पेड़ के बारे में पाँच वाक्य – 10 Lines About Tree in Hindi | पेड़ों का महत्व 10 लाइन

बच्चों को स्कूल में पेड़ पर वाक्य, lines about tree in Hindi, write short essay on tree in Hindi जैसे सवाल पूछे जाते हैं। आज हम इस आर्टिकल में आपको पेड़ के बारे में कुछ वाक्य देने वाले हैं। इन लाइनों का उपयोग आप पेड़ के बारे में पांच वाक्य या पेड़ पर 10 लाइन की निबंध लिखने के लिए कर सकते हैं।

पेड़ के बारे में पाँच वाक्य [निबंध] – Short Essay on Tree in Hindi

1. पेड़ हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं।

2. पेड़ हमें तेज धुप से बचाते हैं और छाया देते हैं।

3. पेड़ से हमें फल-फूल, लकड़ियाँ, औषधियां आदि प्राप्त होता है।

4. पेड़ हमें ऑक्सीजन देता है और कार्बनडाइऑक्साइड को ग्रहण करता है।

5. वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं इसलिए इन्हें नही काटना चाहिए।

पेड़ के बारे में 10 लाइन हिंदी में Class 2, 3, 4, 5, 6 – 10 Lines About Tree in Hindi

  1. पेड़ हमारे प्रकृति के संतुलन को बनाये रखता है।
  2. पेड़ से हमें लकड़ी मिलती है जिससे हम खिड़की-दरवाजे, फर्नीचर आदि बनाते हैं।
  3. वृक्षों से मिलने वाली लकड़ी का उपयोग इंधन के रूप में भी किया जाता है।
  4. पेड़-पौधे पक्षियों के लिए वरदान हैं, पक्षी इनकी डालियों पर अपना घोसला बनाकर रहते हैं।
  5. जंगल में वृक्षों की वजह से कई प्रकार के जानवर जीवित रह पाते हैं।
  6. वृक्षों से अलग-अलग प्रकार के फल मिलते हैं जिनका अलग-लग तरीके से हम उपयोग करते हैं।
  7. पेड़-पौधे हवा को साफ़ करने और वातावरण को शुद्ध करते हैं।
  8. कई प्रकार के वृक्षों के फल, फूल, छाल, पत्तियां, जड़ आदि औषधि के रूप में काम आते हैं।
  9. वृक्ष को हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इनसे मिलने वाले फल- फूलों को भगवान को चढ़ाया जाता है।
  10. पीपल जैसे वृक्षों की पूजा भी की जाती है।

पेड़ों का महत्व और 10 फायदे

  1. पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं जिससे वातावरण शुद्ध होता है।
  2. पेड़ की वजह से ही जमीन का जलस्तर संतुलित रहता है और हमें पीने के लिए पानी मिल पाता है।
  3. पेड़ पौधों से हमें जड़ी बूटियां और औषधियां मिलती हैं जो कि कई सारी बीमारियों में हमें ठीक करने के काम आते हैं।
  4. धरती पर वर्षा कराने के लिए भी पेड़ पौधों का अहम योगदान होता है।
  5. पक्षियों के घोंसला बनाकर रहने के लिए भी पेड़ पौधे उचित स्थान हैं।
  6. पेड़ों की वजह से हमें अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट फल खाने को मिलते हैं।
  7. पेड़ हमारे धरती के तापमान को ठंडा रखते हैं।
  8. पेड़ों से हमें लकड़ियां मिलती हैं और लकड़ियों का उपयोग हम इंजन और फर्नीचर बनाने के लिए करते हैं।
  9. पेड़ का महत्व हमारे जीवन में बहुत ही अधिक है इसके बिना जीवन लगभग असंभव है।
  10. पेड़ अपने पूरे जीवन काल में हमें कुछ ना कुछ देते रहते हैं इसलिए हमें पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने चाहिए।

पेड़ों का महत्व बताइए

पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, धुप से बचाते हैं, फल-फूल, औषधियां और लकड़ी देते हैं, धरती के जलस्तर को संतुलित रखते हैं, तापमान को ठंडा रखते हैं इस प्रकार पेड़ हमारे जीवन में बहुत ही मत्वपूर्ण है।

आगे पढ़ें:

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *