राजस्थान के बारे में 22 रोचक जानकारी – Facts about Rajasthan in Hindi

आज हम आपको राजस्थान के बारे में जानकारी (Facts about Rajasthan in Hindi) देने जा रहे हैं। राजस्थान से जुड़े कई सारे रोचक और मजेदार तथ्य हैं जिनके बारे में हम आज बात करने वाले हैं। हमें उम्मीद है ये जानकारियां आपको जरुर पसंद आयेंगीं और आपका ज्ञानवर्धन भी करेंगी। आप अपनी राय कमेंट के माध्यम से हमें जरुर बताएं।

Interesting Information & Facts About Rajasthan in Hindi

#1. राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। यह 342,239 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।


#2. राजस्थान के लगभग हर शहर को रंगों के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर गुलाबी शहर के नाम से प्रसिद्ध है, उदयपुर सफेद है, जोधपुर नीला और झालावाड़ की पहचान बैंगनी है।

Jodhpur-blue-city-Rajasthan facts in Hindi

#3. राजस्थान राज्य का गठन 30 मार्च 1949 को 22 शाही राज्यों और रियासतों के विलय के बाद हुआ था।

#4. समुद्र तल से 1,722 मीटर ऊपर और अरावली पर्वतमाला के उच्चतम बिंदु पर स्थित, माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन में झरने, झीलें और हरे भरे जंगल हैं जो की इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं।

#5. राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के अलावा, जैसलमेर भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला है, जिसका क्षेत्रफल 39313 वर्ग किलोमीटर है।

#6. थार रेगिस्तान भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है जो की भारत और पाकिस्तान के बीच एक सीमा भी बनाता है। रेगिस्तान लगभग 120,000 वर्ग मील का है, जिसका 90% हिस्सा राजस्थान में और बाकी पाकिस्तान में है।

Rajasthan Desert

#7. लूनी नदी भारत की एकमात्र खारी नदी है जो की थार रेगिस्तान से गुजरती है और गुजरात में कच्छ के रण में समाप्त होती है। इसके अलावा यह एकमात्र ऐसी नदी है जो की रेगिस्तान से गुजरती है।

#8. राजस्थान कई सारे प्राचीन किलों का एक शहर है। जयपुर में हवा महल, उदयपुर में लेक पैलेस, जैसलमेर में गोरबंद पैलेस, डूंगरपुर में उदय बिलास पैलेस, जोधपुर में उमीद भवन पैलेस और डेल्हा गढ़ में देवी गढ़ पैलेस जैसे बड़ी संख्या में किले हैं जो की भारत के गौरवशाली प्राचीन इतिहास की निशानियाँ हैं।

#9. किलों की इस श्रंखला में एक किला और है जिसका नाम है भानगढ़ का किला जो की दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। 17 वीं शताब्दी में भारत के राजघरानों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब इसे दुनिया की सबसे भुतहा जगहों में से एक माना जाता है। यहां तक ​​कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तरफ से लोगों को रात में इस किले में प्रवेश करने से मना किया है।

Haunted fort of Bhangarh

#10. राजस्थान के बीकानेर शहर से लगभग 30 किमी दूर देशनोक नामक स्थान में करणी माता मंदिर स्थित है जिसे चूहा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में लगभग 25 हजार काले चूहे रहते हैं। यहाँ चूहों को बहुत ही शुभ माना जाता है, और भक्त बड़ी श्रद्धा से उन्हें प्रसाद देते हैं।

#11. जैसलमेर शहर से लगभग 18 किमी दूर, कुलधरा नाम का एक गाँव है जो की कई सारे रहस्यों को अपनेआप में समेटे हुए है। ऐसा माना जाता है कि इस शहर को 1800 के दशक में ग्रामीणों ने छोड़ दिया था। कहा जाता है की एक ही रात में पूरा गाँव खाली हो गया था। इसके पीछे क्या वजह थी यह कोई नही जनता। यहां तक ​​कि आज तक, कोई नहीं जानता कि वे सभी कहां गए।

#12. हमें चीन की दिवार के बारे में तो पता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि राजस्थान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार है जो की कुंभलगढ़ किले की एक दीवार है। यह 36 किलोमीटर लंबा है।

Kumbhalgarh fort Rajsthan

#13. स्थानीय मान्यता के अनुसार रावण की पत्नी मंदोदरी का जन्म राजस्थान के मन्दौर शहर में हुआ था इसलिए कई लोग रावण को राजस्थान का जमाई भी मानते हैं।

#14. इस प्रदेश में 5 राष्ट्रीय उद्यान हैं जो की भरतपुर बर्ड सेंचुरी, दर्राह नेशनल पार्क, डेजर्ट नेशनल पार्क, सरिस्का टाइगर रिजर्व और रणथंभौर नेशनल पार्क हैं।

National Park Rajasthan Facts in Hindi

#15. अगर धार्मिक स्थलों की बात करें तो अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह, बिनगया बौद्ध गुफाएँ, पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर, चित्तौरगढ़ में कीर्ति स्तम्भ, पोखरण में रामदेवरा और कई अन्य लोकप्रिय धार्मिक स्थल शामिल हैं।

#16. क्या आप जानते हैं राजस्थान का हस्तशिल्प बाजार पूरे देश का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा बाजार है। यहाँ आपको जगह-जगह रंगबिरंगी और सुन्दर कलाकृतियों से सजा हुआ बाजार देखने को मिलेगा।

#17. जयपुर के प्रतिष्ठित ईमारत हवा महल का निर्माण सन 1799 में राजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा किया गया था। इस शानदार स्मारक में कुल 953 छोटी खिड़कियां हैं और यही कारण है कि इसे हवा महल कहा जाता है।

Hawa-mahal-Rajasthan facts

#18. इस राज्य के विभिन्न दृश्यों को आप कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में देख सकते हैं। यहाँ की एतिहासिक दुर्ग, किलों व भवनों का फिल्मों में बखूबी उपयोग किया जाता है। यह सिर्फ बॉलीवुड ही नही बल्कि हॉलीवुड फिल्मो के लिए भी बेहद पसंद किया जाने वाली फिल्म शूटिंग स्पॉट में से एक है। बाजीराव मस्तानी, मुगल-ए-आजम, पहेली, पीके, रंग दे बसंती, लम्हे, The Dark Knite Rises आदि कई सारी फिल्मों की शूटिंग यहां हुई।

#19. राजस्थान में यूनेस्को द्वारा घोषित 8 विश्व धरोहर स्थल हैं- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जंतर मंतर,चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, अंबर फोर्ट, जैसलमेर का किला, गैगरॉन का किला।

#20. अरावली पर्वत भारत का सबसे पुराना पर्वतमाला है यहाँ तक की यह हिमालय से भी पुराना है।

Aravali-parwatmala
Image Source: Wikimedia

#21. राजस्थान कभी दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता, सिंधु घाटी सभ्यता का हिस्सा हुआ करता था। बीकानेर से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर कालीबंगन में प्राचीन सभ्यताओं से जुडी कलाकृतियों का पता चला है, जो शायद दुनिया के सबसे पुराने हैं।

#22. आधुनिक भारतीय इतिहास में जैसलमेर के एक शहर पोखरण का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह 1974 में भारत का पहला परमाणु परीक्षण और 1998 में दूसरा परमाणु परीक्षण स्थल था।

आपको राजस्थान के बारे में ये जानकारियां और रोचक तथ्य (Facts about Rajasthan in Hindi) कैसी लगीं? हमें जरुर बताएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *