्षी, यहाँ तक की लोमड़ी व हिरन भी शामिल हैं।
5. बाज बार-बार एक जगह से दुसरे जगह विस्थापित नही होते हैं। वे उम्रभर एक ही जगह पर रहना पसंद करते हैं लेकिन भोजन की कमी होने की स्थिति में वे अपना स्थान बदल भी सकते हैं।
6. बाज के घोंसले आकार में बहुत बड़े होते हैं जिनका व्यास लगभग 5 से 6 फीट और 2 से 4 फुट लम्बा हो सकता है। यदि पेड़ मजबूत है, तो वे एक ही घोंसले का इस्तेमाल हर बार करते हैं, और हर साल नए सामग्रियों को एकत्र करते हैं, इसलिए कुछ घोंसले बहुत भारी भी हो सकते हैं।
7. मादा बाज़ 1-3 सफ़ेद रंग के अंडे देती है जिसे वह 35 दिनों तक सेती है इस दौरान नर बाज़ की जिम्मेदारी होती है की वह भोजन और अन्य सामग्री इक्कठा करे।
8. ईगल के बच्चे बड़ी तेजी से विकास करते हैं और जन्म के बाद 6 सप्ताह में ही इनका वजन 3 से 4 किलो तक हो जाता है।
यह भी पढ़ें:
- तितलियों के बारे में 30 रोचक तथ्य – Butterfly in Hindi
- Mike Miracle – एक अनोखा मुर्गा जो बिना सिर के 18 महीनों तक जीवित रहा
- हंस के बारे में 21 रोचक तथ्य – Swan in Hindi
- प्रकृति और जानवरों के बारे में 50 हैरान करने वाले तथ्य | Facts about Animal & Nature in Hindi
9. जैसा की आप जानते हैं की इनकी नज़र बहुत तेज़ होती है, इसके पीछे एक वजह यह भी है की इनकी गर्दन 270 डिग्री तक घूम सकती है इसके अलावा इनकी आँखे एकसाथ दो बिंदुओं पर फोकस कर सकतीं हैं इससे उन्हें आगे और साइड को एक साथ देखने की क्षमता मिल जाती है।
10. नर बाज का वजन मादा के मुकाबले 25% तक कम होता है।
11. बहुत कम लोगों को यह पता है की बाज पानी में तैर भी सकते हैं। एक बार जब वे पानी में उतर जाते हैं तो वे तब तक उड़ नही सकते जबतक की वे पानी से बाहर न आ जाएँ।
12. शिकार के समय बाज 100 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से झपट्टा मार सकते हैं जबकि इनकी नियमित उड़ान की रफ़्तार 30 मील प्रति घंटे होती है।
13. 1970 के दशक के दौरान, बाज़ लगभग लुप्त हो गये थे इसके बाद से उन्होंने एक उल्लेखनीय वापसी की है।
14. वैसे तो एक बाज की औसत उम्र 20 साल होती है लेकिन ये 70 साल तक भी जीवित रह सकते हैं।
15. इनकी आँखे बहुत तेज़ होती हैं, अपने शिकार को 5 किलोमीटर से भी देख लेते हैं और ये ultravilot light को भी देखने में सक्षम हैं।
16. हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार बाज को भगवान विष्णु का वाहन माना गया है।
17. आसमान पर बाज पक्षी बहुत ऊंचाई पर उड़ता है। यह आकाश में 10000 फ़ीट की ऊंचाई पर भी उड़ सकता है।
18. आपने इसे बिना अपने पंख को हिलाये आकाश में मंडराते हुए जरुर देखा होगा। यह आसमान में देर तक बिना पंख हिलाए उड़ सकता है।
19. अरब देशों में बाज पालना एक शान की बात है और यूएई देश का राष्ट्रीय पक्षी बाज ही है।
20. बाज की आवाज बहुत तेज होती है और इसे बहुत दूर तक सुना जा सकता है।
बाज के बारे में (Information About Eagle in Hindi) यह रोचक जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं। आप इन जानकारियों का उपयोग बाज पर निबंध (Essay On Eagle In Hindi) लिखने के लिए भी कर सकते हैं।