महाराष्ट्र के अभ्यारण्य के नाम स्थान और विशेषताएं [2022]

हमारे देश भारत में एक से बढ़कर एक ऐसी जगहें हैं जहां पर साल भर सैलानी घूमने जाते हैं। लेकिन जब बात महाराष्ट्र की आती है तो वहां पर मौजूद ऐसे ऐसे प्राकृतिक और सुंदर नजारे हैं जिन्हें हर कोई देखना चाहता है। यह हमारे देश भारत का एक काफी अधिक लोकप्रिय राज्य है जहां पर बहुत सारे वन्यजीव अभयारण्य हैं। यदि आप भी एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको महाराष्ट्र के इन बेहतरीन वन्यजीव अभ्यारण्यों की सैर के लिए जरूर जाना चाहिए। तो यदि आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताएंगे उन सभी शीर्ष वन्यजीव अभयारण्यों के बारे में जो महाराष्ट्र में आपको जरूर देखने चाहिए। आज हम आपको महाराष्ट्र के अभ्यारण्य के नाम और उनके स्थान और विशेषताओं के बारे में आपको बताने वाले हैं।

महाराष्ट्र के अभ्यारण्य के नाम

महाराष्ट्र के अभ्यारण्य के नाम

क्र.सं.  वन्यजीव अभयारण्य का नाम Name of  Wildlife Sanctuary (WLS)स्थान (जिला)स्थापना वर्षक्षेत्रफल (किमी² में)
1अंबा बरवा अभयारण्यAmba Barwa WLSबुलढाणा1997127.11
2अंधेरी अभयारण्यAndhari WLSचंद्रपूर1986509.27
3अनेर बांध अभयारण्यAner Dam WLSधुले198682.94
4भामरागढ़ अभयारण्यBhamragarh WLSगडचिरोली1997104.38
5भीमाशंकर अभयारण्यBhimashankar WLSपुणे-ठाणे1985130.78
6बोर अभयारण्यBor WLSवर्धा-नागपूर197061.1
7छपराला अभयारण्यChaprala WLSगडचिरोली1986134.78
8देओलगांव-रेहकुरी अभयारण्यDeolgaon-Rehkuri WLSअहमदनगर19802.17
9ध्यानगंगा अभयारण्यDhyanganga WLSबुलढाणा1997205.23
10गौतला- औत्रमघाट अभयारण्यGautala- Autramghat  WLSऔरंगाबाद-जलगांव1986260.61
11ग्रेट इंडियन बस्टर्ड अभयारण्यGreat Indian Bustard WLSसोलापुर19791222.61
12जयकवाड़ी अभयारण्यJayakwadi WLSऔरंगाबाद-अहमदनगर1986341.05
13कलसुबाई हरिश्चंद्रगढ़ अभयारण्यKalsubai Harishchandragad WLSअहमदनगर1986361.71
14करनाला अभयारण्यKarnala WLSरायगड19684.48
15करंजा सोहल ब्लैकबक अभयारण्यKaranja Sohal Blackbuck WLSअकोला200018.32
16कटेपूर्णा अभयारण्यKatepurna WLSअकोला198873.63
17कोयाना अभयारण्यKoyana WLSसातारा1985423.55
18लोनार अभयारण्यLonar WLSबुलढाणा20001.17
19मालवन समुद्री अभयारण्यMalvan Marine WLSसिंधुदुर्ग198729.122
20मानसिंगदेव अभयारण्यMansingdeo WLSनागपूर2010182.59
21मयूरेश्वर अभयारण्यMayureswar WLSपुणे19975.15
22मेलघाट अभयारण्यMelghat WLSअमरावती1985778.75
23नागझिरा अभयारण्यNagzira WLSभंडारा-गोंदिया1970152.81
24नैगांव मयूर अभयारण्यNaigaon Mayur WLSबीड199428.89
25नंदुर मदमेश्वर अभयारण्यNandur Madhameshwar WLSनासिक1986100.12
26नारनाला पक्षी अभयारण्यNarnala Bird WLSअकोला199712.35
27नवेगांव अभयारण्यNawegaon WLSगोंदिया2012122.76
28नवीन बोर अभयारण्यNew Bor WLSनागपूर201260.7
29नवीन नागज़ीरा अभयारण्यNew Nagzira WLSगोंदिया-भंडारा2012151.33
30पैनगंगा अभयारण्यPainganga WLSयवतमाल-नांदेड1986324.62
31फंसद अभयारण्यPhansad WLSरायगड198669.79
32राधानगरी अभयारण्यRadhanagari WLSकोल्हापूर1958351.16
33सागरेश्वर अभयारण्यSagareshwar WLSसांगली198510.87
34तानसा अभयारण्यTansa WLSठाणे1970304.81
35ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्यThane Creek Flamingo WLSठाणे201516.9
36तिपेश्वर अभयारण्यTipeshwar WLSयवतमाल1997148.63
37तुन्गारेश्वर अभयारण्यTungareshwar WLSठाणे200385
38यावल अभयारण्यYawal WLSजलगाव1969177.52
39येदसी रामलिन घाट अभयारण्य Yedsi Ramlin Ghat WLSYedsi Ramlin Ghat WLSउस्मानाबाद199722.38
40उम्रेड पौनी कर्हंडला अभयारण्यUmred Pauni Karhandla WLSनागपूर2013189
41वैन अभ्यारण्यWan WLSअमरावती1997211
42गंगावाडी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड अभयारण्यGangewadi Great Indian Bustard WLSसोलापुर20151.98
43घोड़ाज़री वन्य अभ्यारण्यGhodazari Wildlife Sanctuaryचंद्रपुर2018159
44कोका अभ्यारण्यKoka Wildlife Sanctuaryभंडारा201392.34
45मयानी पक्षी अभ्यारण्यMayani Bird Sanctuaryसतारा67
46सुधागड़ अभ्यारण्यSudhagad Wildlife Sanctuaryरायगड-पुणे201377.128
47तम्हिनी अभ्यारण्यTamhini Wildlife Sanctuaryपुणे-रायगड201349.62
48तिल्लारी अभ्यारण्यTillari Wildlife Sanctuaryसिंधुदुर्ग29
49ईसापुर अभ्यारण्यIsapur Wildlife Sanctuaryयवतमाल-हिंगोली201437.80
50प्राणहिता अभयारण्यPranhita Wildlife Sanctuaryगडचिरोली2014420.06

महाराष्ट्र के प्रमुख अभयारण्य के नाम एवं विशेषताएं

कोयना वन्यजीव अभयारण्य 

यह महाराष्ट्र का एक बहुत ही प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य है जहां पर आप काफी अधिक अनूठे और सुंदर प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर हर साल देश विदेश से बहुत सारे पर्यटक आते हैं। कोयना में आपको विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों की प्रजातियां देखने का अवसर मिलता है जैसे कि भारतीय तेंदुआ, भालू, हिरण, किंग कोबरा इत्यादि। अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहें हैं तो यह आपके लिए एक काफी बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। लेकिन इस अभयारण्य को घूमने के लिए आपको कम से कम आधा दिन तो चाहिए ही होगा। 

विशेषताएं

  • अनेकों प्रकार के वन्यजीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं
  • हरियाली और मनमोहक दृश्य 

सागरेश्वर वन्यजीव अभयारण्य

सागरेश्वर महाराष्ट्र के सांगली जिले में बना हुआ है और इसे काफी ज्यादा प्रसिद्धि प्राप्त है। यहां पर आपको अनेकों प्रकार के जंगली जानवर जैसे हिरण, जंगली सूअर, धारीदार लकड़बग्घा, साही इत्यादि देखने को मिलते हैं। इसके अलावा यहां के पेड़ पौधे और प्राकृतिक नजारे ऐसे हैं कि आपको मंत्रमुग्ध कर लेंगे। अगर आप अपनी फैमिली और बच्चों के साथ एक अच्छा समय गुजारना चाहते हैं तो आपको सागरेश्वर वन्यजीव अभयारण्य जरूर जाना चाहिए। 

विशेषताएं

  • प्रकृति के सुंदर नजारे
  • अनेकों प्रकार के जंगली जानवर 

नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य

महाराष्ट्र में स्थित नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक जगह है। यह पंडारा और गोंदिया जिले के बिल्कुल बीचोबीच में बना हुआ है। यहां पर आपको विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और जानवर देखने को मिल जाएंगे। यहां पर पर्यटक सबसे ज्यादा इस बात से आकर्षित होते हैं कि यहां का जो वातावरण है वह बहुत ही अद्भुत है और यहां के नजारे भी काफी मनमोहक हैं। 

विशेषताएं

  • विभिन्न प्रजातियों के पक्षी 
  • जंगली जानवर के अनेकों प्रकार 
  • सुंदर झीलें 

भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य 

भीमाशंकर वन्यजीव अभ्यारण महाराष्ट्र के पुणे के अंबेगांव और खेड़ तालुका में बना हुआ है। यहां पर भी दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। इस अभयारण्य का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है विशालकाय गिलहरी जिसकी लंबाई 3 फीट तक होती है। यहां पर आप इसके अलावा और भी बहुत से जंगली प्रजातियां देख सकते हैं जैसे – लकड़बग्घा, लंगूर, तेंदुए, हिरण वगैरह। यदि आपको नेचर से प्रेम है तो इस जगह जाकर आपको जरूर शांति मिलेगी। परिवार और रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए यह एक परफेक्ट स्थान है। यहां पर एक शिव मंदिर भी बना हुआ है जो कि श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। 

विशेषताएं

  • विशालकाय गिलहरी
  • शिव मंदिर 

मेलघाट वन्यजीव अभयारण्य 

मेलघाट महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सतपुड़ा रेंज पर बना हुआ है। यह भी महाराष्ट्र का एक बहुत ही लोकप्रिय वन्यजीव अभ्यारण्य है। यहां पर वैसे तो आपको कई प्रकार के जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे लेकिन इस जगह को पहचान टाइगर रिजर्व के लिए मिली है। यहां आपको बहुत सारे टाइगरों की प्रजातियां देखने के साथ-साथ भारतीय तेंदुआ, सुस्त भालू इत्यादि भी देखने को मिलते हैं। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो 3-4 घंटे का समय आपके पास होना चाहिए। 

विशेषताएं

  • टाइगर
  • प्राकृतिक नजारे 

बोर वन्यजीव अभयारण्य 

यह भी महाराष्ट्र का एक बेहद लोकप्रिय वन्यजीव अभयारण्य है जो वर्धा जिले के मध्य में हिंगानी में स्थित है। यहां पर आप वन्यजीव प्रजातियों को देखने के साथ-साथ पक्षियों की भी बहुत सारी प्रजातियां भी देख सकते हैं। इसके अलावा जो यहां के प्राकृतिक दृश्य हैं वह भी आपको अपना दीवाना बना लेंगे। 

विशेषताएं

  • अनेकों प्रकार के पक्षियों और जानवरों की प्रजातियां
  • अनूठे प्राकृतिक दृश्य 

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व

यह वन्यजीव अभयारण्य बाघो से भरा पड़ा है और इसी वजह से यह काफी प्रसिद्ध है। चंद्रपुर जिले में बना हुआ यह टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र का सर्वाधिक पुराना अभयारण्य है जहां पर आपको भगवान तारु को समर्पित एक मंदिर भी देखने को मिलेगा। यहां पर हर साल वार्षिक मेले का आयोजन भी होता है जहां पर स्थानीय लोगों के अलावा अनेकों स्थानों से पर्यटक भी आते हैं। आपको ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में और भी दूसरे वन्यजीव देखने को मिलते हैं जैसे कि नीलगाय, जंगली बिल्ली, भारतीय अजगर, तेंदुआ वगैरह। इसके अलावा यहां पर अनेकों प्रकार के पक्षी और तितलियों के भी बहुत सारी प्रजातियां आप देख सकते हैं। 

विशेषताएं 

  • बाघ 
  • पक्षी और तितलियां 

पैनगंगा वन्यजीव अभयारण्य

महाराष्ट्र में बना हुआ पैनगंगा वन्यजीव अभयारण्य भी अपनी आकर्षक भौगोलिक विशेषताओं और सुंदर दृश्यों की वजह से लोकप्रिय है। यह 325 वर्ग किलोमीटर की भूमि में बना हुआ है जहां पर आपको विविध प्रकार की वनस्पतियों के अलावा जानवरों की अनेक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। यह अभयारण्य तीनों तरफ से पैनगंगा नदी से घिरा हुआ है और उसी पर इसका नाम पड़ा है। 

विशेषताएं

  • प्राकृतिक नजारे
  • तीन तरफ से पैनगंगा नदी से घिरा हुआ यह अभ्यारण काफी आकर्षक लगता है। 

करनाला पक्षी अभयारण्य 

करनाला पक्षी अभयारण्य भी सैलानियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं जिससे कि यहां के सुंदर पक्षियों का नजारा ले सकें। यहां पर चारों तरफ आपको हरियाली ही हरियाली देखने को मिलेगी जो कि इस जगह को काफी आकर्षक बनाती है। इसके साथ ही आपको यहां पर एक काफी बड़ा करनाला किला देखने को भी मिलेगा। यदि आप अपने समय का सदुपयोग करना चाहते हैं और किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान करना चाहते हैं तो आप इस वन्यजीव अभयारण्य में जा सकते हैं।

विशेषताएं 

  • यह अभयारण्य रंगीन पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है यहां पर आपको मुर्गा, कौवा, चिड़िया इत्यादि देखने को मिलते हैं। 

भामरागढ़ वन्यजीव अभयारण्य 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित भामरागढ़ वन्यजीव अभयारण्य बहुत ही लोकप्रिय है। यह महाराष्ट्र के कई प्रमुख शहरों के बिल्कुल समीप है और यहां के प्राकृतिक दृश्य भी बहुत सुंदर है, जिसकी वजह से यहां पर साल भर पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। यहां पर आपको मोर, जंगली सूअर, गिलहरी, तेंदुए जैसे अनेकों वन्यजीव देखने को मिलते हैं। यदि आपको वन्यजीवों से प्रेम है तो यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी। 

विशेषताएं 

  • विभिन्न प्रजातियों के जंगली जानवर
  • प्राकृतिक सुंदरता के दृश्य
  • आम, जामुन, कुसुम जैसे पेड़ों का काफी व्यापक साम्राज्य। 

निष्कर्ष 

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल इसमें हमने आपको महाराष्ट्र के अत्यधिक प्रसिद्ध अभयारण्यों के नामों के बारे में बताया। आपको यह सारे पर्यटन स्थल काफी पसंद आएंगे क्योंकि यहां पर आपको एक नहीं अनेकों प्रकार के ऐसे मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे जो आपको मोहित कर देंगे। इसके अलावा अगर आपको वन्यजीवों से प्यार है तो तब भी आपको घूमने के लिए इन अभयारण्यों में जरूर जाना चाहिए। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दूसरों के साथ अवश्य शेयर करें। 

आगे पढ़ें:

Leave a Reply