वृक्षारोपण पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से “वृक्षारोपण पर निबंध” दे रहे हैं। वृक्षारोपण का अर्थ होता है अधिक से अधिक संख्या में वृक्षों के पौधे लगाना। आजकल परीक्षा में बच्चों के छोटे से लेकर बड़े क्लास तक इस तरह के निबंध जरूर आते है, तो आज आपको छोटे से बड़े रूप में किस तरह से वृक्षारोपण पर निबंध लिखा जाता है इस बारे में ही जानकारी देने वाले हैं। निचे हमने वृक्षारोपण पर निबंध 100 शब्दों से लेकर 500 शब्दों में दिए हैं जो आपके काम आ सकते हैं।

वृक्षारोपण पर निबंध 100 शब्दों में

वृक्षारोपण महत्वपूर्ण क्यों बताया गया है इसके पीछे भी बहुत से कारण है जिसमें से एक मुख्य कारण यह है कि वृक्ष मनुष्य को जीवन प्रदान करते हैं अर्थात पेड़ों से ऑक्सीजन मिलती है। जिसके आधार पर ही आज मनुष्य का जीवन संभव है। पेड़ है तो मनुष्य का अस्तित्व है, इसीलिए आज के समय में सरकार के द्वारा भी वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया जाता है। आज जगह-जगह अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए कहा जाता है क्योंकि पर्यावरण में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए वृक्ष अधिक से अधिक संख्या में लगाने की जरूरत पड़ गई है। वृक्षारोपण का तात्पर्य यही होता है कि वृक्षों के विकास के लिए और भी अधिक पेड़ पौधों को लगाना और चारों तरफ अधिक हरियाली का फैलाना होता है।

वृक्षारोपण पर निबंध 150 शब्दों में

आज पर्यावरण को शुद्ध बेहतर बनाने में पेड़-पौधे ही हमारी बहुत मदद करते हैं अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने से हवा शुद्ध होती है और पानी को भी संरक्षित किया जा सकता है ताकि जलवायु पूरी तरह से नियंत्रण में रह सके पेड़ पौधों की मदद से ही मिट्टी की शक्ति बरकरार होती है और भी बहुत से ऐसे तरीके हैं जिससे वृक्षारोपण अधिक संख्या में करने से पर्यावरण को पूरा लाभ पहुंचाया जा सकता है।

आज सरकार के द्वारा भी पर्यावरण विभाग समय-समय पर वृक्षारोपण के लिए बहुत से एनजीओ को भी अपना समर्थन प्रदान करता है वृक्षारोपण की प्रक्रिया शामिल होने से बहुत सी गैर सरकारी संगठन के द्वारा सड़क के किनारे पर नाटक प्रदर्शन करके लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया जाता है और सोशल मीडिया पेज पर स्कूल कॉलेज में भी इन सब जानकारियों को फैलाने में पूरा बढ़ावा मिलता है ताकि लोग जागरुक होकर पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने के लिए अधिक संख्या में पेड़ लगाएं।

वृक्षारोपण पर निबंध ( 250 शब्द )

प्रस्तावना

वृक्षारोपण करने से समस्त मानव जाति को बहुत से लाभ मिलते हैं इन सभी लाभ के बारे में आज हर मनुष्य बहुत अच्छे से जानता है हम सब के द्वारा किए गए प्रयास से आज हम अपनी पृथ्वी पर अधिक संख्या में पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं समग्र पर्यावरण के लिए एक बहुत बड़ा अंतर भी पैदा किया जा सकता है।

पेड़ जीवन के लिए वरदान

पेड़ पौधे मनुष्य के लिए तो जीवनदायिनी होते हैं इसके अलावा पेड़ पौधों से जंगली जानवर पशु पक्षी भी सुरक्षित होते हैं। पेड़ पौधों पर अधिकतर पक्षी अपना घोंसला बनाते हैं। पेड़ पौधों के द्वारा मनुष्य को फल-फूल, लकड़ी जैसी बहुत सी उपयोगी चीजें मिल जाती हैं। इसीलिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने के लिए ही कहा जाता है। वृक्षारोपण अधिक संख्या में करने से ना केवल समस्त मानव जाति बल्कि जीव जंतु को जीवित रहने और शांति प्रदान करने के लिए भी अति आवश्यक है। पर्यावरण में जैव विविधता को बनाए रखने के लिए भी वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता बहुत जरूरी हो गया है।

पेड़ पौधे जीवनदायिनी ऑक्सीजन के लिए

पेड़ पौधे जीवन दान देने के लिए हैं। वो कहते हैं ना कि पेड़ वाईफाई सिगनल देते तो आज अधिक से अधिक संख्या में लोग पेड़ लगाते,इससे शायद हम पृथ्वी को भी बचा पाते। लेकिन बहुत दुख की बात है की केवल ऑक्सीजन का सृजन ही पेड़ के द्वारा किया जाता है। आज हर मनुष्य प्रौद्योगिकी के आदी हो गए हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। प्रौद्योगिकी इस्तेमाल से न केवल प्रकृति नष्ट हो रही है। बल्कि इंसान भी उससे पूरी तरह अलग हो गया है।

वृक्षारोपण पर निबंध 500 शब्दों में

प्रस्तावना

वृक्षारोपण का मुख्य अर्थ छोटे पौधों को पेड़ों का एक अलग स्वरूप प्रदान करने की प्रक्रिया होती है, इसीलिए छोटे-छोटे पौधे लगाकर अलग-अलग स्थान पर उनको रोपित किया जाता है। वृक्षारोपण करने का एक मुख्य कारण यह भी है कि जितनी अधिक संख्या में वनों की कटाई हो रही है, इससे वृक्षारोपण के द्वारा वनों को बढ़ावा मिल जाएगा। भू निर्माण और भूमि सुधार देखने को मिलेगी। 

वन बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण का महत्व

वृक्षारोपण का सबसे बड़ा महत्व पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखना है। इसके लिए अत्यधिक संख्या में पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। पृथ्वी का एक बहुत बड़ा हिस्सा जंगलों का हुआ करता था लेकिन आधुनिकरण की वजह से वन की हो रही अंधाधुंध कटाई से अत्यधिक  पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। सरकार के द्वारा भी और बहुत से एनजीओ संस्थान के माध्यम से भी वृक्षारोपण के लिए जोर दिया जा रहा है। 

वृक्षारोपण का सौंदर्यीकरण के लिए बढ़ावा

वृक्षारोपण आज लोग शहरी क्षेत्रों में हो या ग्रामीण क्षेत्रों में बागवानी के उद्देश्य भी कर रहे हैं। बहुत सी जगह तो भूनिर्माण बनने के बाद में वृक्षारोपण करना एक अच्छा कारक माना जाता है। वृक्षारोपण परिवेश को सुशोभित करने का एक बहुत ही अच्छा तरीका है, इसीलिए शहरी क्षेत्रों में या अन्य स्थानों पर सड़क के किनारे घरों में सब जगह पेड़ लगाए जाते हैं। इससे उस जगह की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं इसके अलावा गर्मी को कम करने में भी और अन्य कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते है।

सरकार, गैर संगठन व स्वयंसेवी संस्था का योगदान

वृक्षारोपण के द्वारा हरियाली फैलाने का सबसे अच्छा तरीका है। सरकार में समय-समय पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए स्वयंसेवी संस्था सरकार गैर संगठन इनका बहुत योगदान मिलता है। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए और पृथ्वी को हानिकारक तत्वों से बचाने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ही यह सभी संस्थाएं अत्यधिक संख्या में वृक्षारोपण का कार्य करती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया इंटरनेट के द्वारा वृक्षारोपण के महत्व को समझाया जाता है और आज सोशल मीडिया की वजह से ही लोगों में जागरूकता फैलाने का काम आसान हो गया है।

वृक्षारोपण से पूजा उपासना

हमारे देश में जहां एक तरफ वृक्षारोपण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ वृक्षों की पूजा भी की जाती है। हमारे हिंदू धर्म में बहुत से ऐसे वृक्ष होते हैं, जिनमें ईश्वर का निवास स्थान माना गया है। इसके अलावा धर्म शास्त्रों में सभी पेड़ों को औषधीय गुणों का भंडार भी बताया गया है। इसके अलावा आदिकाल से ही मनुष्य की भोजन पूर्ति का वृक्ष प्रमुख स्त्रोत रहा है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि

मूलतः ब्रह्मा रूपाय मध्यतो विष्णु रूपिन:

अग्रत: शिव रूपाय अश्वव्याय नमो नमः

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको “वृक्षारोपण पर निबंध” के बारे में जानकारी प्रदान की है वृक्षारोपण के महत्व को और सरकार के द्वारा वृक्षारोपण के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा हुआ यह लेख जरूर पसंद आएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट करके जरूर बताएं और इसको अधिक से अधिक लाइक शेयर भी कर सकते हैं।

आगे पढ़ें:

आपको उपर दिए गये वृक्षारोपण पर निबंध कैसी लगी हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *