राष्ट्रीय पक्षी मोर पर 10 लाइन वाक्य – 10 Lines on Peacock in Hindi

अक्सर बच्चों को मयूर या मोर के बारे में वाक्य, 10 Lines on Peacock in Hindi, मोर पर निबंध आदि लिखने को कहा जाता है। आज हम आपको हमारे देश भारत के राष्ट्रिय पक्षी मोर के बारे में कुछ sentences दे रहे हैं जिनका उपयोग कर आप मोर के बारे में पांच वाक्य, या 10 लाइन निबंध लिख सकते हैं।

राष्ट्रिय पक्षी मोर पर 10 लाइन वाक्य – 10 Lines on Peacock in Hindi

  1. मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  2. मोर दिखने में बहुत ही सुन्दर होते हैं।
  3. इनकी लम्बाई 1 मीटर होती है।
  4. मोर का रंग नीला होता है।
  5. इनके पंखों का रंग नीला, हरा और सुनहरे रंग का होता है।
  6. इनके पंख बहुत ही चमकदार और आकर्षक होते हैं।
  7. ये वर्षा ऋतु में नृत्य करते हैं।
  8. जब ये बारिश में नाचते हैं तो अपने पंख फैलाते हैं तब ये बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते हैं।
  9. मोर अन्य पक्षियों की तरह आकाश में अधिक ऊंचाई में नही उड़ पाते हैं।
  10. मोर सर्वाहारी पक्षी होते हैं।
10-lines-about-peacock-in-Hindi

मोर के बारे में पांच वाक्य – 5 Sentences about Peacock in Hindi

  1. मोर एक बहुत ही सुन्दर पक्षी है जो की अपने ख़ूबसूरत पंखों की वजह से जाना जाता है।
  2. मोर के सर पर कलगी बनी होती है। इनके पंखों का आकार बहुत बड़ा और ख़ूबसूरत होता है।
  3. मोर को 26 जनवरी सन 1963 में भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
  4. मयूर का आकार अन्य पक्षीयों की तुलना में अधिक होता है।
  5. मोर का जीवनकाल लगभग 10 से 25 वर्ष तक होता है।

मोर के बारे में 20 लाइन वाक्य

  1. मोर हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी है।
  2. हिन्दू धर्म में मोर पक्षी का विशेष स्थान है।
  3. कहा जाता है की भगवान श्री कृष्ण अपने मुकुट में मोर पंख लगाते थे।
  4. भगवान शंकर के पुत्र कार्तिक का वाहन भी मोर पक्षी ही था।
  5. लोगों का मानना है की मोर पंख को रखने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है।
  6. मोर पंख का उपयोग सजावट के लिए भी किया जाता है।
  7. मोर का शरीर भारी होने की वजह से ये ज्यादा ऊंचाई में नही उड़ पाते।
  8. मयूर की कुछ प्रजाति ऐसी भी होती हैं जिनका रंग पूरी तरह सफेद होता है।
  9. ये पक्षी बहुत ही शर्मीले स्वभाव के होते हैं और इंसानों को देखते ही छुप जाते हैं।
  10. ये शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होते हैं।
  11. ये किसानो के मित्र होते हैं क्योकि ये खेतों में कीड़े-मकोड़े को खाकर खत्म कर देते हैं।
  12. मोर हमेशा सतर्क रहते हैं और किसी भी खतरे का आभास होते ही आवाज निकाल कर अन्य मोरों को सावधान कर देते हैं।
  13. मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है इसलिए इसका शिकार करना गैरकानूनी है।
  14. भारत में जम्मू-कश्मीर, असम, मिजोरम और पूर्वी भारतीय भू-भागों के कुछ हिस्सों में मोर पाए जाते हैं।
  15. मोर का नृत्य बहुत ही प्रसिद्ध है।
  16. ये समूह में रहना और समूह में नृत्य करना पसंद करते हैं।
  17. इन्हें वर्षा ऋतु बहुत ही पसंद है और बारिश के दिनों में ही ये अपने पंख फैलाकर नाचते हैं।
  18. मोरनी साल में दो बार अंडे देती है जिससे 6 – 8 बच्चे होते हैं।
  19. रात के समय में मयूर पेड़ पर रहते हैं ताकि शिकारी जानवरों से बच सके।
  20. मोर के शरीर बड़े तो होते ही हैं साथ ही इनके पैर भी बड़े होते हैं।

आगे पढ़िए:

आपको राष्ट्रीय पक्षी मोर पर 10 लाइन और मोर के बारे में पांच वाक्य पढ़कर कैसा लगा हमें जरुर बताएं। हमें उम्मीद है 10 Lines on Peacock in Hindi का यह पोस्ट आपके काम आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *