पर्यावरण पर 10 लाइन हिंदी में | 10 Lines on Environment in Hindi

आज हम पर्यावरण पर 10 लाइन निबंध लेकर आये हैं। पर्यावरण हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसके बिना जीवन संभव नही है। हमने निचे पर्यावरण के बारे में 10 लाइन दिए जो की स्कूल के बच्चों के काम आयेंगे। अक्सर स्कूल में विद्यार्थियों को पर्यावरण पर निबंध, पर्यावरण पर वाक्य लिखने के लिए कहा जाता है। इसलिए आज हम 10 Lines on Environment in Hindi के इस पोस्ट में पर्यावरण पर 10 वाक्य लेकर आये हैं।

पर्यावरण पर 10 लाइन हिंदी में

पर्यावरण पर 10 लाइन हिंदी में

  1. हमारे चारों ओर फैले हुए वातावरण को ही पर्यावरण कहते हैं।
  2. हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जंतु आदि मिलकर पर्यावरण बनाते हैं।
  3. बेहतरीन जीवन के लिए हमें अपने पर्यावरण को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए।
  4. जब वातावरण में गंदगी फैलती है तो उसे पर्यावरण प्रदुषण कहा जाता है।
  5. पर्यावरण प्रदूषण से कई तरह की बिमारियों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
  6. पर्यावरण स्वच्छ हो या दूषित यह सभी मनुष्य और जीव-जंतुओं के जीवन को प्रभावित करता है।
  7. पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
  8. मानवीय गतिविधियों की वजह से अक्सर पर्यावरण दूषित होता है।
  9. जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनी प्रदूषण आदि पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
  10. पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

10 Lines on Environment in Hindi

  1. हम जिस स्थान पर रहते हैं उसके आसपास का जलवायु पर्यावरण कहलाता है।
  2. पर्यावरण चार भागों से मिलकर बना है: स्थलमंडल, जलमंडल, वायुमंडल, और जैवमंडल।
  3. हमारे आसपास के सभी सजीव और निर्जीव घटक पर्यावरण का निर्माण करते हैं।
  4. पृथ्वी पर मौजूद अनुकूल पर्यावरण की वजह से ही आज हम जीवित हैं।
  5. हम सभी जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को जीवित रहने के लिए स्वच्छ पर्यावरण बहुत ही जरुरी है।
  6. हमारे आसापास के पर्यावरण का हमारे स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष प्रभाव पड़ता है।
  7. पर्यावरण से ही हमें खाने के लिए भोजन, सांस लेने के लिए ऑक्सीजन और पीने के लिए पानी मिलता है।
  8. औद्योगीकरण और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर्यावरण प्रदूषण का एक बहुत बड़ा कारण है।
  9. धुंआ, कचरा, हानिकारक रसायन और अनावश्यक शोर से पर्यावरण प्रदूषित होता है।
  10. पर्यावरण की रक्षा करना और उसे शुद्ध बनाये रखना हम सभी का कर्तव्य है।

आगे पढ़ें:

हमें उम्मीद है की इस पोस्ट को पढ़कर आप पर्यावरण के बारे में 10 लाइन (10 Lines on Environment in Hindi) और पर्यावरण पर निबंध या वाक्य लिख पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *