मुर्गी के बारे में 42 रोचक जानकारी – Information about Hen In Hindi

आज हम आपको मुर्गी के बारे में जानकारी (Information about Hen In Hindi) देने जा रहे हैं जो की बहुत ही रोचक और मजेदार हैं। निचे मुर्गियों के बारे में कुछ सामान्य जानकारी के अलावा कुछ रोचक तथ्य भी दिए गये हैं। आपने अपने आसपास मुर्गे-मुर्गियों को जरुर देखा होगा और आपको इनके बारे में बहुत कुछ पता भी होगा लेकिन निचे कुछ जानकारियां ऐसी हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते हों। हमें उम्मीद है की ये जानकारी आपके काम आएँगी।

मुर्गी के बारे में जानकारी – Basic Information about Hen in Hindi

मुर्गी एक प्रकार की पक्षी है जिसका आकार अन्य पक्षियों की तुलना थोडा बड़ा होता है। मादा को मुर्गी और नर को मुर्गा के नाम से जाना जाता है। मुर्गियां भले ही पक्षी की श्रेणी में आती हैं लेकिन यह अन्य पक्षियों की तरह आसमान में नही उड़ पाते हैं। मुर्गियां लाल, काली, सफेद और भूरे रंग की हो सकती हैं। मुर्गे और मुर्गियां जमीन पर चलकर अपना भोजन ग्रहण करते हैं। ये सर्वाहारी पक्षी हैं इन्हें भोजन में दाने, फल-फूल, सब्जियां खाना पसंद है इसके अलावा ये छोटे-छोटे कीड़ों को भी खाना पसंद करते हैं। मुर्गियों का जीवनकाल 5 से 10 साल का होता है।

मुर्गी के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Information about Hen In Hindi

1. मुर्गियां 24 प्रकार की आवाजें निकालकर एक दुसरे से बात कर सकती हैं और इनके हर एक स्वर का अलग-अलग मतलब होता है।

2. यह भी देखा गया है की मुर्गी अपने पेट में पल रहे चूजे से भी बात करती हैं।

3. जंगली मुर्गियां अपने प्राकृतिक वातावरण में पांच से 11 साल तक जीवित रह सकती हैं।

4. इनकी याददाश्त तेज होती है ये अपनी प्रजाति 100 मुर्गियों को अलग-अलग पहचान सकती हैं।

5. दुनिया के केवल 2 देशों अंटार्टिका और वैटिकन सिटी में मुर्गियां नहीं पायी जाती हैं।

6. क्या आपको पता है? एक ऐसा भी मुर्गा था जो की बिना सर के 18 महीने तक जीवित था। इसके बारे में आप यहाँ पढ़ सकते हैं: Mike Miracle – एक अनोखा मुर्गा जो बिना सिर के 18 महीनों तक जीवित रहा 

7. मुर्गियाँ खेलना पसंद करती हैं और मौका मिलने पर ये इधर-उधर दौड़ती, कूदती हैं और धूप सेंकना भी इन्हें पसंद है।

8. मुर्गी (Hen) हमारी तरह सारे रंगों को देख सकती है।

9. मुर्गियां नींद में सपने भी देखते हैं और इनके सपने वैसे ही होते हैं जैसे हम इंसानों के होते हैं। वे हमारी तरह नींद के दौरान REM (रैपिड आई मूवमेंट) का भी अनुभव करते हैं।

10. अध्ययनों से पता चलता है कि 90 प्रतिशत मुर्गियां जब अपने प्राकृतिक वातावरण में रहते हैं तब ये शिकारियों के हमले से बच जाती हैं।

facts about hen in hindi

11. फार्म में रखे जाने वाले ज्यादातर चूजे कभी अपनी माँ से नही मिल पाते क्योंकि पैदा होते ही उन्हें अलग कर दिया जाता है।

12. मुर्गीयां समय का भी अंदाजा लगा सकतीं हैं इसके लिए वे सूरज की रौशनी का उपयोग करती हैं।

13. दुनिया भर में हर 0.05 सेकंड में औसतन 97 मुर्गियों को मार दिया जाता है।

14. जिस तरह से हम इंसान जब बहुत तनाव में होते हैं तो हमारे बाल झड़ते हैं ठीक इसी तरह तनाव के कारण मुर्गियों के पंख भी  झड़ते हैं। आपके पास पालतू मुर्गियां हैं तो यह जानकारी आपको होनी चाहिए।

About Hen in Hindi

15. मुर्गी के बारे में क्या आपको यह पता है? मुर्गियों की तीन पलकें होती हैं।

16. मुर्गियों के शरीर में मनुष्यों की तुलना में 15% अधिक पानी होता है।

17. सूर्य की सहायता से ये अपने रास्ते का भी पता लगा सकती हैं इससे इन्हें भोजन और पानी खोजकर वापस आने में परेशानी नही होती।

18. आपको यह जानकर हैरानी होगी की इन्हें धुल से नहाना बहुत पसंद है और इससे इनको फायदा भी मिलता है इससे परजीवी नष्ट हो जाते हैं और इनके पंखों में इंसुलेशन बना रहता है।

19. मुर्गियां पानी में आराम से तैर सकते हैं लेकिन ये आम तौर पर गहरे पानी से बचते हैं।

20. इनके द्वारा सबसे लंबे समय तक उड़ने का रिकॉर्ड 13 सेकंड का है।

21. मुर्गियां सर्वाहारी होते हैं, और एक मुर्गी अपने कच्चे अंडे को भी खा सकती है यदि वह अपने आहार से संतुष्ट नही है।

22. वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार एक दिन में मुर्गी द्वारा दिए गए सबसे अधिक अंडों की संख्या 7 है।

23. वहीँ एक वर्ष में मुर्गी द्वारा दिए गए अधिकतम अंडों की रिकॉर्ड संख्या 371 है।

24. जैसे-जैसे मुर्गियाँ बड़ी होती जाती हैं, वे बड़े अंडे देती हैं, लेकिन अण्डों की संख्या कम होती जाती है।

25. एक मुर्गी को अंडे का उत्पादन करने के लिए केवल 26 घंटे लगते हैं, और अंडे को सेने के लिए 21 दिन लगते हैं।

26. एक मुर्गी को एक दर्जन अंडे देने के लिए लगभग 2 किलो भोजन करना पड़ता है।

27. इनके द्वारा अधिकांश अंडे आमतौर पर सुबह 7 से 11 बजे के बीच दिए जाते हैं।

28. मुर्गियां अपने चूजों को यह भी सिखाती हैं की उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नही खाना चाहिए।

29. मुर्गी के बारे में जानकारी यह भी है की एक शोध में पाया गया है की अगर मुर्गियां शास्त्रीय संगीत सुनती हैं, तो वे बड़े और भारी अंडे दे सकती हैं।

30. कुत्ते और बिल्लियों की तरह एक मुर्गी भी अपना नाम पहचान सकती है।

40. मुर्गियां लगभग 15 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती हैं।

41. एक मुर्गे का दिल 220 से 360 बार प्रति सेकंड धड़कता है।

42. जब किसी मुर्गी का सर काट दिया जाता है तो वह बिना सर के एक फूटबाल के मैदान जितना दौड़ सकता है।

मुर्गी के बारे में जानकारी (Hen information in Hindi) पढ़कर कैसा लगा आपको हमें जरुर बताएं। आप चाहें तो इन रोचक जानकारियों और तथ्यों का उपयोग मुर्गी पर निबंध (short essay on hen in hindi) लिखने के लिए भी कर सकते है।

Leave a Reply