कंप्यूटर पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में | Computer Essay in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कंप्यूटर पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में। कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसका उपयोग घर, स्कूल, ऑफिस, कॉलेज, दुकान इत्यादि जगहों पर किया जाता है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर के बारे में जानकारी दी जाती है, और उनसे कंप्यूटर पर निबंध कम शब्दों में और अधिक शब्दों में लिखवाया जाता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो कंप्यूटर पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इसलिए ऐसे लोग इंटरनेट पर Computer Essay in Hindi ढूंढते हैं। तो अगर आप भी इससे संबंधित जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस Post को पूरा जरुर पढ़ें। 

computer par nibandh

कंप्यूटर पर निबंध 100 शब्दों में 

कंप्यूटर की खोज पूरी दुनिया के लिए एक ऐसी खोज है जिसने डिजिटल वर्ल्ड में अपना बहुत योगदान दिया है। कंप्यूटर आज हर इंसान की जरूरत है। यह एक ऐसी मशीन है जिसकी मेमोरी में बहुत सारा डाटा सुरक्षित रखा जा सकता है। कंप्यूटर पर काम करने के लिए कीबोर्ड, माउस, सीपीयू, मॉनिटर आदि की जरुरत पड़ती है। कंप्यूटर को चलाना बहुत ही आसान होता है यही वजह है कि छोटे-छोटे बच्चे भी इसे जल्दी चलाना सीख जाते हैं और इस पर बिना किसी परेशानी के काम कर सकते हैं। कंप्यूटर पर ऑडियो, विडियो, टेक्स्ट जैसे डॉक्यूमेंट को Save कर सकते हैं। आजकल कंप्यूटर का उपयोग लगभग हर ऑफिस में किया जाता है। 

कंप्यूटर पर निबंध 150 शब्दों में 

आज का युग कंप्यूटर का युग है और इसके माध्यम से लोगों का जीवन पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। कंप्यूटर से ना केवल कोई भी काम जल्दी किया जा सकता है बल्कि एक ही समय में एक से अधिक काम भी किए जा सकते हैं। हर कोई आज अपने कामों को करने के लिए कंप्यूटर के ऊपर आश्रित है फिर वो चाहे उद्योग धंधे हों, बड़े- छोटे शिक्षा संस्थान हों, दुकानें हो या स्कूल कॉलेज हों। 

कंप्यूटर एक ऐसा टूल है जिसके बिना अब जीवन की कल्पना करना संभव नहीं है। कंप्यूटर की सहायता से कई प्रकार के कार्य किए जा सकते हैं जैसे कि किसी भी सूचना को सुरक्षित रखना, ई-मेल करना, डेटा प्रोसेसिंग, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग इत्यादि। कंप्यूटर की मदद से गणितीय गणना बहुत तेजी के साथ की जा सकती है। 

अब सवाल यह है कि इतने काम की इस मशीन को आखिर किसने बनाया था। तो सबसे पहले मैकेनिकल कंप्यूटर बनाया गया था जिसे चार्ल्स बेबेज ने‌ 1946 ईस्वी में बनाया था। दरअसल उस समय कंप्यूटर बनाने के पीछे उद्देश्य था कि कोई ऐसी मशीन बने जिसकी मदद से मैथमेटिकल कैलकुलेशन तीव्रता से की जा सके। इस गैजेट्स से द्वितीय विश्व युद्ध के समय दुश्मनों के हथियारों की दिशा और उनकी गति के बारे में अनुमान लगाना था।  

लेकिन बाद में फिर कंप्यूटर में धीरे-धीरे बहुत सारे बदलाव हुए और फिर इस तरह से कंप्यूटर एक नई पीढ़ी के लिए एक बहुत ही कारगर मशीन बन गया। आज कोई भी काम कंप्यूटर के बिना कर पाना संभव नहीं है। 

कंप्यूटर पर निबंध 250 शब्दों में 

कंप्यूटर विज्ञान की एक ऐसी देन है जिसका फायदा दुनिया के सभी लोग उठा रहे हैं। कंप्यूटर का आज के वक्त में जितना ज्यादा उपयोग किया जाने लगा है जिसकी वजह से आज के युग को कंप्यूटर का युग माना जाता है। इंसान आज अपने सभी कामों के लिए हद से ज्यादा कंप्यूटर पर निर्भर हो गया है। अगर यही हाल रहा तो एक दिन ऐसा आएगा जब सारे फैसले कंप्यूटर ही करेगा। कंप्यूटर मनुष्य के मस्तिष्क से कई गुना ज्यादा तेज गति के साथ कैलकुलेशन करने में सक्षम होता है। चाहे जोड़ना-घटाना हो, गुणा करना हो या फिर भाग करना हो। इसके अलावा और भी दूसरी कठिन गणनाओं को भी Computer बहुत तेजी से हल कर सकता है। 

कंप्यूटर के प्रकार 

कंप्यूटर को तीन प्रकार के भागों में बांटा गया है जो इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि वह कंप्यूटर के डाटा को किस तरह से प्रोसेस करते हैं। वो तीन भाग निम्नलिखित इस प्रकार से हैं –

  • ‌सरल
  • डिजिटल और 
  • हाइब्रिड कंप्यूटर 

कंप्यूटर का उपयोग

दुनिया के कई देशों जैसे कि रूस, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे बहुत से देशों में कंप्यूटर को मानव मस्तिष्क के समान दर्जा दिया जा चुका है। हमारे देश भारत में भी अब कंप्यूटर साइंस बहुत तीव्रता से विकसित हो रही है। आज लोग किसी भी फील्ड में कंप्यूटर की मदद लेकर अपने काम करने की क्षमता को बढ़ा रहे हैं। इसलिए कंप्यूटर का इस्तेमाल बहुत सारे कामों के लिए बहुत सी जगहों पर होता है जैसे कि –

  • सभी प्रकार के पैसे से जुड़े हुए लेनदेन के लिए 
  • मेडिकल क्षेत्र में X-Ray, MRI जांच, CT Scan की जांच को निर्देशित करते वक्त Computer का प्रयोग किया जाता है
  • अस्पतालों में 
  • शॉपिंग मॉल्स 
  • शॉप्स 
  • रेलवे स्टेशन
  • एयरपोर्ट
  • स्कूल और कॉलेज इत्यादि 

कंप्यूटर के उपयोग से डाटा स्टोरेज का काम आसान हो गया है इसलिए इसे हर दफ्तर में उपयोग किया जाता है।

कंप्यूटर पर निबंध 500 शब्दों में 

आज कंप्यूटर हमारी हर दिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। “कंप्यूटर” शब्द एक लैटिन भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है गणना करना। चार्ल्स बैबेज ने कंप्यूटर जैसे अद्भुत गैजेट का निर्माण किया था जिससे कि जटिल समस्याओं का समाधान किया जा सके। 

कंप्यूटर का प्रयोग कई दशकों से किया जा रहा है लेकिन पिछले दशक से कंप्यूटर का उपयोग पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गया है। चाहे प्राइवेट ऑफिस हो या फिर सरकारी हर जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है। हालांकि पहले कंप्यूटर का उपयोग सिर्फ सरकारी कामों को करने के लिए किया जाता था लेकिन बाद में इसका इस्तेमाल सार्वजनिक कर दिया गया। लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि कंप्यूटर हमारे समाज के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर कंप्यूटर को बनाया नहीं गया होता तो आज दुनिया भर के इतने सारे काम सरलता के साथ नहीं हो सकते थे। 

कंप्यूटर के घटक और प्रकार 

कंप्यूटर इनपुट प्रोसेस और आउटपुट वाले तीन चरणों पर चलता है। जो साधारण कंप्यूटर होते हैं उनमें सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस मूल रूप से होते हैं। इन सबके अलावा भी कंप्यूटर से जुड़ने वाले बहुत सारे डिवाइस होते हैं जैसे कि प्रिंटर, स्कैनर, जॉयस्टिक, प्रोजेक्टर, लेजर पेन इत्यादि। 

कंप्यूटर का प्रयोग

कंप्यूटर का उपयोग धीरे-धीरे बहुत ज्यादा बढ़ता जा रहा है और इसीलिए लगभग हर फील्ड में काम करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर से जहां एक और काम करना आसान होता है तो वही इससे काम बहुत तेजी से होता है। आज कंप्यूटर का उपयोग दैनिक कार्यों को करने के लिए निम्नलिखित क्षेत्रों में किया जाता है –

मेडिकल क्षेत्र

चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है क्योंकि इसकी मदद से डॉक्टर रोगी का निदान करते हैं। इसके अलावा घातक बीमारियों का इलाज ढूंढने के लिए भी कंप्यूटर का प्रयोग होता है। कई प्रकार की मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने में भी कंप्यूटर की मदद ली जाती है। 

शोध कार्य

कंप्यूटर का प्रयोग बहुत सारे शोध कार्यों में किया जाता है जैसे कि वैज्ञानिक अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान और इसके अलावा सामाजिक अनुसंधान में भी कंप्यूटर की मदद ली जाती है। कंप्यूटर की सहायता से हम अपने पर्यावरण और समाज पर नजर रख पाने में सफल हुए हैं। ‌

सुरक्षा क्षेत्र

किसी भी देश के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है उसके देश की ओर देश में रहने वाले लोगों की सुरक्षा। ‌ ऐसे में कंप्यूटर की वजह से ऐसा कर पाना संभव हो सका है। कंप्यूटर देश की सुरक्षा एजेंसियों को देश में होने वाले किसी भी खतरे के बारे में पता लगाने में सहायता करता है। इसके साथ ही साथ कंप्यूटर से दुश्मन पर नजर भी रखने का काम किया जा सकता है। 

कंप्यूटर के नुकसान 

वैसे तो कंप्यूटर के बहुत सारे फायदे हैं इससे टेक्नोलॉजी को बहुत ज्यादा फायदा भी हुआ है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं जिनके बारे में जानकारी निम्नलिखित इस प्रकार से है –

  • हैकर्स किसी भी व्यक्ति का पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं और उसे लीक कर सकते हैं।
  • बच्चे कंप्यूटर में ज्यादा समय बिताते हैं जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ता है।
  • कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखें खराब हो सकती हैं। 
  • हद से ज्यादा कंप्यूटर पर निर्भर रहना और उसका अधिक इस्तेमाल करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • आने वाले कुछ दिनों में बड़ी-बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां लोगों को काम नहीं देंगीं बल्कि वो रोबोट बनाकर उनसे काम करवाएंगीं जिसकी वजह से बेरोजगारी बढ़ेगी। 

निष्कर्ष

जैसे की आप समझ ही गये होंगे की कंप्यूटर एक अद्भुत मशीन है जिसका हर क्षेत्र में उपयोग होता है। कंप्यूटर की उपयोगिता इतनी अधिक है की आज के समय में हर व्यक्ति को कंप्यूटर चलाना आना चाहिए। कंप्यूटर ने रोजगार के भी कई सारे अवसर दिए हैं। केवल कामकाज ही नही बल्कि मनोरंजन के क्षेत्र में भी कंप्यूटर ने बड़ा योगदान दिया है।

आगे पढ़ें:

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको कंप्यूटर पर निबंध अलग-अलग शब्दों में बताया। हमारा यह Post ऐसे लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा जो किसी कंपटीशन के लिए या फिर एग्जाम की तैयारी के लिए कंप्यूटर पर निबंध की जानकारी जानना चाहते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपके लिए Helpful रहा होगा। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर अच्छा लगा हो तो इसे उन लोगों के साथ भी जरूर Share करें जो कंप्यूटर पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में ढूंढ रहें हैं। 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *