20 शाकाहारी जानवरों के नाम चित्र सहित – Herbivorous Animals Names in Hindi

अक्सर परीक्षा में बच्चों को पूछा जाता है: 10 शाकाहारी जानवरों के नाम बताओ, शाकाहारी जंतुओं के नाम या शाकाहारी पशुओ के नाम लिखिए। आज हम आपको शाकाहारी जानवरों के नाम हिंदी और इंग्लिश (Herbivorous Animals Names in Hindi) में बताने वाले हैं जो की आपके काम आएगी।

कई सारे पशु जैसे गाय, भैंस, बकरी आदि के बारे में हमें पता होता है की ये शाकाहारी जानवर हैं। लेकिन हमें जंगलों में रहने वाले जानवरों के बारे में जानकारी नही होती। कुछ जंगली जानवर ऐसे भी होते हैं जो दिखने में तो खतरनाक होते हैं लेकिन ये शाकाहारी होते हैं।

शाकाहारी जानवर किसे कहते हैं?

ऐसे जानवर जो मांस का सेवन नही करते और केवल पेड़-पौधे, घास, फल, पत्तियां, सब्जियां, कंद-मूल आदि खाते हैं शाकाहारी जानवर कहलाते हैं। ये जीव प्रकृति में छोटे से लेकर बड़े हर आकार में पाए जाते हैं। ऐसे जानवरों का पाचन तंत्र कुछ इस प्रकार होता है की बड़ी मात्रा में हरी पत्तियां और पौधे को खाकर पचा सकते हैं।

shakahari-janwaro-ke-naam Herbivorous Animals Names in Hindi

शाकाहारी जानवरों के नाम हिंदी इंग्लिश में – Herbivorous Animals Names in Hindi

  1. गाय (Cow)
  2. बकरी (Goat)
  3. हाथी (Elephant)
  4. घोडा (Horse)
  5. भैंस (Buffalo)
  6. भेंड़ (Sheep)
  7. ऊंट (Camel)
  8. गधा (Donkey)
  9. कंगारू (Kangaroo)
  10. दरियाई घोडा (Hippo)
  11. गैंडा (Rhinoceros)
  12. जेब्रा (Zebra)
  13. जिराफ (Giraffe)
  14. खरगोश (Rabbit)
  15. याक (Yak)
  16. पांडा (Panda)
  17. गोर्रिला (Gorrila)
  18. कोआला (Koala)
  19. बारहसिंघा (Reindeer)
  20. टपीर (Tapir)

शाकाहारी जानवरों के नाम और जानकारी

हमने आपको ऊपर शाकाहारी जंतुओं के नाम की लिस्ट दे दी है लेकिन हो सकता है की इनमे से किसी जानवर को आपने न देखा हो इसलिए हम निचे इन शाकाहारी जंतुओं के चित्र और उनके बारे में थोड़ी जानकारी दी है।

1. गाय – Cow

गाय एक घरेलु जानवर है। यह एक शाकाहारी पशु है। यह हरा घास खाना पसंद करती है। गायों को घरों में पाला जाता है और इन्हें खिलाने के लिए हरा चारा और भूसा आदि दिया जाता है।

2. बकरी – Goat

bakri-goat

बकरी एक शाकाहारी पशु है। यह घास, पत्तियां, फल आदि खाती है। बकरी दुनियाभर में पायी जाती है। यह लोगों के द्वारा दूध, मांस, खाल आदि के लिए पाला जाता है और पालतू पशु के रूप में भी रखा जाता है।

3. हाथी – Elephant

हाथी भी पूरी तरह से शाकाहारी है यह पेड़ों से पत्ते, फल, और छाल खाना पसंद करता है। ये विशालकाय जीव पूरी दुनिया में पाए जाते हैं।

4. घोड़ा – Horse

घोड़े भी गाय की तरह घास खाते हैं। हरा या सूखा घास इनके चारे के लिए उपयुक्त है। विभिन्न आकारों और प्रजातियों के घोड़े, मनुष्यों द्वारा पालतू जानवर, घुड़सवारी, माल-वाहक और खेल जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाते हैं।

पढ़ें: घोड़े के बारे में 40 रोचक जानकारियां

5. भैंस – Buffalo

भैंस का नाम भी शाकाहारी जानवर की लिस्ट में आता है। यह भी घास, भूसा, पातियाँ आदि खाते हैं। इसे भी मनुष्यों द्वारा दूध उत्पादन के लिए पाला जाता है।

6. ऊंट – Camel

camel

ऊंट पेड़ की पत्तियां, फूल-फल आदि खाते हैं। ऊंट मुख्य रूप से अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के इलाकों में पाए जाते हैं। वे घास, गेहूं, जई और अनाज आदि खा कर जीवित रहते हैं। ऊंट अपने कूबड़ में पानी जमा कर सकते हैं और सबसे कठोर जलवायु में भी जीवित रह सकते हैं। चूंकि ऊंट रेगिस्तानी क्षेत्रों के लिए अनुकूल होते हैं, वे मनुष्यों के लिए बड़े उपयोगी जानवर हैं।

पढ़ें: ऊंट के बारे में 35 रोचक जानकारी

7. गधा Donkey

गधे को घास, पत्तियां आदि खाना पसंद है। ये पूरी तरह से शाकाहारी होते हैं। एक घरेलु गधे को भूसा और हरा चारा खिलाया जाता है।

8. कंगारू – Kangaroo

कंगारू भी शाकाहारी जानवर हैं। ये हरे घास, पत्तियां, फूल आदि खाते हैं।

9. दरियाई घोडा – Hippo

दरियाई घोडा छोटे-छोटे घास खाना पसंद करते हैं। एक वयस्क हिप्पो एक दिन में 35किलो घास खाता है। दरियाई घोड़ा पानी के अंदर और सूखी जमीन पर रह सकता है यानी यह एक उभयचर जंतु है। ये उप-सहारा अफ्रीका में पाए जाते हैं और इन्हें धरती का तीसरा सबसे बड़ा स्तनपायी जानवर माना जाता है। वे दरियाई घोड़ा परिवार से संबंधित हैं और छोटी घास और कुछ जलीय पौधे खाते हैं।

10. गैंडा – Rhinoceros

गैंडा दिखने में तो खतरनाक लगते हैं लेकिन ये पूरी तरह से शाकाहारी होते हैं। गैंडा पेड़-पौधा, पत्तियां आदि खाता है।

11. जेब्रा – Zebra

जेब्रा एक शाकाहारी जंतु है जो की घास, पत्तियां, फूल, झाड़ियाँ और टहनियां आदि खाते हैं।

12. जिराफ – Girrafe

जिराफ भी पेंड की पत्तियां खाते हैं। बबूल के पेड़ की पत्तियां इन्हें बहुत पसंद हैं। जिराफ अफ्रीकी रेगिस्तान का रहने वाला जानवर है। जिराफ धरती का सबसे लम्बा जानवर है।

पढ़ें: जिराफ के बारे में 30 अनोखी जानकारियां

13. खरगोश – Rabbit

खरगोश ताज़ी सब्जियां, फल, घास आदि खाते हैं। खरगोश दुनिया के कई देशों में पाए जाते हैं। ये ज्यदातर जंगलों हरे घास के मैदानों में पाए जाते हैं।

14. याक – Yak

याक का भोजन भी शाकाहारी होता है। ये घास, पौधे आदि खाते हैं।

15. पांडा – Panda

panda

पांडा एक शाकाहारी जानवर है और इसका मुख्य भोजन बांस है।

5 शाकाहारी जंतुओं के नाम जिन्हें पालतू पशु की तरह पाला जाता है

ऐसे कई पालतू जानवर हैं जो की शाकाहारी हैं जैसे:

  • गाय
  • बकरी
  • भैंस
  • घोड़ा
  • खरगोश

वैसे तो दुनिया में कई सारे ऐसे जीव जंतु हैं जो की शाकाहारी हैं लेकिन उनमे से कुछ ही शाकाहारी जानवरों के नाम हमने ऊपर बताएं हैं। अगर आप इनके अलावा किसी और जानवर का नाम जानते हैं जो की शाकाहारी है तो हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

आगे पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *