बेल पर लगने वाले फलों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

आज हम आपको बेल पर लगने वाले फलों के बारे में बताने वाले हैं। ऐसे कई सारे फल होते हैं जो किसी पेड़ पर नही बल्कि बेल यानी लता वाले पौधों में फलते हैं। इनके पौधे अक्सर जमीन पर फैले होते हैं या आपने आसपास किसी पेड़-पौधे के सहारे ऊपर की ओर चढ़ते हुए दिखाई देते हैं। इनमें से ज्यादातर पौधे मौसम विशेष होते हैं यानी ये पौधे सालभर जीवित नही रहते हैं। ज्यादातर बेल या लता वाले फल किसी विशेष महीने या मौसम में फलते हैं। चलिए इन स्वादिष्ट फलों के बारे में जानते हैं।

बेल पर लगने वाले फलों के नाम

  1. अंगूर – Grapes
  2. किवी फल – Kiwi Fruit
  3. कृष्णा फल – Passion Fruits
  4. खीरा – Cucumber
  5. तरबूज – Watermelon
  6. खरबूजा – sweet melon
  7. रसभरी – Raspberry
  8. स्ट्रॉबेरी – Strawberry

लता (बेल) वाले फलों की जानकारी

अंगूर

अंगूर के पौधे बड़ी आसानी से लगाये जा सकते हैं इसके अलावा ये पौधे देखने में भी बहुत आकर्षक होते हैं। स्वादिष्ट फलों से भरे सजावटी पौधों की तरह इसे कहीं भी बाड़ या दीवार के किनारे लगाये जा सकते हैं। अंगूर की लताओं को फल देने में तीन साल तक का समय लग सकता है, लेकिन घर में उगाये गये अंगूर की अपनी अलग बात है इसलिए इंतजार किया जा सकता है।

किवी फल

कीवी एक प्रकार के छोटे-छोटे भूरे रंग के फल होते हैं जिनके अंदर हरे रंग का गूदा होता है। यदि खाने में यह स्वादिष्ट होता है। कीवी के पौधे एक बार परिपक्व हो जाने पर 20 फीट तक फैल सकते हैं। ये दोमट मिट्टी और सूर्य के प्रकाश की मदद से अच्छी तरह उगते हैं।

कृष्णा फल

इसे पैशनफ्रूट के नाम से जाना जाता है। यह एक बारहमासी चढ़ाई वाली बेल है जो हरे फल पैदा करती है जो पकने पर गहरे बैंगनी रंग में बदल जाती है। पैशन फ्रूट की लताएँ एक वर्ष में 20 फीट से अधिक बढ़ सकती हैं। इनके लिए उष्णकटिबंधीय जलवायु सबसे बेहतर है। इस पौधे को स्वस्थ और फल पैदा करने के लिए चढ़ाई और नियमित छंटाई की आवश्यकता होती है।

खीरा

आम तौर पर खीरे को सब्जी के परिवार का हिस्सा माना जाता है लेकिन खीरे को वास्तव में फलों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि वे फूलों से उगते हैं और उनमें बीज पाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में खीरे का उत्पादन होता है और यह हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है। खीरे का पौधा भी बेल की तरह लटकने वाला होता है।

तरबूज

तरबूज खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आपने भी गर्मी के दिनों में तरबूज के फल का मजा लिया होगा। यह हरे रंग का होता है और पकने पर इसके गूदे गुलाबी या लाल रंग के होते हैं। इस फल का आकार आमतौर पर अन्य फलों की तुलना में काफी बड़ा होता है। इनकी बेलों को फल पैदा करने के लिए गर्म मौसम की आवश्यकता होती है।

खरबूजा

खरबूजा भी तरबूज की तरह होता है लेकिन इसका आकार थोडा छोटा होता है। यह भी बेल पर उगने वाला फल है जिसका स्वाद मीठा होता है। यह स्वादिष्ट फल भी गर्मी के मौसम में पाया जाता है। इन्हें फल देने के लिए गर्म तापमान और भरपूर धूप और पानी की आवश्यकता होती है।

रसभरी

रसभरी के पौधे भी बेलदार होते हैं और ये बहुत ही तेजी से बढ़ते हैं। यह खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है। रसभरी को जाली पर लंबवत उगाने से फल की कटाई करना आसान हो जाता है और कीटों और बीमारियों को भी यह कम कर देता है।

स्ट्रॉबेरी

इसके बारे में आपको पता ही होगा यह दिखने में लाल और बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते हैं। स्ट्रॉबेरी खाने में भी बड़े स्वादिष्ट होते हैं। स्ट्रॉबेरी के पौधे आमतौर पर जमीन पर फैलते हैं लेकिन आप उसे उपर की तरफ लंबवत रूप से बढ़ा सकते हैं। आप उन्हें एक जाली या किसी सहारे पर चढने के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं।

हमें उम्मीद है बेल पर लगने वाले फलों के नाम की यह सूची आपके काम आएगी। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरुर बताएं।

Leave a Reply