दरियाई घोड़े की 20 रोचक जानकारी – Facts About Hippopotamus in Hindi

हिप्पोपोटामस (Hippo) को हिंदी में दरियाई घोडा कहा जाता है जो की एक विशालकाय जानवर है। ये दिखने में भूरे रंग के होते हैं।इनके छोटे-छोटे चार पैर होते हैं, एक छोटा पूँछ और एक विशाल सिर होता है। यह अर्ध-जलीय जानवर है जो अपना ज्यादातर समय पानी या कीचड़ में बिताता है। आज हम दरियाई घोड़े के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो की अपनेआप में काफी रोचक और मजेदार हैं।

दरियाई घोड़े के बारे में सामान्य जानकारी Information About Hippopotamus in Hindi

  • नाम: दरियाई घोडा (हिप्पोपोटेमस या हिप्पो)
  • वैज्ञानिक नाम: Hippopotamus amphibious
  • जानवर का प्रकार: स्तनधारी
  • भोजन: शाकाहारी
  • सामान्य जीवनकाल: 40 वर्ष तक
  • आकार: सिर और शरीर: 9.5 से 14 फीट; पूंछ: 13.75 से 19.75 इंच
  • वजन: 1.5 से 4 टन

दरियाई घोड़े की रोचक जानकारी – Facts of Hippopotamus in Hindi

About Hippopotamus in Hindi

1. आपको जानकर हैरानी होगी की दरियाई घोड़े को तैरना नही आता। ये विशालकाय शरीर की वजह से पानी में तैर नही पाते लेकिन ये अपना ज्यादातर समय पानी में ही गुजारते हैं। इन्हें पानी में रहना बहुत पसंद है यही वजह है की इन्हें दरियाई घोडा (river horse) कहा जाता है।

2. ये पानी में आगे बढ़ने के लिए तैरते नही हैं बल्कि अपने पैरों से जमीन को धक्का देते हैं। ये पानी के अंदर काफी देर तक बिना साँस लिए रह सकते हैं।

3. शरीर की विशेष बनावट की वजह से दरियाई घोड़े (हिप्पो) के लिए जलीय जीवन बहुत ही अनुकूल है। इनके नाक-कान, आँख शरीर के सबसे उपरी हिस्से होते हैं इसलिए ये पानी में आधा डूबकर भी देख सुन सकते हैं।

4. दरियाई घोड़े (Hippopotamus) अपने दिन का अधिकांश समय पानी में ही बिताते हैं इससे उनको अपने शरीर को ठंडा रखने और धुप से बचने में मदद मिलती है।

5. अगर ये पानी से बाहर निकलते हैं और धुप के सम्पर्क में आते हैं तो ये अपनी त्वचा को ठंडा रखने के लिए एक लाल रंग के विशेष तरल का स्त्राव करते हैं। इस लाल रंग के पसीने को अंग्रेजी में ‘blood-sweat’ कहा जाता है।

6. हिप्पो पूरी तरह से शाकाहारी जानवर है इसे घास खाना पसंद है। ये शाम के समय में पानी से बाहर निकलकर कई घंटो तक चारा खाते रहते हैं। ये एक ही रात में 60 किलो से भी ज्यादा चारा खा सकते हैं।

7. एक दरियाई घोड़े (hippo) का वजन 1500 से 3200 किलोग्राम तक हो सकता है। हिप्पो हांथी और गैंडे के बाद धरती में रहने वाले तीसरे सबसे बड़े जानवर हैं।

8. हिप्पो अपने क्षेत्र को चिह्नित करने के लिए जगह-जगह घूमकर अपना मल-मूत्र फैलाते हैं।

9. हिप्पोपोटामस दिखने में भले ही प्यारे लगते हों लेकिन ये बहुत ही खतरनाक होते हैं। ये अपने इलाके में आने वाले किसी भी जीव पर हमला कर देते हैं। इनके दांत बड़े खतरनाक होते हैं और लगातार बढ़ते रहते हैं इनके दो सबसे नुकीले दांत की लम्बाई 50 सेंटीमीटर तक भी हो सकती है।

10. यह जानवर बहुत ही आक्रामक होता है। यदि आप हिप्पो को जम्हाई लेते हुए देखते हैं या उसके हसने की आवाज सुनते हैं तो समझ जाइए यह खतरे की घंटी है और कभी भी हमला हो सकता है।

About Hippopotamus in Hindi

11. दरियाई घोड़े का जीवनकाल जंगलों में लगभग 40 वर्ष का होता है। जबकि इन्हें विशेष देख-रेख में पाला जाय तो 50 वर्षों तक भी जीवित रह सकते हैं।

12. ये शानदार स्तनधारी जीव कभी पूरे उप-सहारा अफ्रीका में पाए जाते थे। अफसोस की बात है कि निवास स्थान के नुकसान और बड़ी संख्या में शिकार के कारण दरियाई घोड़े की आबादी में गिरावट आई है। आज ये पूर्वी अफ्रीकी देशों के संरक्षित क्षेत्रों तक ही सीमित रह गई है।

13. वैसे तो भारी भरकम शरीर की वजह से इनपर कोई अन्य जीव हमला नही करता है और इन्हें किसी भी शिकारी जानवर से ज्यादा खतरा नही होता। लेकिन इनकी घटती हुई आबादी का मुख्य कारण इंसानों द्वारा किया जाने वाला शिकार है।

14. दरियाई घोड़े को अफ्रीका का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है। हालाँकि की ये मांस नही खाते हैं लेकिन फिर भी ये किसी को भी मार सकते हैं।

15. दरियाई घोड़े का वजन 4 टन से भी अधिक हो सकता है।

16. ये जानवर हमेशा झुण्ड में रहना पसंद करते हैं इनके झुण्ड में 30 से 40 दरियाई घोड़े एक साथ हो सकते हैं जो की पानी या कीचड़ में डुबकी लगाते देखे जा सकते हैं।

17. हिप्पो का शरीर बहुत भारी होता है और पैर छोटे होते हैं लेकिन फिर भी ये 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं।

18. दरियाई घोड़े (Hippopotamus) के शरीर की चर्बी बहुत मोटी होती है जिसकी मोटाई 6 सेंटीमीटर यानी 2 इंच तक हो सकती है।

19. कहा जाता है की इनके शरीर के उपर के हिस्से की चमड़ी इतनी मोटी होती है की यह बुलेटप्रूफ की तरह होता है। इसलिए शिकारी इनके निचले हिस्से पर गोली चलाते हैं।

20. आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी की दरियाई घोड़े और व्हेल मछली का आपस में बहुत ही करीबी रिश्ता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों के अनुसार सूअर से इनका दूर का रिश्ता है।

दरियाई घोड़े के बारे जानकारी (Fact & Information About Hippopotamus in Hindi) पढ़कर आपको कैसा लगा हमें जरुर बताएं।

3 Comments

  1. जानकारी बड़ी ही अच्छी लगी
    विशेष आभार आपकी टीम को

  2. Sandeep Kumar Rajkumar Sonisays:

    यह देखा गया है कि दरियाई घोड़े दूसरे जानवरों को शिकार होने से बचाते हैं, यह कैसी मनोवृत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *