तोते के बारे में 10 लाइन वाक्य | 10 Lines About Parrot in Hindi

अक्सर स्कूल के बच्चों को तोते के बारे में पांच वाक्य या तोते पर 10 लाइन निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से तोते के बारे में कई सारे लाइन और वाक्य दे रहे हैं जिनका उपयोग आप तोते पर निबंध लिखने के लिए कर सकते हैं।

तोते पर लिखे गये ये sentences और वाक्य कक्षा 1, 2, 3, 4, 5, 6 से लेकर हर एक बच्चों और बड़ों के लिए उपयोगी साबित होगी।

tote-ke-bare-mein-line

तोते के बारे में 5 लाइन वाक्य

  1. तोता पक्षी देखने में बहुत ही प्यारा और सुंदर होता है।
  2. तोते की ज्यादातर प्रजातियां हरे रंग की होती हैं।
  3. तोते की चोंच लाल रंग की होती है और सामने की तरफ मुड़े हुए होते हैं।
  4. तोते के गले के चारों ओर काले रंग का निशान होता है।
  5. तोते को फल खाना बहुत पसंद है।

तोते पर 10 वाक्य निबंध

  1. तोता सबसे बुद्धिमान प्रजाति के पक्षियों में से एक है।
  2. इन्हें गिनती गिनना, रंगों को पहचानना, लोगों को पहचानना आदि से खाया जा सकता है।
  3. तोते इंसानों की आवाज सुनकर उसे नकल करने में माहिर होते हैं।
  4. तोते एक सामाजिक पक्षी है इसे झुंड में रहना पसंद है।
  5. तोते को संगीत सुनना बहुत पसंद है।
  6. तोते प्रजाति के अनुसार अलग-अलग रंग और आकार में पाए जाते हैं।
  7. तोते की कुछ प्रजातियां इंसानों की आवाज की नकल निकाल सकती हैं।
  8. तोते एक बार में दो से 8 अंडे देती हैं।
  9. जंगलों में तोते घोंसले बनाकर रहना पसंद करते हैं।
  10. यह पेड़ों के छेद में या चट्टानों की दरारों में घोंसले बनाते हैं।

10 Lines About Parrot in Hindi

  1. तोता एक खूबसूरत और प्यारा सा पक्षी है।
  2. तोते की चोच लाल और पंख हरे होते हैं।
  3. यह बहुत ही मिलनसार पक्षी होते हैं और झुंडों में रहना पसंद करते हैं।
  4. पूरी दुनिया में तोते की 400 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती है।
  5. यह अकेले रहना पसंद नहीं करते हैं और अकेले में बोर हो जाते हैं।
  6. तोते को गाने और संगीत सुनना पसंद है यह संगीत समझ भी सकते हैं।
  7. नर और मादा तोते में अंतर बता पाना बहुत ही कठिन है।
  8. तोते का जीवनकाल 10 से 70 साल तक हो सकता है।
  9. सामान्य तोते का वजन 10 ग्राम से 1 किलो तक भी हो सकता है।
  10. तोते की सबसे हल्की और छोटी प्रजाति का नाम पिग्मी है जिसका वजन 10 ग्राम होता है।
  11. काकापो प्रजाति का तोता सबसे ज्यादा वजनदार होता है और इसका वजन 4 किलोग्राम तक हो सकता है।

आगे पढ़ें:

हमें उम्मीद है तोते पर लिखे गये ये वाक्य आपके काम आएंगे। 10 Lines About Parrot in Hindi के इस आर्टिकल के बारे में आप अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक जरूर पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *