विटामिन ए वाले फलों के नाम – Vitamin A Fruits in Hindi

विटामिन ए हमारी आँखों के लिए बहुत ही जरुरी है। यह हमारी त्वचा, नाखून, बाल, दांत और हड्डियों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है। विटामिन ए के स्रोत कई सारे हैं, आप फल और सब्जियों से विटामिन ए प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको विटामिन ए वाले फलों के नाम बताने वाले हैं। निचे हमने 10 फलों के नाम बताये हैं जिनमे विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं आपको इन फलों को जरुर खाना चाहिए।

Vitamin A fruits name in Hindi

विटामिन A वाले फलों के नाम

  1. खुबानी (Apricot)
  2. आम (Mango)
  3. पपीता (Papaya)
  4. चकोतरा (Grapefruit)
  5. कीनू (Tangerine)
  6. अमरुद (Guava)
  7. तरबूज (Watermelon)
  8. बेर (Plum)
  9. संतरा (Orange)
  10. अंगूर (Grapes)

विटामिन ए वाले फल और उनमे विटामिन A की मात्रा

हमने ऊपर आपको विटामिन ए से युक्त फलों के नाम बताये हैं। इन सभी फलों में विटामिन की मात्रा अलग-अलग होती है। निचे हम इन्ही फलों के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं साथ ही यह भी बताने वाले हैं की किस फल में सबसे ज्यादा विटामिन ए पाया जाता है।

खुबानी – Apricot

खुबानी को फल के रूप में और सूखे मेवे की तरह भी खाया जाता है। ताजा खुबानी विटामिन ए से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए के अलावा विटामिन बी, सी, और ई भी पाए जाते हैं। यह दृष्टि बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और त्वचा की रक्षा करने में मदद करती है। खुबानी उम्र से संबंधित आंखों की समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

100 ग्राम सूखी खुबानी में लगभग 3600 IU (International Unit) विटामिन ए पाया जाता है जबकि 100 ग्राम सामान्य खुबानी में 1926 IU पाया जाता है।

आम – Mango

आम के बारे में आप सभी जानते हैं गर्मी के मौसम में यह बड़ी आसानी से मिल जाता है। यह रसीला फल है और इसे भारत में सभी फलों का राजा भी कहा जाता है। आम को भी कई तरह से खाया जाता है जैसे कच्चा, पका हुआ, सूखा हुआ आदि। आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन के भी पाया जाता है। अगर हम विटामिन A की बात करें तो 100 ग्राम आम में 1082 IU विटामिन ए पाया जाता है।

पपीता – Papaya

पपीता एक स्वादिष्ट फल है जो की कच्ची अवस्था में हरे रंग का और पकने पर पीला दिखाई देता है। इसे कच्चा और पका दोनों तरह से उपयोग किया जा सकता है। यह सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी फल है। पपीते में विटामिन ए के साथ विटामिन बी, डी और केल्शियम, लोह, प्रोटीन आदि भी पाए जाते हैं। 100 ग्राम पपीते में 950 IU विटामिन ए पाया जाता है।

चकोतरा – Grapefruit

चकोतरा फल के बारे में कम लोग जानते हैं। यह संतरे और नीबू की तरह ही होता है। इसका स्वाद खट्टा और मीठा होता है। चकोतरा सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी फल है। यह विटामिन ए और सी का एक अच्छा स्त्रोत है। चकोतरा डायबिटीज, आँखों की समस्या, त्वचा रोग, ह्रदय रोग, कैंसर जैसे रोगों में भी लाभकारी है। 100 ग्राम चकोतरे में विटामिन ए की मात्रा 927IU होता है।

कीनू – Tangerine

कीनू फल को किन्नू भी कहा जाता है यह संतरे के सामान दिखाई देता है। कई बार लोग संतरे और कीनू में अंतर नही बता पाते। जहाँ संतरा खाने में खट्टा-मीठा होता है वहीं कीनू का स्वाद हमेशा मीठा होता है। मीठे स्वाद की वजह से लोग इसे पसंद करते हैं और इसका जूस बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता है और इसके कई सारे सेहतमंद फायदे भी हैं। अगर विटामिन ए की बात करें तो 100 ग्राम कीनू में इसकी मात्रा 681 IU होती है।

अमरुद – Guava

अमरुद को जामफल भी कहा जाता है। यह भारत के अधिकांश घरों में या ग्रामीण इलाकों में बड़ी आसानी से मिल जाता है। कच्चे अमरुद का रंग हरा होता है और पकने के बाद वह पीला हो जाता है। यह खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है साथ ही इसके कई सारे औषधीय फायदे भी हैं। यह रोग प्रतिकारक क्षमता को बढाता है। 100 ग्राम में 624 IU विटामिन ए पाया जाता है।

तरबूज – Watermelon

तरबूज का आकार गोल होता है और यह अन्य फलों की तुलना में बहुत बड़ा होता है। तरबूज के अंदर 97% पानी होता है। इस फल का कोई पेड़ नही होता बल्कि यह बेल पर लगने वाले फलों में से एक है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है, हमारी आँखों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है साथ ही यह कई बिमारियों से हमें बचाता है। तरबूज में विटामिन ए और सी पाया जाता है। इसमें विटामिन ए की मात्रा 569 IU प्रति 100 ग्राम होती है।

बेर – Plum

यह सेब की तरह दिखाई देता है लेकिन इसका आकार बहुत छोटा होता है। इसका रंग हरा होता है और पकने पर यह लाल हो जाता है। बेर एक गुठली वाला फल है जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। वैसे तो बेर का फल पेड़ पर लगता है लेकिन कुछ प्रजातियाँ ऐसी भी हैं जिनके पेड़ नही बल्कि झाड़ियाँ होती हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम, मैंग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए की मात्रा 345 IU प्रति 100 ग्राम पाया जाता है।

संतरा – Orange

संतरा नारंगी रंग का एक रसीला फल है। संतरे खाने से शरीर स्वस्थ रहता है, चुस्ती-फुर्ती बढ़ती है, त्वचा में निखार आता है तथा सौंदर्य में वृद्धि होती है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है इसके अलावा विटामिन ए की बात करें तो इसमें 225 IU प्रति 100 ग्राम पाया जाता है।

अंगूर – Grapes

यह छोटे-छोटे आकार का रसीला फल है जो की गुच्छे में पाया जाता है। यह स्वाद में मीठा होता है और यह सेहत के लिए फायदेमंद भी है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे खाने से शरीर को ताकत और उर्जा मिलती है। इसे स्वस्थ व रोगी दोनों तरह के लोग खा सकते हैं। यह आँखों, बालों और त्वचा के लिए लाभकारी है। अंगूर में विटामिन ए, सी और विटामिन के पाया जाता है। प्रति 100 ग्राम अंगूर में 100 IU विटामिन ए पाया जाता है।

Disclaimer: विटामिन ए वाले फलों की यह लिस्ट और जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के लिए दी गयी है। इसका उपयोग स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं में करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लेवें।

Data Source: U.S. Agricultural Research Service Food Data Central

आगे पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *