ऊंट के बारे में 35 दिलचस्प जानकारी Information About Camel in Hindi

आज हम रेगिस्तान के जहाज ऊंट के बारे में जानकारी (information about camel in Hindi) देने वाले हैं। इन रोचक और मजेदार तथ्यों का उपयोग कर आप ऊंट पर निबंध भी लिख सकते हैं।

ऊंट एक चार पैरों वाला जानवर है। यह रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। इसे रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है। इसके चार पैर, दो आँखे, दो कान और पीठ पर उभरा हुआ एक कूबड़ होता है। यह कूबड़ इसकी पहचान है जो की इसे अन्य जीवों से अलग बनाता है।

ऊंट के बारे में 35 रोचक तथ्य – Information About Camel in Hindi

1. ऊंट बिना पानी पिए बहुत लम्बे समय तक रह सकते हैं। हालाँकि ये जब पानी पिते हैं तो एक बार में 150 लीटर पी जाते हैं।

2. ऊंट के कूबड़ में क्या संचित होता है? माना जाता है की ऊंट अपने शरीर का सारा पानी अपनी कूबड़ में जमा करके रखता है, लेकिन यह बात गलत है। दरअसल इनके कूबड़ में पानी नही बल्कि वसा जमा होता है जो की उनके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

3. ऊंटों को “रेगिस्तान का जहाज” भी कहा जाता है क्योंकि उनका उपयोग रेगिस्तान में वस्तुओं को लाने और ले जाने के लिए किया जाता है।

4. इनके कूबड़ में जमा वसा जरुरत पड़ने पर भोजन और पानी के रूप में बदल जाता है।

5. ऊंट के पलकों के तीन परत होते हैं जो उन्हें रेगिस्तान के धूलों से बचाते हैं।

6. इनके देखने और सुनने की क्षमता भी अधिक होती है।

7. ऊंट की ऊंचाई कितनी होती है? इनकी ऊंचाई 7 फीट तक हो सकती है।

camel information in hindi

8. ऊंट एक शांत प्रजाति का जानवर है शायद यही वजह है की अरब संस्कृतियों में ऊंट को धैर्य, सहनशीलता और धीरज का प्रतीक माना गया है।

9. ऊंट दिखने में बड़े धीमे होते हैं लेकिन ये 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं हालांकि इस रफ्तार से ये अधिक समय तक नही दौड़ पाते लेकिन फिर भी 40 किमी की गति से आराम से चल सकते हैं।

10. अरेबियन ऊंट के पीठ पर केवल एक कूबड़ होता है जबकि एशियाई ऊंटों के शरीर में दो कूबड़ होते हैं।

11. जब ये पैदा होते हैं तो इनके कूबड़ नही होते हैं लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ इनके कूबड़ के आकार बढ़ते जाते हैं और ठोस होते जाते हैं।

12. ऊंट क्या खाता है? ऊंट शाकाहारी होते हैं और पत्ते, पौधे, फल-फूल आदि खाते हैं।

13. ये 400 किलोग्राम का वजन उठाकर चल सकते हैं।

14. ऊंट में गर्भावस्था 9-14 महीने तक की होती है, यह अवधि भोजन की उपलब्धता पर भी निर्भर करती है।

15. ऊंट के बच्चे पैदा होने के कुछ घंटों बाद चलना शुरू कर देते हैं।

16. एक ऊंट का जीवनकाल 40 से 50 साल तक का होता है।

17. ऊंट कभी भी बेवजह नही थूकते हैं, इन्हें जब खतरा महसूस होता है तब इसे सुरक्षा तंत्र के रूप में उपयोग करते हैं।

18. एक ऊंट के नाक बड़े अद्भुत होते हैं। वे जल वाष्प बनाने का काम करते हैं जिसे जरुरत होने पर शरीर में वापस लाया जा सकता है।

19. ऊंट अपने पैर के विशेष डिजाइन के कारण रेत पर आसानी से चल पाते हैं। ऊंट के पैर में दो पंजे होते हैं जो जमीन पर रखने से फैलते हैं और रेत में धंसते नही हैं।

20. ये पथरीले रेगिस्तान पर चलने से बचते हैं क्योंकि इससे उनके पैरों को नुकसान पहुँचता है।

21. एक ऊंट आमतौर पर एक दिन में 40 किलोमीटर की यात्रा करता है।

22. आमतौर पर कांटेदार टहनियों को अन्य जानवर खाना पसंद नही करते लेकिन इसे ऊंट बड़े आराम से खा सकते हैं इससे इनके मुंह पर कोई चोंट नही लगती है।

23. इनके मुंह दो भाग में बंटे होते हैं ताकि ये अपने भोजन को प्रभावी तरीके से चबा कर खा सकें।

24. हम इंसानों के शरीर से अगर 15% पानी कम हो जाये तो हम dehydrated हो जाते हैं लेकिन ऊंट के शरीर का 25% पानी खत्म हो जाए तो भी वे डीहाइड्रेट नही होते हैं।

यह भी पढ़ें:

10 Sentences about camel in Hindi

25. इनके शरीर का तापमान 34 (रात के दौरान) से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस (दिन के दौरान) तक होता है। 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान बढ़ने पर उन्हें पसीना आने लगता है।

26. ऊंट के कान में ढेर सारे बाल होते हैं। जो की रेत और धूल को उनके कानों से दूर रखते हैं। कान और आंखों के अलावा, उनके नथुने रेत को दो सांसों को बीच में बंद करके प्रवेश करने से रोकते हैं।

27. इनके शरीर के फर सूरज की रौशनी को परावर्तित कर देते हैं यही वजह है की गर्म रेगिस्तान में भी ऊंट ज्यादा गर्म नही होते हैं।

28. ऊंटनी के दूध में गायों के दूध की तुलना में अधिक विटामिन सी और आयरन होता है साथ ही इसमें वसा भी कम होती है, और यह आपके लिए शरीर के लिए बहुत अच्छा है इसलिए अगर आपको मौका मिले तो ऊँटनी का दूध जरुर पियें।

29. अगर ऊंटनी के दूध का मिल्कशेक पीना हो तो आप अबू धाबी जा सकते हैं।

30. केन्या में जिन इलाकों में पुस्तकालय की सुविधा नही है वहां कैमल मोबाइल लाइब्रेरी का उपयोग होता है। यानि ऊंटों का उपयोग उन क्षेत्रों में किताबें लेजाने के लिए किया जाता है।

31. यूएई में हर साल अल-ढफरा ऊंट महोत्सव होता है। यहाँ ऊँटों के बीच सौंदर्य प्रतियोगिता होती है, जिसमे हजारों ऊंटों को खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करते देखा जा सकता है।

32. इतिहास में ऊँटों का उपयोग (विशेषकर रेगिस्तानी क्षेत्रों में) युद्ध के दौरान किया जाता था क्योंकि ये पानी और भोजन के बिना लंबी दूरी की यात्रा करने में सक्षम हैं।

33. ऊंट एक सामाजिक प्राणी है जो 30 ऊँटों का झुण्ड बनाकर एक साथ भोजन और पानी की तलाश में रेगिस्तानों में घूमते हैं।

34. ऊंट का वजन कितना होता है? अगर वजन की बात करें तो यह 600 किलो तक हो सकते हैं।

35. ऊंट का पेशाब ज्यादा तरल नही होता यह किसी सिरप की तरह मोटी होती है।

आपको ये जानकारियां (Information About Camel in Hindi) पढ़कर कैसा लगा हमें जरुर बताएं। हमें उम्मीद है की ऊंट के बारे में ये 35 lines और sentences आपको ऊंट पर निबंध (Essay on Camel in Hindi) लिखने में जरुर मदद करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *