घोड़े के बारे में 40 दिलचस्प जानकारी – Information About Horse in Hindi

आज हम आपको घोड़े के बारे में जानकारी (Horse information in Hindi) देना चाहते हैं, जो की बहुत ही रोचक और दिलचस्प हैं इनमे से कुछ जानकारियाँ ऐसी भी हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं। आप इन जानकारियों को घोड़े पर निबंध (Essay on Horse in Hindi) लिखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

घोड़े के बारे में रोचक जानकारी – Essay & Information About Horse in Hindi

1. धरती पर मौजूद सभी स्तनपायी जानवरों की तुलना में घोड़े की ऑंखें सबसे बड़ी होती हैं।

2. घोड़े की ऑंखें उनके सर के अगल-बगल होती हैं यही वजह है की इनकी देखने की क्षमता 360 डिग्री है।

3. ये एक ही समय में दो अलग-अलग जगहों पर देख सकते हैं।

4. पूरी दुनिया में घोड़े के 350 से भी अधिक नस्लें हैं।

5. ये बहुत ही रहस्यमयी बात है जिसे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। घोड़े की सबसे पुरानी नस्ल अरेबियन नस्ल है और विशेषज्ञों के अनुसार ये मिस्र के पिरामिड काल यानी लगभग 4500 साल से मौजूद हैं।

6. घोड़ों के झुण्ड में सभी घोड़े एकसाथ नही लेटते हैं उनमे से कुछ घोड़े हमेशा खड़े ही रहेंगे ताकि वे आसपास के सम्भावित खतरे पर नजर रख सकें।

7. ये खड़े होकर और लेट कर दोनों तरह से सो सकते हैं।

8. घोड़े के बारे में माना जाता है की इनकी याददाश्त बहुत तेज होती है और इस मामले में ये हाथी से भी अधिक तेज होते हैं।

9. एक वयस्क घोड़े के मस्तिष्क का वजन लगभग 22 औंस का होता है, जो की मानव मस्तिष्क के वजन से लगभग आधा होता है।

10. घोड़े कभी उल्टी नहीं कर सकते।

11. घोड़े के दांतों का आकार उनके मस्तिष्क के आकार से बड़े होते हैं।

12. आपने तस्वीरों में घोड़े को हँसते हुए तो देखा ही होगा लेकिन सच तो यह है की ये खुश होकर नही हँसते हैं दरअसल ऐसा करके ये बेहतर तरीके से सूंघने की कोशिश कर रहे होते हैं।

13. एक घोडा एक दिन में लगभग 100 लीटर पानी पी जाता है।

14. आमतौर पर घोड़े जहाँ देख रहे होते हैं उनके कान भी उसी दिशा में होते हैं लेकिन यदि उनके कान और आँख अलग-अलग दिशा में हों तो समझ लीजिये की वे दो अलग-अलग जगह पर देख रहे हैं।

15. इनके शरीर में पित्ताशय की थैली नही होती है।

16. घोड़े के प्रत्येक कान में 16 मांसपेशियां होती हैं, जिससे इसे वे 180 डिग्री तक घुमा सकते हैं।

17. एक घोड़े के दिल का वजन लगभग 4 से 5 किलो होता है।

18. किसी घोड़े को ठण्ड लगी है या नही यह कैसे पता लगायें? यह काम बहुत ही आसान है, अगर उनके कान ठन्डे हैं तो इसका मतलब यह है की घोड़े को ठण्ड लग रही है।

19. क्या आप जानते हैं? पालतू घोड़े की केवल एक ही प्रजाति है, लेकिन इसके लगभग 400 अलग-अलग नस्लें हैं जिन्हें रेसिंग और अन्य कामो के लिए प्रशिक्षित किया जा सकता है।

20. घोड़े के खुर उसी प्रोटीन से बने होते हैं जोकि इंसानों के बाल और नाख़ून में पाए जाते हैं।

21. एक घोड़ा रात में इंसान से बेहतर देख सकता है।

22. हालांकि, एक घोड़े को प्रकाश से अंधेरे और अंधेरे से प्रकाश में जाने पर अपनी आँखों को adjust करने में इंसान की तुलना में अधिक समय लगता है।

23. घोड़े के मुह में एक दिन में लगभग 10 गैलन लार पैदा होते हैं।

24. एक घोड़े के खुर को फिर से पूरी तरह से उगने में 9-12 महीने लगते हैं।

25. घोडा एक सामजिक प्राणी है ये अकेले रहना पसंद नही करते हैं। साथी की मृत्यु हो जाने पर ये शोक मानते हैं।

26. घोड़े के कान, नाक और चेहरे के हाव-भाव से आप उसके मूड का पता लगा सकते हैं।

27. कहा जाता है की ‘ओल्ड बिली’ नाम का 19 वीं सदी का घोड़ा 62 साल का था।

28. घोड़े आपस में बात करने के लिए अलग-अलग तरह की आवाजों का उपयोग करते हैं।

घोड़े के बारे में जानकारी – Horse Basic Information in Hindi

29. घोड़े की आयु कितनी होती है? इनकी उम्र लगभग 25 से 30 साल होती है।

30. घोड़े पैदा होने के कुछ घंटों बाद दौड़ना शुरू कर देते हैं।

31. एक घोड़े के दिल का वजन लगभग 4 से 5 किलो होता है।

32. घोड़े की स्पीड कितनी होती है? घोड़े की अधिकतम स्पीड 88 किलोमीटर नापी गयी है।

33. इनके शरीर में 205 हड्डियाँ होतीं हैं।

34. घोड़ा क्या खाता है? यह एक शाकाहारी जानवर है जो की पौधे, पत्तियां, फल, सब्जियां आदि खाता है।

35. घोड़े मीठे स्वाद वाली चीजों को खाना ज्यादा पसंद करते हैं, खट्टी और कडवी चीजों से दूर रहते हैं।

36. पुरुष और मादा घोड़े के दांतों की संख्या में अंतर होता है। नर घोड़े के मुहं में 40 दांत होते हैं जबकि मादा के पास केवल 36 दांत होते हैं।

37. दुनिया के सबसे छोटे घोड़े की ऊंचाई मात्र 14 इंच है, न्यू हैम्पशायर के इस पोनी घोड़े को आइन्स्टाइन नाम दिया गया है।

38. क्या आपको पता है? घोड़े को नापने के लिए हाथ का उपयोग किया जाता है। जहाँ एक हाथ का मतलब 4 इंच होता है।

39. भारत में घोड़ों की कई नस्लें पाई जाती हैं जिनमे से मुख्य नस्लों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:

  • मारवाड़ी घोड़ा : यह राजस्थान के मारवाड़ इलाके में पाए जाते हैं। इनके कान मुड़े हुए होते हैं और यह उनकी खास पहचान है। ये अपने कानो को 180 डीग्री में मोड़ सकते हैं। इनका आकार 14 से 16 हाथ होता है।
  • काठियावाड़ी घोड़ा: इसकी जन्मस्थली गुजरात है। इसकी औसत ऊंचाई 147 cm यानि 14.2 हाथ होती है। इस नस्ल में काले रंग के घोड़े नही पाए जाते। भारत के कई स्थानों में सेना और पुलिस इसे घुड़सवारी के लिए उपयोग करती है।
  • स्पीती नस्ल: यह हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में पाए जाते हैं इसका नाम स्पीती घाटी पर रखा गया है। इनकी ऊँचाई अधिकतर 127 से.मी. होती है।
  • ज़नस्कारी: यह जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में बहुतायत रूप से पाए जाते हैं। ये ऊंचाई वाले इलाके में सामान ढोने के लिए बहुत उपयोगी हैं।
  • मणिपुरी नस्ल: असम और मणिपुर के क्षेत्रों में ये नस्ल पाए जाते हैं। इस नस्ल को विशेष तौर पर पोलो खेलने के लिए ब्रीड किया गया था।

40. मंगोलिया का Przewalski horse एक मात्र जंगली घोड़े की नस्ल है जो की अभी तक जीवित है।     हमें उम्मीद है आपको घोड़े के बारे में जानकारी (Information About Horse in Hindi) पढ़कर अच्छा लगा होगा। आप चाहें तो इसे घोड़े पर निबंध (Essay on horse in Hindi)लिखने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *