कबूतर पर 5-10-20 वाक्य – 10 Lines on Pigeon in Hindi

कई बार स्कूलों में कबूतर पर पांच वाक्य, कबूतर पर 10 वाक्य, 10 lines on Pigeon in Hindi, few sentences about pigeon in Hindi आदि लिखने के लिए कहा जाता हैआज हम आपको कबूतर के बारे में वाक्य और कुछ lines दे रहे हैं जिनका उपयोग कर आप कबूतर पर निबंध भी लिख सकते हैं

कबूतर पर 10 वाक्य – 10 Lines on Pigeon in Hindi

  1. कबूतर एक शांत स्वभाव वाला पक्षी है। इस पक्षी को शांति का प्रतीक माना जाता है।
  2. कबूतर सफ़ेद, भूरा, धूसर (ग्रे) रंग का होता है।
  3. कबूतर एक पालतू पक्षी है जिसे इंसानों द्वारा पाला जाता है।
  4. कबूतर एक मध्यम आकार का पक्षी है। यह आसमान में बड़ी आसानी से उड़ सकता है।
  5. कबूतर के दो पैर, एक चोंच और दो आँखे होती हैं।
  6. इनके पैर में चार उँगलियाँ होती हैं जिनमे से तीन सामने और एक पीछे की ओर होता है।
  7. कबूतर को अनाज के दाने, फल, फूल पत्तियां आदि खाना पसंद है।
  8. कबूतर को इंसानों के आसपास रहना पसंद है।
  9. पुराने जमाने में कबूतर का उपयोग चिट्ठी भेजने के लिए किया जाता था।
  10. दुनियाभर में कबूतर की 300 से भी अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

कबूतर के बारे में 5 वाक्य

  1. कबूतर एक ख़ूबसूरत और शांत पक्षी है। यह ज्यादातर इंसानी इलाकों में रहना पसंद करता है।
  2. कबूतर कई रंगों में पाए जाते हैं लेकिन भारत में ज्यादातर सफ़ेद या स्लेटी रंग के कबूतर देखे जाते हैं।
  3. कबूतर के पंख मजबूत होते हैं और ये आसमान में ऊंचाई तक उड़ सकते हैं।
  4. कबूतर का जीवनकाल सामान्यतः 3 से 7 साल तक होता है। वातावरण और इलाके के अनुसार ये अधिकतम 15 साल तक भी जीवित रह सकते हैं।
  5. कबूतर की उड़ने की सामान्य रफ़्तार 90 -160 किमी/घंटे होती है।

कबूतर के बारे में 10 लाइन जानकारी

  1. कबूतर एक सामान्य आकार का पक्षी है जो की ज्यादातर सफ़ेद और स्लेटी रंग का होता है।
  2. इसके मुंह पर एक छोटी सी नुकीली चोंच होती है और दो आँखें होती हैं।
  3. इनकी आखें कई रंगों की हो सकती हैं। कबूतर की आँखों का रंग लाल, गुलाबी, नारंगी, पीले और काले हो सकते हैं।
  4. कबूतर के पैर लाल या गुलाबी रंग के होते हैं।
  5. इस पक्षी को इंसानी इलाकों में रहना ज्यादा पसंद है। यह इंसानों की बस्ती में अपना घर बनाना पसंद करते हैं।
  6. कबूतर का पूरा शरीर पंखों से ढका होता है।
  7. कबूतर आसमान में 6000 फीट या उससे अधिक की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं।
  8. एक सामान्य कबूतर की लम्बाई 32 से 37 सेमी. होती है।
  9. कबूतर की याददाश्त तेज होती है ये इंसानों के चेहरे को याद रख सकते हैं और पहचान सकते हैं।
  10. इनकी आँखें भी तेज होती हैं ये अल्ट्रावायलेट किरणों को भी देख सकते हैं।

कबूतर पर 20 लाइन वाक्य और निबंध – Few Lines about Pigeon in Hindi

  1. कबूतर बहुत ही प्यारा और खूबसूरत पक्षी है।
  2. कबूतर हमारे आँगन, छत और खेतों में दिखाई देता है।
  3. इसे चावल, दाल, मेवे, फल, पत्तियां आदि खाना पसंद है।
  4. इनके दो पैर होते हैं जिसमे 3-3 उँगलियाँ होती हैं।
  5. इनकी दो उँगलियाँ आगे और एक पीछे की तरफ होती हैं।
  6. इनके पैर के रंग ज्यादातर लाल या गुलाबी होते हैं।
  7. कबूतर 1 से 3 अंडे देती है जो की सफेद रंग के होते हैं।
  8. ये आसमान में 160 किमी/घंटे की रफ़्तार से उड़ सकते हैं।
  9. कबूतर और इंसान का रिश्ता बहुत ही पुराना है।
  10. पुराने जमाने में कबूतर के द्वारा पत्र एक स्थान से दुसरे स्थान भेजे जाते थे।
  11. कबूतर बहुत ही मिलनसार पक्षी हैं ये हमेशा समूह में रहना पसंद करते हैं।
  12. कबूतर में देखने और सुनने की विशेष क्षमता होती है।
  13. इनकी आँखे बहुत तेज होती हैं और बहुत दूर से चीजों को पहचान लेती हैं।
  14. कबूतर के शांत स्वभाव की वजह से इसे शांति का प्रतीक माना जाता है।
  15. अक्सर कबूतर बाज, उल्लू और कौवे का शिकार बन जाते हैं।
  16. कबूतर एक बुद्धिमान पक्षी है।
  17. इनकी याददाश्त तेज होती है ये अपने रहने का स्थान नही भूलते हैं।
  18. कबूतर अपनेआप को आईने में भी पहचान सकती है।
  19. इंसानों की शक्ल भी इन्हें याद रहती है।
  20. कबूतर उन आवाजों को भी सुन सकते हैं जो हम इंसान नही सुन पाते।

कबूतर पर वाक्य और जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरुर बताएं आप इस जानकारी का उपयोग कबूतर पर short eassy लिंखने के लिए भी कर सकते हैं

आगे पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *