कोयल के बारे में 5 लाइन वाक्य निबंध – 10 Lines about Koyal in Hindi

अक्सर स्कूल के बच्चों को कोयल के बारे में वाक्य या निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। class 1 से लेकर class 8 तक के बच्चों से कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं जैसे: कोयल पर वाक्य लिखिए, कोयल पर निबंध हिंदी में लिखिए, 10 lines about Koyal in Hindi, कोयल पर पांच लाइन लिखिए आदि। आज हम इस पोस्ट में कोयल के बारे में कई सारी लाइन और points बताने वाले हैं। इन जानकारियों का उपयोग आप कोयल पर निबंध लिखने के लिए भी कर सकते हैं।

कोयल के बारे में 5 लाइन हिंदी में

  1. कोयल एक भारतीय पक्षी है जिसका रंग काला होता है।
  2. कोयल की आवाज बहुत ही मधुर और मीठी होती है।
  3. ये पक्षी पेड़ों में रहते हैं और फल, कीट आदि खाते हैं।
  4. यह पक्षी रंग में कौए के सामान दिखाई देती है लेकिन इसका आकार कौए से कम होता है।
  5. इसके पंख लम्बे होते हैं और पीछे की ओर पूँछ के सामान होते हैं।

कोयल पर पांच वाक्य – Sentences about Koyal in Hindi

  1. कोयल एक मध्यम आकार की काले रंग की पक्षी है। इसकी आवाज बहुत ही मीठी होती है।
  2. कोयल कौवे की तरह दिखाई देती है लेकिन यह कौवे से ज्यादा काली होती है।
  3. कोयल एक सर्वाहारी पक्षी है। यह मांसाहारी और शाकाहारी दोनों प्रकार के भोजन करती है। इन्हें छोटे छोटे कीड़े मकोड़े और फल खाना पसंद है।
  4. यह घोसला नही बनाती है और अपने अण्डों को किसी अन्य पक्षी के घोसले में रख देती है।
  5. इनकी लगभग 120 प्रजातियाँ हैं और ये पूरी दुनिया में अंटार्कटिका को छोड़कर सभी जगह पाए जाते हैं।

कोयल के बारे में 10 लाइन निबंध

  1. कोयल एक काले रंग की पक्षी है। इसकी लम्बाई 12-18 इंच तक हो सकती है।
  2. कोयल कीटभक्षी होते हैं। ये छोटे-छोटे कीड़ों, पतंगों, तितलियों और अण्डों को खाती है।
  3. कोयल खुद का घोंसला नहीं बनाती है। कोयल किसी अन्य पक्षी के घोंसले पर अंडे देती है।
  4. कोयल झारखंड और पांडिचेरी की राजकीय पक्षी है।
  5. जंगलों में कोयल का जीवनकाल लगभग 6 साल का होता है।
  6. कोयल शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ये पेड़ पत्तों की आड़ में बैठते हैं।
  7. ये चिड़िया बहुत ही चालाक होती है।
  8. पुरुष कोयल की आवाज स्त्री कोयल से अधिक मीठी होती है।
  9. दुनियाभर में कोयल की लगभग 120 प्रजातियां पाई जाती हैं।
  10. कोयल ज्यादातर बसंत ऋतु में दिखाई देती है।

कोयल पर 20 लाइन वाक्य एवं निबंध – Lines about Koyal in Hindi

  1. कोयल पक्षी मुख्य रूप से भारत में पायी जाती है।
  2. कोयल ‘कुक्कू कुल’ का पक्षी है, जिसका वैज्ञानिक नाम ‘यूडाइनेमिस स्कोलोपेकस’ है।
  3. कोयल की पूँछ लम्बी होती है।
  4. इनकी लम्बाई 40 से 45 सेंटीमीटर तक होती है।
  5. कोयल का वजन 190 से 330 ग्राम तक होता है।
  6. कोयल अक्सर कौए के घोसले में अपने अंडे रख देती है लेकिन कौए को इसबारे में पता नही चल पता क्यूँ की उनके अंडे भी वैसे ही होते हैं।
  7. यह घोसले से कौवे के अंडे को नीचे गिरा देती है और अपने अंडे को उसकी जगह रख देती है।
  8. कोयल को परजीवी पक्षी भी कहा जाता है क्योंकि इनके अंडों की देखभाल अन्य पक्षी करते हैं।
  9. यह शर्मीले स्वभाव की पक्षी है और अकेले रहना पसंद करती है।
  10. कोयल बसंत ऋतु में अधिकतर दिखाई देते हैं।
  11. नर कोयल नीले और काले रंग के होते हैं। इस चिड़िया की चोंच भूरी होती है।
  12. कोयल की आंखों की पुतली लाल होती है।
  13. मादा कोयल का माथा भूरे रंग का होता है और शरीर में धब्बे के निशान होते हैं।
  14. नर कोयल की बोली कू कू कू और मादा की आवाज की की की होती है।
  15. मादा की तुलना में नर की आवाज ज्यादा सुरीली होती है।
  16. मादा कोयल एक बार में 15 से 20 अंडे देती है।
  17. भारत में कोयल बसंत ऋतु में दिखाई देती है। ऋतु बदलने पर यह स्थान बदल देती है।
  18. कोयल की आवाज सभी पक्षियों से अधिक मीठी होती है।
  19. कोयल जंगलों में रहना पसंद करते हैं।
  20. कोयल और कौवा एक दूसरे के दुश्मन माने जाते हैं।

आगे पढ़ें:

उम्मीद है ऊपर दिए गए कोयल के बारे में वाक्य आपके काम आएंगे। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *